-1776248219310.webp)
Sofa Set Designs For Living Room: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर की सुंदरता की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए लोग घर को सुंदर तरीके से पेंट करवाते हैं। पेड़-पौधे लगाते हैं। वहीं घर के अंदर की बात करें तो Living Room ही एक ऐसी जगह है जहां फैमिली एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती है। लोग साथ बैठकर हंसी ठठ्ठा करते हैं। इसके अलावा अगर कोई गेस्ट आता है तो उन्हें भी Living Room में ही बैठाया जाता है।
ऐसे में लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी लोग Indoor Plants रखते हैं। TV Cabinet के लेटेस्ट डिजाइंस लगवाते हैं। वहीं Wall Panel भी सबसे खूबसूरत बनवाते हैं। हालांकि, एक चीज है जो लिविंग रूम में सबसे जरूरी है, वो है Sofa। बिना सोफे के तो हमारा Drawing Room भी अधूरा सा लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ यूनिक डिजाइन के Bubble Sofa Set दिखा रहे हैं जो Living Room की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके ड्राइंग रूम को एक लग्जरी लुक मिलेगा। आइए देखते हैं-

अगर आप अपने लिविंग रूम को एक आलीशान महल जैसा लुक देना चाहती हैं तो ये क्रीमी शेड का बबल सोफा सबसे खूबसूरत लगेगा। जैसा कि आप फोटो में देख रही है कि इसका गोल-मटोल और फूला हुआ डिजाइन न सिर्फ बैठने में बहुत कंफर्टेबल लग रहा है, बल्कि घर के इंटीरियर को एकदम मॉडर्न और लग्जरी टच देगा। ये सोफा सेट मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा। वो आपसे पूछकर ही जाएंगे कि इसे कहां से मंगाया।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
Image Credit- Pinterest/Modern Cozy Home
-1776248384899.jpg)
अगर आप अपने लिविंग रूम को किसी महल जैसा रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो ये कर्व्ड बबल सोफा आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसके नीचे लगे गोल्डन बेस से ही इसे लग्जरी लुक मिल रहा है। अगर आपके घर में बड़ा सा हॉल है तो आप इस तरह का सोफा वहां रख सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Daleva Design
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
-1776248396607.jpg)
ये व्हाइट कलर कर क्यूट सा बबल सोफा आपके Living Room को मॉडर्न लुक देगा। अगर आपके ड्राइंग रूम में जगह की कमी है तो आप इस तरह का बबल सोफा रख सकती हैं। इसके साथ रखे कलरफुल कुशन इसे एक प्लेफुल और ट्रेंडी लुक दे रहे हैं।
Image Credit- PeelOrange.com
यह भी पढ़ें- Living Room को देना है रॉयल लुक, तो जरूर खरीद लाएं ये 5 मूर्तियां; बदल जाएगा घर का अंदाज
-1776248407318.jpg)
क्रीमी व्हाइट कलर का ये सोफा आपके Living Room में जान फूंक देगा। आप जैसा देख रही हैं कि ये दिखने में ही कितना स्टाइलिश लग रहा है। इसके साइड और बेस पर लगे गोल्डन से ही रॉयल फीलिंग आ रही है। आप इस तरह के सोफे के साथ ब्राउन कलर का कुशन रख सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Bhullarjashan
-1776248416495.jpg)
ये प्रीमियम व्हाइट बबल सोफा सेट आपके लिविंग रूम को एक लग्जरी होटल जैसा लुक देगा। अगर आपको 5-Star Hotel जैसा लुक चाहिए तो आप इस तरह का सोफा जरूर रखें। फोटो में दिख रही मैचिंग की मार्बल टॉप वाली सेंटर टेबल और छोटे राउंड सोफा चेयर से पूरा लिविंग रूम स्टाइलिश लगेगा।
Image Credit- Pinterest/BaherAziz
यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में मिलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक
तो अगर आप भी अपने Living Room को स्टाइलिश और लग्जरी लुक देना चाहती हैं तो ये बबल सोफा सेट आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Lan-Khoi/GirlyyStufff
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।