सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कुछ अजब-गजब वीडियो लोगों को बहुत गुदगुदाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें दूल्हा जैसे ही दुल्हन को देखता है बेहोश हो जाता है। दरअसल वीडियो में शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में जाते नजर आते हैं और इसके बाद दुल्हनअपना मेकअप हटाना शुरू करती है। दुल्हन को मेकअप हटाते देख दूल्हा खुद को संभाल नहीं पाता और उसी वक्त बेहोश हो जाता है। आप सोच रहे होंगे की मेकअप हटाते हुए देखने पर दूल्हा बेहोश क्यों हुआ? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो के शुरुआत में दूल्हा-दुल्हन कमरे में जाते नजर आते हैं। उनके साथ कुछ मेहमान भी होते हैं जो दोनों को दरवाजे से छोड़ कर चले जाते हैं। इसके बाद दूल्हा आराम से बैठ जाता है और दुल्हन अपनी मेकअप उतारने के लिए शीशे के आगे खड़ी हो जाती है। फिर आता है वीडियो का बेस्ट पार्ट क्योंकि दुल्हन मेकअप उतारने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। दरअसल दुल्हन ने शादी के दौरान विग लगाई होती है और वो जैसे विग उतारती है दूल्हा उसे देखकर डर जाता है। इतना ही नहीं वीडियो में उसके दांत भी टूटे हुए नजर आ रहे हैं। जबकि वीडियो की शुरुआत में दुल्हन के बाल काफी लंबे और दांत सही सलामत नजर आते हैं। दूल्हा ये सब देखकर दंग हो जाता है और इसलिए बेहोश हो जाता है। इस वीडियो को वेडिंग कपल पेज नाम से इंस्टाग्राम पेज ने पोस्ट किया है जो लोगों को काफी गुदगुदा रहा है।
इसे भी पढ़ेंःTanushree Dutta की जान को किससे है खतरा? पोस्ट शेयर कर कही ये बात
View this post on Instagram
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में दूल्हा स्टेज पर बेहोश होते-होते बचता है। दरअसल दूल्हा जैसे ही दुल्हन को देखता है उसे दुल्हन इतनी खूबसूरत लगती है कि वो बेहोश होने लग जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोगों को दूल्हे का यह रिएक्शन बहुत मजेदार लगा था। (कर्नाटक में मरने के बाद भी कराई जाती है शादी)
इसे भी पढ़ेंः90 साल की ये बुजुर्ग महिला रोज खिलाती है 120 डॉगी को खाना, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
लोगों को यह शादी का अजब-गजब वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: weddingcouplepage/Instgaram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।