
Wall Fitted Dressing Table Designs For Bedroom: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग सुंदर सा गेट लगवाते हैं। अच्छे कलर्स में पेंटिंग करवाते हैं। वहीं Living Room को खूब अच्छे से डेकोरेट करते हैं, क्याेंकि यही वो जगह है जहां फैमिली एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती है और मेहमानों को भी यहीं बैठाया जाता है। ऐसे में लोग इस ड्राइंग रूम को सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
वहीं Bedroom की बात करें तो ये वो जगह है जहां लोग रिलैक्स करते हैं। कहीं जाना होता है तो यहीं रेडी भी होते हैं। हालांकि, बेडरूम में बेड और ड्रेसिंग टेबल जरूर होना चाहिए, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि कमरा छोटा है, जिससे Dressing Table रखों तो काफी जगह घेर लेता है। ऐसे में हम आपको दीवार में लगने वाले ड्रेसिंग टेबल (Wall Fitted Dressing Table) के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं। इससे आपका बेडरूम तो खूबसूरत लगेगा ही, काफी जगह भी बच जाएगी। आइए देखते हैं-

अगर आपके बेडरूम में जगह की कमी है, तो इस तरह की वॉल फिटेड ड्रेसिंग टेबल आप लगवा सकती हैं। इसका गोल और बड़ा सा बैकलिट मिरर कमरे को न सिर्फ रोशनी से भर देगा, बल्कि बेडरूम को स्पेशियस भी दिखाएगा। फोटो में जैसा दिख रहा है कि दीवार पर टिका इसका स्लीक शेल्फ आपके मेकअप के सामान को रखने के लिए भी सही है।\
यह भी पढ़ें- Living Room को लग्जरी लुक देंगे ये Bubble Sofa Set, इनके खूबसूरत डिजाइंस बदल देंगे घर का अंदाज
Image Credit- Pinterest/Home Design
-1776418488172.jpg)
अगर आप अपने बेडरूम को एक मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक देना चाहती हैं, तो इस तरह का वेवी शेप वाला ड्रेसिंग टेबल बहुत ही अच्छा लगेगा। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसका टेढ़ा-मेढ़ा डिजाइन और वार्म लाइट से बहुत ही अच्छी वाइब आएगी। इसके नीचे लगा स्लीक शेल्फ और मैचिंग स्टूल कम जगह में भी हाई-फाई स्टाइल देगा।
यह भी पढ़ें- Living Room में फिट हो जाएंगे यूनिक शेप के ये Mirror Designs, कमरा दिखेगा काफी बड़ा
Image Credit- Pinterest/Madhav_Diaries
-1776418498144.jpg)
छोटे बेडरूम को भी खूबसूरत बनाने के लिए ये लम्बा वाला ओवल मिरर सबसे अच्छा रहेगा। इसके किनारों पर लगी वार्म स्ट्रिप लाइट से आप अच्छे से मेकअप कर पाएंगी। इसके अलावा जो वॉल पर स्लीक ड्रावर वाला टेबल है वो भी कम जगह घेरे हुए है। अगर आप ऐसा ड्रेसिंग टेबल रूम में लगाएंगी तो आपका बेडरूम एकदम 5-स्टार होटल जैसा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
Image Credit- Pinterest/Serene Home Decor | Warm Interiors
-1776418507382.jpg)
ये बिना फ्रेम वाला वेवी मिरर देखने में ही काफी मॉडर्न लग रहा है। इसने जगह भी बहुत कम घेर रखी है। इसमें दीवार पर लगा पतला सा शेल्फ आसानी से जगह को बचाएगा। कुल मिलाकर ये डिजाइन आपके ड्रेसिंग एरिया को एकदम मॉडर्न लुक देगा।
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
Image Credit- Pinterest/Organized Spaces with Kashf
-1776418516652.jpg)
ये गोल शीशा जो दीवारों पर टिका हुआ है और इसका फ्लोटिंग दराज छोटे बेडरूम के लिए एकदम सही है। ये बिल्कुल भी जगह को नहीं घेरेगा। इससे छोटा बेडरूम भी काफी बड़ा नजर आएगा।
Image Credit- Pinterest/Ekagra'
तो अगर आप भी अपने बेडरूम के लिए कोई यूनिक डिजाइन का वॉल फिटेड ड्रेसिंग टेबल देख रही हैं, ताे ये डिजाइन सबसे सही रहेंगे। ये छोटे से बेडरूम को भी बड़ा दिखाएंगे और आपका कमरा एकदम मॉडर्न लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/maham/Mostafizur rahman/SoftSpaceLiving
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।