Why Children Misbehave: बच्चे अक्सर अपने पेरेंट्स और बाहरवाले लोगों के साथ बदतमीजी करना शुरू कर देते हैं। बच्चों का ऐसा करना कुछ कारणों को दिखाता है। दरअसल कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनको बच्चें बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से मिसबिहेव करना शुरू कर देते हैं। आइए जानते हैं बच्चों के बदतमीजी करने के पीछे की वजह।
बच्चों के साथ कैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए?
बहुत बार पेरेंट्स बच्चों के साथ वैसे ही बात करते हैं जैसे वो किसी दोस्त से बात कर रहे हैं। बच्चों के साथ डील करने का एक अलग तरीका होता है, जिसका ध्यान ना रखने पर बच्चों को गुस्सा आता है। पेरेंट्स के लहजे को देखते हुए बच्चे भी गलत तरीके से बात करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःबेस्ट पेरेंटिंग के लिए ध्यान में रखें ये ज़रूरी बातें
बच्चों से ना करे ऊंची आवाज में बात?
बढ़े लोगों की तरह बच्चों को भी ऊंची आवाज सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसे में अगर पेरेंट्स बच्चे पर छिलाते हैं, तो इससे बच्चे और पेरेंट्स के बीच गेप आ जाता है। अगर आपको बच्चों की बात पसंद नहीं आ रही है, तो उन्हें नुकसान और उदाहरण की मदद से समझाने की कोशिश करें।
पढ़ाई प्रेशर ना बनाएं
बच्चों का चिड़चिड़ा होने के एक कारण पढाई का प्रेशर भी है। ज्यादा प्रेशर, नंबर और दूसरे बच्चों से अपने बच्चों को कंपेयर करना गलत है। ऐसा करने से उन्हें बुरा और आत्मविश्वास में कमी महससू होती है। (बच्चों की करती हैं पिटाई तो जान लें इसके प्रभाव)
बच्चे फोन में क्या देख रहे हैं चेक करें
बच्चे फोन पर बहुत सी ऐसी चीजें देखते हैं, जो उन्हें नहीं देखनी चाहिए। उदाहरण के रूप में लड़ाई-झगड़े वाला वीडियो। इन वीडियो को देखने के बाद बच्चों का खुद का स्वभाव भी ऐसा ही बन जाता है और वो बात-बात पर गुस्सा करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःवर्किंग पेरेंट्स अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये चार बातें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों