दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसके बिना कोई भी व्यक्ति नहीं रह सकता। हो सकता है कि आपके पास दोस्तों की अच्छी खासी लाइन भले ही ना हो, लेकिन हर लड़की के कुछ दोस्त जरूर होते हैं। पहले के समय में अधिकतर लड़कियों की दोस्ती उनकी लड़की सहेलियां होती थीं। लेकिन आज के समय में लड़का-लड़की की दोस्ती होना सामान्य बात है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। दुनिया के अधिकतर रिश्ते तो हमें जन्म के साथ ही मिलते हैं, लेकिन दोस्ती के रिश्ते में सामने वाले व्यक्ति को हम स्वयं चुनते हैं। किसी से दोस्ती करते समय नहीं देखा जाता कि वह लड़का है या लड़की या फिर उसका रंग-रूप या धर्म क्या है। दोस्ती के लिए सामने वाले व्यक्ति का अच्छा इंसान होना और आपस में विचार मिलना जरूरी है।
वैसे तो आप किसी लड़के से भी दोस्ती कर सकती हैं, लेकिन लड़की से दोस्ती करने के अपने अलग फायदे होते हैं, जिसके बारे में आपको शायद अभी तक ना पता हो। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें जानने के बाद आप भी एक लड़की को ही अपनी BFF बनाना पसंद करेंगी-
इसे भी पढ़ें:अपनाये यह 6 टिप्स हैं और बनाये अपनी दोस्ती को और भी मजबूत
सबकुछ बताना
एक लड़की बेस्टी होने का मतलब है कि आप उसे बिना झिझक के कुछ भी आसानी से बता सकती हैं। वैसे तो एक लड़के दोस्त से भी बातें शेयर की जा सकती हैं, लेकिन वह आपकी फीलिंग को उस तरह नहीं समझ सकता, जिस तरह एक लड़की समझ सकती है। लड़कों के साथ इमोशनल टॉक करना उतना अच्छा आईडिया नहीं है, लेकिन जब एक लड़की दोस्त की बात आती है तो आप उससे अपने डीप सीक्रेट आसानी से बता सकती हैं।बॉलीवुड की ये हीरोइन्स हैं बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर
शॉपिंग गाइड
यह एक ऐसी समस्या है, जिससे अक्सर लड़कियां दो-चार होती हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ या फिर किसी लड़के दोस्त के साथ शॉपिंग करने जाती हैं तो आपको यकीनन काफी परेशानी होती है, क्योंकि शॉपिंग के मामले में लड़के कच्चे होते हैं। लेकिन अगर एक लड़की आपकी दोस्त है, तो उसके साथ आपका शॉपिंग एक्सपीरियंस काफी अच्छा होता है। आप उनके साथ कई दुकानों पर जाकर अपने लिए वह खरीद सकती हैं, जो आप पर सबसे ज्यादा सूट करता हो। साथ ही वह आपको कुछ अच्छे आईडियाज भी देती है कि आप पर क्या अच्छा लगेगा।
रिलेशनशिप गाइड
कई बार ऐसा होता है कि आपके लव रिलेशन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं और उस समय आपको समझ नहीं आता कि आप क्या करें, किससे मदद लें। इस स्थिति में एक लड़की दोस्त से बेहतर दूसरा कोई सहारा नहीं हो सकता। एक लड़की होने के नाते आपकी दोस्त आपकी स्थिति को बेहतर तरीके से समझ सकती है। साथ ही वह आपको एक अच्छी सलाह देकर मन की उलझनों से दूर कर सकती है।जानिए कौन हैं परिणीति चोपड़ा के 2 AM फ्रेंड?
इसे भी पढ़ें:लड़कों की इन आदतों को पसंद करती हैं लड़कियां, आप भी जानें इन्हें
बेहतर लाइफ
एक लड़की दोस्त जीवन के हर पहलू में आपकी ताकत बनकर खड़ी होती है। भले ही आपको मस्ती करनी हो, तो एक लड़की दोस्त होने पर आप दिल खोलकर मस्ती कर सकती हैं। कई बार लड़कियां जब साथ होती हैं तो आसानी से dirty talk कर पाती हैं। उन्हें यह सोचना नहीं पड़ता कि सामने वाला व्यक्ति उनके बारे में क्या सोचेगा। उनके साथ बाहर घूमने-फिरने के लिए भी आपको सोचना नहीं पड़ता। इसी तरह, लाइफ में मुश्किल वक्त में या नेगेटिव होने पर एक लड़की अच्छी दोस्त के रूप में आपका साथ देती है। इस प्रकार अगर देखा जाए तो जीवन के हर पहलू में लड़की दोस्त होने के कई फायदे हैं।
Image Credit: (pinimg,bollywoodlife,bustle)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों