महिलाओं को बहुत अच्छा लगता है जब कोई उनके घर की चीजों की तारीफें करता है। जब कोई उनसे उनके लाए विंटेज डेकोर के बारे में पूछता है। एक अचीवमेंट जैसी फीलिंग आती है। आपकी हर पार्टी, हर गेट-टू-गेदर में लोग आपकी सराहना करें इस कारण आप फिर घर के डेकोर को ठीक करने के पीछे लग जाती हैं। ऐसे में क्या कभी आपने अपने डाइनिंग एरिया पर इतना ध्यान दिया है? या कभी उसे डेकोरेट करते हुए सोचा हो कि उस एरिया में और किया जोड़ा और घटाया जा सकता है। अगर आप चाहती हैं कि अगली पार्टी में लोग आपके डाइनिंग एरिया के भी दीवाने हो जाएं, तो आप उसे ऐसे डोकोरेट कर सकती हैं-
कॉन्ट्रास्ट का सही खेल
अपने डाइनिंग एरिया में कॉन्ट्रास्ट रंगों और इससे मिलते-जुलते फर्नीचर का ख्याल जरूर रखें। अपने डाइनिंग एरिया में आप बड़े म्यूरियल को भी जगह दे सकती हैं। यह आपके डाइनिंग एरिया की क्लासिक टोन को सेट करता है। साथ ही, अपनी दीवारों को व्हाइट या लाइट शेड के (ज्यादातर व्हाइट टोन) पेंट से रंगें। अगर फर्श लकड़ी का है, तो यह एक रिच और क्लासिक वाइब देगा।
ब्राइट सीलिंग और लाइट दीवारें
वैसे तो हमारे घर का हर कोना ऐसा होना चाहिए कि वो हैप्पी प्लेस ही हो। मगर डाइनिंग एरिया हैप्पी इसलिए भी दिखना चाहिए, क्योंकि आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाते हैं। इसलिए उस एरिया को ऐसा बनाएं, जो वहां खुशी, उम्मीद और शांति क्रिएट कर सके। आप सीलिंग को किसी ब्राइट हैप्पी कलर से पेंट कर सकती हैं जैसे- येलो, ग्रीन, टील ब्लू जैसे रंग सीलिंग पर हों और दीवारें व्हाइट टोन में हों, तो यह उस एरिया में एक सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इस तरह आपका डाइनिंग रूम सुंदर दिखेगा। ऐसे रंग आपके स्पेस को और रौशन करते हैं।
इसे भी पढ़ें :यह Home Decor Mistakes बिगाड़ देंगी आपके घर का लुक
मोनोक्रोम इज न्यू नॉर्मल
यह डेकोर लुक एकदम नया और यूनिक होगा। आप अपने डाइनिंग फर्नीचर में चेयर के साथ बेंच भी जोड़ें। लेकिन एक कंसिस्टेंट और साफ लुक के लिए सेम फिनिश और अपहोल्स्ट्री का ही उपयोग करें। नहीं तो यह मोनोक्रोम लुक गड़बड़ हो सकता है। इसके साथ अगर आप रूम को मॉर्डन और एकदम मोनोक्रोमेटिक वाइब देना चाहती हैं, तो दीवार पर ब्लैक एंड व्हाइट एसिमिट्रिकल वॉल आर्ट लगाइए। आपके बाकी कमरों से यह एरिया एकदम अलग और खूबसूरत दिखेगा।
इसे भी पढ़ें :घर को अलग अंदाज़ में है सजाना, सीशेल्स के लें मदद
दीवारों को मिरर से सजाएं
आपने देखा होगा कई लोग कमरों को गहराई और बड़ा दिखाने के लिए मिरर का इस्तेमाल करते हैं। मगर आप इसे अपने डाइनिंग एरिया में एक नए लुक के लिए कर सकती हैं। आप अपने इस एरिया को मिरर वॉल्स से सजाइए और फिर इसमें विंटेज चेयर और रस्टिक डाइनिंग टेबल के साथ एक टेक्स्चर जोड़िए। आप चाहें तो सीलिंग से एक पेपर पेंडेंट भी लगा सकती है और शैग रग जोड़ सकती हैं। वहीं अगर आपके डाइनिंग एरिया के पास खाली स्लैब है, तो अपने आर्टवर्क या पेंटिंग को दीवार पर टांगने से बढ़िया उस खाली स्लैब पर लगाएं।
कंबाइन एरिया में दें ध्यान
कई घरों में डाइनिंग और ड्रॉइंग एरिया एक होता है। इसलिए हम अक्सर यह गलती करते हैं कि दोनों जगहों को रंगों और चीजों से भर देते हैं, जिससे एक मेसी लुक आता है। इस दफा अपने डाइनिंग और लिविंग रूम के बीच एक फ्लो बनाकर रखें। दोनों के बीच अच्छा खासा स्पेस रखें। आप दीवारों पर रोजी पिंक जैसा कलर करवा सकती हैं और अपने सोफे को थोड़ा सा डार्क शेड में रखें। वहीं डाइनिंग एरिया में सीलिंग में पेंडेंट लाइट लगवा सकती हैं। फर्नीचर को दीवारों के रंग से हल्का मिलता जुलता या कॉन्ट्रास्ट में रखें।
इसके अलावा आप टेबल पर फूलों को सजा सकती हैं। अपने विंटेज आइटम्स पर दोबारा काम कर सकती हैं। कलरफुल और प्लेफुल वॉलपेपर्स का उपयोग कर सकती हैं। तो फिर आप भी ऐसा कुछ ट्राई करके हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी का साथ।
Image Credit : freepik images
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों