Sat Mar 7, 2026 | Updated 08:54 AM IST
image

Saptahik Rashifal Vrishabh 09-15 March 2026: हफ्ते की होगी रोमांटिक शुरुआत, राजयोग पलट देगा किस्मत; जानें वृषभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल?

वृषभ राशि की महिलाएं इस हफ्ते पिछली उलझनों से बाहर निकल पाएंगी। इस हफ्ते की आपके लिए रोमांटिक शुरुआत होगी। इतना ही नहीं, इस सप्ताह आपकी सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 18:14 IST

Taurus Weekly Horoscope: शुक्र के स्वामित्व वाली, पृथ्वी तत्व की वृष राशि की महिलाओं के लिए यह हफ्ता पर्दे के पीछे की उलझनों से बहार निकलने का है सप्ताह की शुरुआत 09 और 10 मार्च को चंद्रमा के आपके सप्तम भाव में होने से होगी। यह आपके रिश्तों में गजब की केमिस्ट्री लाएगा। लेकिन 11 से 13 मार्च के बीच जब चंद्रमा अष्टम भाव के चक्रव्यूह में प्रवेश करेगा, तब आपको हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। 14 मार्च को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ पहले से ही उच्च के मंगल विराजमान हैं। यह नवम भाव का चंद्र-मंगल राजयोग आपके सोए हुए भाग्य को झकझोर कर जगा देगा। 14 मार्च को ही ग्रहों के राजा सूर्य आपके 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृषभ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

वृषभ राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

taurus weekly horoscope
वृष राशि की महिलाएं स्वभाव से बेहद वफादार और रिश्तों में स्टेबिलिटी पसंद करने वाली होती हैं। 09 और 10 मार्च का समय आपके लिए काफी अच्छा है। सप्तम भाव में गोचर कर रहा चंद्रमा पति या पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में एक नया स्पार्क लाएगा। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को बिना कहे समझ जाएंगे। 11 से 13 मार्च के बीच अष्टम भाव का गोचर रिश्तों में गलतफहमी का जहर घोल सकता है। ससुराल पक्ष की किसी बात को लेकर पार्टनर से ईगो क्लैश हो सकता है। कोई छिपी हुई बात या पुराना राज बाहर आ सकता है, 14 मार्च के बाद जब चंद्रमा भाग्य भाव में जाएगा, तो आप पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या लंबी यात्रा पर निकलेंगी, जहाँ सारी कड़वाहट दूर हो जाएगी।

उपाय: बुधवार की रात एक कपूर की टिकिया अपने बेडरूम में जलाएं और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

वृषभ राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

प्रोफेशन और करियर के लिए यह हफ्ता आपको टॉप पर ले जाने वाला है। 09 और 10 मार्च को सप्तम भाव का चंद्रमा बिजनेस करने वाली महिलाओं को कोई बड़ा क्लाइंट या पार्टनरशिप ऑफर दिला सकता है। अगर आप बुटीक, ब्यूटी, या डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में हैं, तो आपकी कला का डंका बजेगा। 11 से 13 मार्च के बीच अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें; कोई आपकी पीठ पीछे साजिश कर सकता है।14 मार्च का दिन आपके करियर के लिए गेम चेंजर है! जैसे ही सूर्य आपके 11वें भाव में प्रवेश करेगा, आपके बॉस और सीनियर्स अचानक आपके पक्ष में खड़े हो जाएंगे। इसके साथ ही भाग्य भाव में बन रहा चंद्र-मंगल राजयोग आपको प्रमोशन, मनचाहा ट्रांसफर या किसी विदेशी कंपनी से कोई बहुत बड़ा ऑफर दिला सकता है। इस वीकेंड आपकी ब्रांड वैल्यू आसमान छुएगी।

More For You

उपाय: शुक्रवार के दिन अपने ऑफिस डेस्क पर एक छोटा सा स्फटिक का श्रीयंत्र रखें।

वृषभ राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहने वाला है । वृष राशि की महिलाओं को वैसे भी लग्जरी पसंद होती है और इस हफ्ते सितारे आपको वो सब देंगे। 11 से 13 मार्च के बीच अष्टम भाव का चंद्रमा आपको अचानक कोई रुका हुआ पैसा दिला सकता है। अगर कोई बीमा क्लेम, पैतृक संपत्ति का विवाद या पीएफ का पैसा फंसा था, तो वह अचानक मिल सकता है। 14 मार्च को जब सूर्य का 11वें भाव में गोचर सीधा आपकी इनकम को कई गुना बढ़ा देगा। शेयर मार्केट , ट्रेडिंग या किसी पुराने इन्वेस्ट से आपको लाभ मिलेगा, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। भाग्य भाव का चंद्र-मंगल राजयोग आपको लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए प्रेरित करेगा।

उपाय: शनिवार की सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें और उसमें थोड़े से लाल फूल और चावल डाल लें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

वृषभ राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले पर वृष राशि की महिलाओं को 11 से 13 मार्च के बीच बेहद सतर्क रहना होगा। अष्टम भाव का चंद्रमा आपको पैरों में सूजन, यूरिन इन्फेक्शन या पेट के निचले हिस्से में दर्द दे सकता है। आपको बिना किसी कारण के भारी थकान महसूस होगा। लेकिन 14 और 15 मार्च को भाग्य भाव में बैठा उच्च का मंगल आपको इम्युनिटी देगा। आप खुद को बहुत तरोताजा और एक्टिव महसूस करेंगी। 11वें भाव में सूर्य के जाने से आपकी मानसिक घबराहट पूरी तरह खत्म हो जाएगी और चेहरे पर एक अलग ही ग्लो आ जाएगा। ठंडी तासीर वाली चीजों से थोड़ा परहेज करें और पानी खूब पिएं।

उपाय: गुरुवार के दिन पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करें और किसी जरूरतमंद को पीले फल दान करें।

यह भी पढ़ें- Vrishabh Rashi Upay 2026: डर नहीं, धैर्य से खुलेगा भाग्य का दरवाजा, वृषभ राशि वाले जान लें वर्ष 2026 के लिए ये विशेष उपाय

 

 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;