
Virgo Monthly Horoscope मार्च 2026 का महीना कन्या राशि की महिलाओं के लिए पार्टनरशिप जनसंपर्क और अप्रत्याशित बदलाव का एक महत्वपूर्ण अध्याय लेकर आ रहा है। 02 मार्च को ग्रहों का मीन राशि में प्रवेश और 14 मार्च को सूर्य का भी मीन राशि में गोचर आपके वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप्स को प्रकाश में लाएगा। यह समय नए जुड़ाव और रिश्तों को मजबूत करने का है। महीने के अंतिम पड़ाव में यानी 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशि में गोचर आपको स्वास्थ्य और गुप्त मामलों को लेकर सतर्क करेगा।
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह की यह खगोलीय चाल कन्या राशि की महिलाओं के जीवन में क्या विशेष प्रभाव डालने वाली है।

कन्या राशि की महिलाओं के लिए मार्च का अधिकांश समय प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। आपके सप्तम भाव में 02 और 14 मार्च को बनने वाले ग्रहों के विशेष योग दांपत्य जीवन की सभी पुरानी खटास को दूर कर देंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग बहुत मजबूत होगी और आप एक-दूसरे के प्रति गहरा समर्पण महसूस करेंगी। अविवाहित युवतियों के लिए यह समय विवाह के श्रेष्ठ प्रस्ताव ला सकता है बात पक्की होने की पूरी संभावना है। लेकिन 26 मार्च के बाद जब ग्रह आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे, तो रिश्तों में अचानक से कोई गलतफहमी या ससुराल पक्ष की ओर से कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों से बचना होगा। छोटी बातों को राई का पहाड़ न बनने दें।
उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को 5 हरी इलायची अर्पित करें और ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।
इसे भी पढ़ें- अगर आपकी राशि है कन्या, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
करियर के मामले पर 14 मार्च को सूर्य का सप्तम भाव में आना आपके लिए पब्लिक डीलिंग और बिज़नेस पार्टनरशिप में शानदार सफलता का योग बना रहा है। जो महिलाएं अपना खुद का बिजनेस करती हैं, बुटीक चलाती हैं या किसी भी तरह के क्लाइंट-बेस्ड काम से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय नए और बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स साइन करने का है। कार्यस्थल पर कलीग्स के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। 26 मार्च को मेष राशि में ग्रहों के जाने के बाद, आपके पेशेवर जीवन में कुछ रहस्यमयी या अचानक बदलाव आ सकते हैं। जो महिलाएं रिसर्च, ऑडिटिंग, टैक्स या मेडिकल लाइन में हैं, उनके लिए यह समय किसी बड़ी खोज या उपलब्धि का रहेगा। हालांकि, ऑफिस में पीठ पीछे चल रही पॉलिटिक्स से खुद को पूरी तरह दूर रखें। अपनी योजनाओं को तब तक गुप्त रखें जब तक वे पूरी न हो जाएं।
उपाय: कार्यस्थल पर सफलता के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को हरी मूंग की दाल खिलाएं।
आर्थिक मामले पर मार्च 2026 का महीना कन्या राशि की महिलाओं के लिए मिला-जुला रहेगा। 26 मार्च तक सप्तम भाव की एक्टिविटी आपके बिज़नेस पार्टनर या जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ के संकेत दे रही है। यदि आपके पति कोई व्यापार करते हैं या नौकरी में हैं, तो उनकी तरक्की का सीधा लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। इस दौरान आप अपनी किसी मनपसंद लग्जरी वस्तु या आभूषण की खरीदारी कर सकती हैं। 26 मार्च के बाद ग्रहों का अष्टम भाव में गोचर अचानक धन लाभ जैसे कोई पुरानी बीमा पॉलिसी मैच्योर होना या पैतृक संपत्ति मिलना तो दे सकता है, लेकिन यह अचानक होने वाले खर्चों का भी घर है। स्वास्थ्य कारणों या किसी छुपे हुए टैक्स/जुर्माने के कारण आपकी जेब ढीली हो सकती है। इस अवधि में किसी को भी उधार पैसा न दें ।
उपाय: अपनी तिजोरी या पर्स में एक हरे रंग के कपड़े में थोड़ा सा साबुत धनिया और एक चांदी का सिक्का बांधकर रखें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से मार्च का महीना कन्या राशि की महिलाओं से विशेष ध्यान देने की मांग कर रहा है। यद्यपि 26 मार्च तक आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन 14 मार्च को सूर्य के सप्तम भाव में आने से पेट के निचले हिस्से या यूरिन इन्फेक्शन जैसी हल्की समस्या उभर सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। सबसे अधिक सतर्कता आपको 26 मार्च के बाद बरतनी होगी, जब अष्टम भाव एक्टिव होगा। कन्या राशि की महिलाओं का पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम काफी सेंसेटिव होता है। इस गोचर के दौरान आपको बाहर के भोजन, जंक फूड और अत्यधिक तनाव से बचना होगा। त्वचा संबंधी एलर्जी या अचानक चोट-चपेट लगने की भी आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय और सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतें।
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और तांबे के बर्तन का पानी पीने की आदत डालें।
इसे भी पढ़ें- Kanya Rashi Upay 2026: परफेक्शन, करियर ग्रोथ और हेल्थ अलर्ट का है साल, जानें कन्या राशि के लिए जरूरी उपाय
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।