
Virgo Horoscope Today, 17 March 2026 : कन्या राशि की महिलाओं के लिए 17 मार्च 2026 का दिन अपनी कार्यकुशलता और भक्ति के बल पर मुश्किलों को हल करने का है। कुंभ का चंद्रमा आज आपके छठे भाव में होने से आज आपका पूरा ध्यान घर की बारीकियों और पुरानी व्यवस्थाओं को सुधारने पर रहेगा। मासिक शिवरात्रि होने के कारण आज आप घर की शुद्धि और शिव पूजन की तैयारी में बहुत व्यस्त रहेंगी। कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए नियम शुरू करने या घर के किसी पुराने कानूनी कागज़ को सुलझाने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपको अपने ननिहाल पक्ष से कोई सुखद समाचार या सहयोग मिल सकता है।
प्रेम की दृष्टि से आज का दिन आपसी सहयोग और एक-दूसरे की छोटी-छोटी आदतों को सुधारने का है। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप या पुरानी घरेलू बातों को लेकर हल्की बहस हो सकती है,जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज जल्दबाजी में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज रिश्तों में दिखावे के बजाय ईमानदारी को महत्व दें।
उपाय: आज शिव मंदिर में माता पार्वती को हरी चूड़ियां और मेहंदी अर्पित करें।

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज अपनी बारीक नज़र और तार्किक शक्ति का पूरा लाभ मिलेगा। आज किसी बड़ी सफलता के पीछे भागने के बजाय अपने डेली रूटीन को परफेक्शन के साथ पूरा करें। यदि आप एकाउंटिंग , वकालत, बैंक, या सेवा क्षेत्र से जुड़ी हैं, तो आज आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसा जटिल काम मिल सकता है जिसमें बहुत ज्यादा अनुशासन की ज़रूरत हो। जो महिलाएं घर से अपना कोई छोटा व्यापार चलाती हैं, उन्हें आज अपने काम की रेपुटेशन बढ़ाने के लिए कोई नया अवसर मिल सकता है।
उपाय:आज भगवान शिव को शक्कर मिला हुआ दूध अर्पित करें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ही सचेत रहने और फालतू के खर्चों को रोकने का है। आज आपका पैसा किसी पुरानी उधारी चुकाने, दवाइयों पर खर्च हो सकता है। आज अचानक कहीं से कोई छोटा रुका हुआ धन या किसी पुरानी मेहनत का कमीशन मिल सकता है, जो आप को राहत देगा। आज किसी को भी उधार देने से बचें, वरना वह पैसा आपके काम के समय वापस नहीं मिलेगा।
उपाय: आज भगवान शिव को भांग या बेलपत्र अर्पित करें।
स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपको अपने पाचन, पेट के निचले हिस्से और काम की थकान का विशेष ध्यान रखना होगा। आज बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले वाला भोजन या व्रत में अनियमित खान-पान पेट में जलन पैदा कर सकता है। जो महिलाएं पहले से कमर दर्द या नसों की कमजोरी से परेशान हैं, उन्हें आज भारी सामान उठाने और ठंडी हवा से बचना चाहिए। आज ताजी हरी सब्जियों का सूप और सादा फलाहार लेना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा रहेगा। रात को समय पर भोजन करना और महादेव का ध्यान करना आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा।
उपाय: आज स्नान के पानी में थोड़ी सी हरी दूर्वा और हल्दी डालकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।