Weekly Horoscope 31 July To 6 August: जानें इस सप्ताह किन राशियों की खुल सकती है किस्मत

ज्योतिष से हमें आने वाले समय के बारे में जानकारी मिल सकती है और ये एक ऐसा तरीका है जो आपके जीवन में समृद्धि के उपायों के बारे में जानकारी भी दे सकता है। 

weekly horoscope from  july to  August

हम सभी भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं और ये थोड़ा कठिन भी है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय के बारे में जानना चाहते हैं तो कुछ ज्योतिष की भविष्यवाणियों से से इसे आसान बनाया जा सकता है।

आने वाले समय में आपके जीवन में कोई समस्या तो नहीं है? आपकी नौकरी में क्या बदलाव हो सकते हैं ? आपकी शादी या प्रेम के योग हैं नहीं? अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 31 जुलाई से 6 अगस्त तक का समय कैसा हो सकता है तो उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से यहां साप्ताहिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानें।

मेष राशि

aries and taurus july last week horoscope

सप्ताह की शुरुआत में ही रवि एवं सोमवार के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता एवं आय में वृद्धि होगी। आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा और कार्य में तेजी रहेगी। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और मंगल एवं बुधवार को वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। यह सप्ताह आपके लिए हम से भरपूर हो सकता है। आय भी अच्छी बनी रहेगी। आपके ऊपर दबाव बनाने वाले पीछे हटेंगे एवं विवादों से मुक्ति मिलेगी। गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि होंगी। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं नए वाहन सुख की प्राप्ति होगी। छोटी यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: August Horoscope 2023: अगस्त के महीने में किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें राशिफल

वृषभ राशि

इस हफ्ते का आरंभ कठिनाई भरा होगा। सोमवार की रात तक संभलकर रहें और किसी का मजाक न उड़ाएं। आप इस सप्ताह अपनी बात को ठीक से नहीं रख पाएंगे। जीवन साथी से तनाव हो सकता है और प्रेम में असफलता के योग हैं।

मंगलवार की सुबह से आराम मिलेगा। कार्य में गति आने के साथ धन की आवक भी होगी। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शनिवार की सुबह से धन की आवक में ज्यादा सुधार आएगा। किसी बड़े कार्य के बनने के आसार हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

gemini and cancer july last week horoscope

रवि एवं सोमवार को मन प्रसन्न रहेंगा। आपकी आय अच्छी रहेगी एवं नौकरी में तारीफ मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगे। व्यापार में सफलता की प्राप्ति होगी।

मंगल एवं बुधवार को विवाद होने की संभावनाएं हैं। योग्यतानुसार सफलता नही मिल पाएंगी। बेकार के कार्यो में समय व्यतीत होगा। गुप्त बातें बाहर आ सकती है। प्रेम में असफलता की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी एवं धन की आवक में सुधार होगा।

इसे जरूर पढ़ें: अगस्त के महीने में कुछ राशियों पर आ सकती हैं समस्याएं, जानें ज्योतिष के विशेष उपाय

कर्क राशि

आपके शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। आपको स्वयं को बचाने का प्रयास करना होगा। बैचैनी रहेगी एवं कार्य में बाधाएं आएंगी। आपकी आय कमजोर होगी और खर्चे बढ़ेंगे। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे एवं संतान से भी सहयोग की प्राप्ति होगी।

गुरुवार का दिन पुन: चिंता लेकर आएगा। आपको अपनों से भी धोखा मिल सकता है। आपके खर्च बढ़ेंगे एवं अज्ञात भय चिंता बनी रहेगी। कार्य में विघ्न आएंगे एवं आय की कमी रहेगी। कार्य समय पर नहीं बनेंगे एवं निराशा का भाव हावी रहेगा।

सिंह राशि

leo and virgo july last week horoscope

रविवार एवं सोमवार की रात तक संतान से सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा एवं खुशी का समाचार मिलेगा।

सोमवार की रात से शत्रु सक्रिय होंगे एवं रोग वृद्धि की संभावनाएं भी होंगी। मंगलवार तनाव भरा रहेगा। बुधवार की रात 3 बजे तक परेशानी भरा समय हो सकता है। जीवनसाथी से भी सुख मिलेगा। शुक्रवार भी समय अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी और आप बेकार के काम में समय नष्ट कर सकते हैं। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी एवं आंखों में भी समस्याएं हो सकती है। सिरदर्द की समस्या और अज्ञात भय चिंता रहेंगी।

मंगल एवं बुधवार की रात तक समय अनुकूल रहेगा। आय वृद्धि एवं परिवार से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। गुरुवार की सुबह से पुन: मन विचलित रहेगा एवं बीमारियां हो सकती हैं। शनिवार (धन लाभ के लिए शनिवार के उपाय) की सुबह से समय अनुकूल हो जाएगा। सहयोग प्राप्ति होगी एवं जीवन साथी से सुख प्राप्त होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि

libra and scorpio july last week horoscope

इस सप्ताह आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा। अपने कार्य से सबको वश में कर लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं भाग्य का साथ भी मिलेगा। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। मंगलवार को मन परेशान हो सकता है।

कार्य में विलंब होगा एवं माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती हैं। बुधवार की रात तक समय अनुकूल नहीं है और काम में मन नहीं लगेगा एवं आय की कमी महसूस होगी। शुक्रवार आपके लिए बेहतर दिन रहेगा। कार्यो में सफलता प्राप्त होगी एवं शनिवार की सुबह के बाद से संभलकर रहें।

वृश्चिक राशि

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और आपके लिए किसी अच्छी यात्रा का योग बन सकता है। कोई पुराना पेमेंट चुकाने की चिंता आपको परेशान कर सकती है। रात को नींद कम रहेगी एवं सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मंगलवार भी पराक्रम दिखाने का दिन रहेगा। स्वप्रयास से सफलता की प्राप्ति होगी। धर्म के कार्य करने में शामिल होने का मौका मिलेगा। शुक्रवार का दिन आपके लिए चिंताजनक रह सकता है।

धनु राशि

sagittarius and capricorn july last week horoscope

सप्ताह की शुरुआत में ही आय में वृद्धि से प्रसन्नता होगी। आपको कार्यो में सफलता मिलेगी। दूसरों का सहयोग मिलेगा एवं यात्रा पर जाने वालों को सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

बुधवार की रात के बाद से संपत्ति की वृद्धि के साथ धन की प्राप्ति का योगबना हुआ है। अटके धन की प्राप्ति होगी। ऋण संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को भी किसी प्रकार परेशानी आने की संभावना नहीं हैं। वाहन की प्राप्ति के साथ नए वस्त्र मिलेंगे।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके खर्च अधिक होंगे एवं आपकी आय में कमी बनी रहेगी। अनावश्यक समय की बर्बादी भी हो सकती है। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। उसके पश्चात बुधवार की रात से समय सफलताएं दिलाने वाला हो सकता है। इस सप्ताह आपको आय में वृद्धि हो सकती है। नए कार्यो की प्राप्ति होगी। मित्रों एवं रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार भी अनुकूल दिन हो सकते हैं। जमीन-जायदाद खरीदनेे का मन बन सकता है। वाहन सुख रहेगा एवं अज्ञात भय चिंता रह सकती है।

कुंभ राशि

aquarius and pisces july last week horoscope

इस सप्ताह आपको अटका हुआ धन भी मिल सकता है। आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपका व्यवसाय उत्तम रहेगा। उसके पश्चात बुधवार की रात का समय चिंतायुक्त रहेगा।

आय में कमी एवं अनावश्यक परेशानियों का सामना होगा। आपको वाहन से कष्ट हो सकता है एवं पारिवारिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इस सप्ताह अनपेक्षित कार्य करने पड़ सकते हैं। आपका व्यय अधिक होगा और गुरु एवं शुक्रवार को समय पक्ष में रहेगा।

मीन राशि

रवि एवं सोमवार को कार्य की अधिकता रहेगी एवं पिता से सहयोग की प्राप्ति होंगी। भाग्य का साथ रहेंगा। धन की आवक उत्तम बनी रहेगी। व्यापार एवं नौकरी ठीक ढंग से कार्य कर पाएंगे।

धार्मिक उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मंगल एवं बुधवार की रात तक का समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। आपकी आय में वृद्धि एवं संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। कुछ बड़े विवादों में उलझ सकते हैं।

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आ रहा है। अपनी राशि के अनुसार आगे वाले समय की योजनाएं तय करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP