herzindagi
home decor mistakes ideas

यह Home Decor Mistakes बिगाड़ देंगी आपके घर का लुक

अगर आप अपने घर को एक खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो आपको इन होम डेकोर मिसटेक्स से बचना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2020-05-11, 12:25 IST

घर चाहे छोटा हो या बड़ा, हर किसी को अपना आशियाना बेहद पसंद होता है। हर महिला की यह इच्छा होती है कि वह अपने आशियाने को बेहद खूबसूरती से सजाए। इसके लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। कभी मार्केट में मिलने वाले शोपीस व अन्य डेकोरेटिव आइटम का सहारा लिया जाता है, तो कभी घर के डेकोर को एक पर्सनल टच देने के लिए हम अलग-अलग क्राफट आइटम बनाकर उससे घर सजाते हैं। यकीनन हर महिला का घर सजाने का तरीका अलग होता है। चूंकि हर किसी पसंद अलग होती है, इसलिए हर महिला अपनी पसंद व च्वॉइस के अनुसार घर को सजाना चाहती है। यह सही भी है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप घर सजाने के नाम पर कुछ भी करें। कभी-कभी हम अनजाने ही घर को सजाते समय-समय छोटी-छोटी भूल कर बैठती हैं, जिसका हमें पता भी नहीं चलता। जिसके कारण घर को वह परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता, जो वास्तव में मिलना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ होम डेकोर मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको वास्तव में बचना चाहिए-

आर्टवर्क को बहुत उंचा लगाना

home decor mistakes INSIDE

घर को सजाने में आर्टवर्क का एक अहम् रोल होता है। भले ही आप आर्टवर्क खुद रेडी करें या फिर मार्केट से कोई आर्टपीस लेकर आएं, यह आपके कमरे यहां तक पूरे घर के लुक को बदल सकते हैं। हालांकि इन्हें लगाते समय कुछ महिलाएं इन्हें बहुत उंचा टांग देती हैं, जो वास्तव में सही नहीं है। आर्टवर्क को आई लेवल पर टांगना काफी अच्छा माना जाता है। वैसे हर व्यक्ति की च्वॉइस अलग हो सकती है। अगर आप चाहें तो इसे आईलेवल से थोड़ा उपर टांग सकती हैं, लेकिन इसे बहुत अधिक उपर लगाने से बचें।

 

इसे भी पढ़ें: घर को अलग अंदाज़ में है सजाना, सीशेल्स के लें मदद

परदों का साइज

home decor mistakes INSIDE

घर को सजाने में परदों का एक अहम् रोल होता है। अपने घर को कलरफुल बनाने के लिए महिलाएं डिफरेंट कलर्न व डिजाइन के परदों का इस्तेमाल बतौर होम डेकोर करती हैं। लेकिन आपको इनके साइज पर खासा ध्यान देना चाहिए। जिस तरह परदों का साइज बहुत अधिक होना अच्छा नहीं माना जाता, ठीक उसी तरह परदों का साइज बहुत कम नहीं होना चाहिए। यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। कम बजट में घर सजाना चाहती हैं तो ये 4 आइडियाज हैं सिर्फ आपके लिए

 


एक ही फैब्रिक

यह भले ही एक छोटी सी गलती है, लेकिन यह आपके पूरे घर का लुक बिगाड़ सकती है। कभी भी एक कमरे या पूरे घर में एक ही तरह के फैब्रिक का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। इससे पूरे घर में एकरसता आती है। इसलिए आप डिफरेंट फैब्रिक को होम डेकोर का हिस्सा बनाएं। अगर आप एक ही तरह के फैब्रिक का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसमें अलग-अलग कलर्स व पैटर्न का प्रयोग करना ज्यादा अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: छोटा ही सही, लेकिन खूबसूरत हो आपका आशियाना

बहुत अधिक फर्नीचर

home decor mistakes INSIDE

घर को आरामदायक बनाने व उसे सजाने के लिए फर्नीचर की आवश्यकता होती है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने घर को तरह-तरह के फर्नीचर से भर लें। इससे ना सिर्फ उन्हें मैनेज करना मुश्किल होता है, बल्कि घर में स्पेस भी कम नजर आता है। अगर आप अपने घर को एक स्पेशियस व ब्यूटीफुल लुक देना चाहती हैं तो आप संतुलित मात्रा में ही फर्नीचर का इस्तेमाल करें। वहीं अगर आपका घर छोटा है तो आप ऐसे फर्नीचर को प्राथमिकता दें, जो मल्टीपर्पस हो।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से। 

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।