माघ के महीने में कई हिंदू पर्व आते हैं, मगर इनमें से सबसे अधिक महत्व माघ की अमावस्या का होता है। इसे मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। वैसे तो इस दिन भगवान विष्णु की अराधना की जाती है लेकिन यह अमावस्या इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन मौन रहने का विशेष महत्व होता है।
भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार कहते हैं, ' हिंदू धर्म में कई तरह के व्रत रखे जाते हैं। मगर मौनी अमावस्या पर शांत रह कर और पूरे दिन बिना किसी उच्चारण के बिताने वाला व्रत रखा जाता है। हालांकि, यह व्रत कठिन है और सब लोग नहीं रखते हैं।' इतना ही नहीं, पंडित जी बताते हैं कि इस वर्ष माघ की अमावस्या के साथ ही शनि ग्रह का उदय हुआ है, जो राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। साथ ही पंडित जी ने सभी राशियों के लिए मौनी अमावस्या के दिन अलग-अलग उपाय भी बताए हैं, जो उन्हें शुभ फल दे सकते हैं।
मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल होता है और मंगल का रंग लाल होता है। इसलिए मौनी अमावस्या के दिन आपको लाल रंग की वस्तु का दान करना चाहिए। इससे आप शनि ग्रह को शांत कर सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन सफेद रंग की वस्तु का दान करना चाहिए। आप दूध या दही का दान भी कर सकते हैं। साथ ही भगवान शिव पर जल चढ़ाएं, इससे आप शुभ फल अर्जित कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Mauni Amavasya 2021: शुभ स्नान और माघ मेले के लिए बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस बार मौनी अमावस्या पर हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप मौनी अमावस्या के दिन शिव जी का गन्ने के रस से अभिषेक कर अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन शनि ग्रह की शांति के लिए सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। आपको किसी निर्धन को सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए और शिव जी का दूध एवं दही से अभिषेक करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Mauni Amavasya 2021: जानें कब है मौनी अमावस्या और क्या है इसका महत्त्व
सिंह
सिंह राशि के जातकों को अनार और मसूर की दाल(मसूर की दाल के फायदे) का दान करना चाहिए और अनार के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को शनि ग्रह की शांति के लिए गाय को हरे रंग की पत्ते वाली सब्जियां खिलानी चाहिए। आप किसी गरीब महिला को हरे रंग की वस्तु का दान भी कर सकते हैं।
तुला
अगर आप इस मौनी अमावस्या पर दही में मिश्री मिला कर शिव जी का अभिषेक करते हैं तो आपके दुख दूर होंगे और भौतिक सुख में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही अपनी खराब आदतों का त्याग करें।
वृश्चिक
वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि होती है। इस राशि के जातक कुछ समय पहले ही शनि की साढ़े साती (शनि दोष दूर करने के उपाय) से मुक्त हुए हैं। मगर अभी भी उनके लिए कठिन वक्त चल रहा है। इसलिए आप शिव जी की अराधना करें और उनका गंगाजल से अभिषेक करें। इससे आपका अच्छा वक्त शुरू होगा।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए इस वक्त बहुत ही कठिन समय चल रहा है। शनि की साढ़े साती से जो जातक ग्रसित हैं, उन्हें शिव जी को तेल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही घी से शिव जी का अभिषेक करें और कपूर का दिया जलाएं। इससे आपका बुरा वक्त जल्दी टल जाएगा।
मकर
मकर राशि के जातकों पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है। आपको शिव जी का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए और गरीब लोगों को खाने की वस्तु दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी मुसीबतें कम हो जाएंगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक भी शनि की साढ़े साती से गुजर रहे हैं, उन्हें शनि की कृपा हासलि करने के लिए सरसों के तेल का दान करना चाहिए और काली उड़द दाल से बनी खिचड़ी खानी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र जाप भी करें।
मीन
मीन राशि पर भी शनि की साढ़े साती आने वाली है, ऐसे में आपको भगवान शिव और विष्णु दोनों की ही अराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको मौनी अमावस्या के दिन काले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
Recommended Video
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों