अगर आपकी राशि है कन्या, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

ज्योतिष शास्त्र में रंगों का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से होता है। जिससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। 

 
Wedding Card Colour Yellow astro

(virgo wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।

तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कन्या राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।

कन्या राशि के लिए ये रंग माना जाता है शुभ (Lucky Colour for Virgo)

कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है और इस राशि के स्वामी सुंदर और समझदार भी होते हैं। कन्या राशि के जातक सरल, सहज और सौंदर्य के प्रति आकर्षित होते हैं। इन्हें अपना जीवन व्यवस्थित ढंग से जीना पसंद है। ये कोई भी काम ठान लेते हैं, तो उन्हें पूरी करके मानते हैं। इस राशि के जातकों का शुभ रंग हरा, पीला और भूरा है। यह रंग इनके जीवन में नया उजाला लेकर आते हैं।

कन्या राशि के जातक बनवाएं हरा रंग का शादी कार्ड (Green Lucky Wedding Card colour for Virgo zodiac)

Green Wedding Card

कन्या राशि के स्वामी बुध (बुध दोष उपाय) हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी शादी के कार्ड में हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। यह रंग विश्वास, उर्वरता, सुख-समृद्धि और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग नई ऊर्जा को दर्शाता है। इसलिए कन्या राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड में हरे रंग का प्रयोग करें।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

कन्या राशि के जातक बनवाएं पीले रंग का शादी कार्ड (Yellow Lucky Wedding card colour for Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में पीले रंग का इस्तेमाल करें। बता दें, पीले रंग भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) का सबसे प्रिय रंग है। पीले रंग सकारात्मक और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह रंग अध्ययन, एकाग्रता और मानसिक बौद्धिक उन्नति को भी दर्शाता आता है। यह रंग वैवाहिक जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता लेकर आता है। इसलिए इस राशि के जातक अपनी शादी का कार्ड में पीले रंग का इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें - कैसा होता है कन्या राशि के लोगों का स्वभाव, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें

कन्या राशि के जातक बनवाएं भूरा रंग का शादी कार्ड (Brown Lucky wedding card colour for Virgo zodiac)

Brown wedding Card

कन्या राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड में भूरा रंग भी उपयोग कर सकते हैं। यह रंग प्रकृति और मिट्टी और पृथ्वी को दर्शाता है। यह रंग वैवाहिक जीवन में सरलता और समझ लेकर आता है। इसलिए इस राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में भूरा रंग का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपकी राशि कन्या है, तो यहां बताई गई लेख के हिसाब से अपनी शादी के कार्ड में रंग का चुनाव कर सकते हैं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP