पौराणिक कथाओं के अनुसार शनि की दृष्टि जिस पर भी पड़ जाती है उसका सर्वनाश निश्चित होता है। यही वजह है कि लोग शनिवार के दिन कई काम करने से बचते हैं और यही नहीं शनि देव को प्रसन्न करने से लेकर शनि देव की शिला की पूजा करने तक कई उपाय भी करते हैं। फिर भी कई लोगों पर शनि की साढ़े साती, तो कई लोगों पर शनि की ढहिया चलती है और उनका पूरा परिवार आर्थिक स्थिति और शारीरिक दोषों से ग्रसित हो जाता है।
शनिवार के दिन जहां कुछ नियमों का पालन न करना कष्टदायक साबित हो सकता है वहीं इस दिन किये गए कुछ उपाय घर की सुख समृद्धि और धन धान्य के लिए कारगर भी साबित हो सकते हैं। आइये नई दिल्ली के जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से जानें कि सुख समृद्धि के लिए शनिवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए।
शनिवार के दिन किसी कांसे या स्टील की कटोरी में तेल डालकर, सभी घर वालों को अपनी परछाईं उसमें देखकर, उसमें सबको एक- एक सिक्का डालकर दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस सिक्के और तेल के दान के साथ लोगों को रोगों से मुक्ति मिलने के साथ घर में खुशहाली भी आती है और शनि देव की कृपा बनी रहती है।।
इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: शनिवार को न करें ये 5 काम, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
वैसे तो शनि की साढ़े साती से बचने के लिए पीपल के वृक्ष की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी है। लेकिन सुख शांति के लिए यदि शनि की साढ़े साती न भी हो तब भी शनिवार के दिन सरसों के तेल का दिया पीपल के वृक्ष पर अवश्य जलाएं। इसके लिए प्रत्येक शनिवार शाम को पीपल के पेड़ पर जल चढा कर तिल या सरसों के तेल का दीपक(जानें दीपक का महत्त्व ) जलाएं और पेड़ की परिक्रमा करते हुए शनि देव का आह्वाहन करते हुए सुख समृद्धि की कामना करें।
गरीब, सफाईकर्मी, पीड़ित इनकी आर्थिक या शारीरिक किसी भी प्रकार से सहायता करें। इससे शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं और शनि की दृष्टि भी उस व्यक्ति पर नहीं पड़ती है, जो गरीबों को दान देता है या उनकी सहायता करता है।
शनिवार के दिन मुख्य रूप से भैरव जी की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
वैसे तो शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का दान करना शुभ होता है ,लेकिन काली वस्तुओं का दान विशेष फलदायी होता है। काली वस्तुओं का दान शनि देव को प्रसन्न करता है और घर धन धान्य से पूर्ण होता है। शनिवार के दिन काले तिल, उड़द की दाल, काला कपड़ा, लोहे का बर्तन, सरसों का तेल, जूते चप्पल दान करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है।
शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाना विशेष फलदायी होता है। इस दिन शनि की शिला में सरसों का तेल चढ़ाने और तेल का ही दीया जलने से शनि की कृपा बनी रहती है और घर धन धान्य से पूर्ण होता है।
इसे जरूर पढ़ें:शनिवार को शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है तेल? एक्सपर्ट से जानिए
शनिवार के दिन कौए या काले कुत्ते को विशेष रूप से रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से घर का दरिद्र दूर होता है और सुख समृद्धि आती है।
शनिवार के दिन उपर्युक्त सभी बातों का ध्यान रखने और यहां बताए गए उपायों को करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर धन धान्य से पूर्ण हो जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: pintrest and wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।