कई सेलिब्रिटी कपल्स हैं जिनकी आपस की बॉन्डिंग आम कपल्स के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। इन्हीं कपल्स में से एक हे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी कमाल की है। दोनों की बीच की गजब की आपसी समझ है। स्टार फुटबॉल प्लेयर Sunil Chetri के साथ लाइव चैट में विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ रिश्तों को लकर कई बातें शेयर की।
विराट कोहली इस बात को कई बार कनफेस कर चुके हैं कि वह अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले काफी सेल्फ सेंटर्ड थे। मगर, अनुष्का ने उन्हें सिखाया कि केवल अपने बारे में नहीं दूसरों के बारे में खासतौर पर जो आपसे प्यार करते हैं उनके बारे में भी सोचना चाहिए। विराट ने कहा, 'अनुष्का जब लाइफ में आईं तो मैं हर वक्त यही सोचता था कि मैं उनके लिए क्या करूं मगर, उनके मिलने से पहले मैं केवल अपने कम्फर्ट जोन के बारे में सोचता था। '
इसे जरूर पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने अपने वेडिंग लुक को लेकर डिजाइनर सब्यसाची से कही थीं ये दो बातें
लाइव चैट के दौरान विराट कोहली ने बताया कि जब वह अनुष्का के साथ भुटान घूमने गए थे तब एक ऐसी घटना घटी की वह डर कर अनष्का को छोड़ कर भाग गए थे। वह बताते हैं, 'मैं और अनुष्का साइकिलिंग के लिए बाहर निकले थे। मगर, वहां बहुत सारे लोग थे जो मुझे पहचानने लगे। पीछे से किसी ने आवाज दी 'विराट' बस इतना सुन कर मैनें तेजी में साइकिल को आगे बढ़ा दिया। मैं काफी आगे निकल चुका था। अनुष्का काफी पीछे रह गई थीं। जब मुझे इस बात का अहसास हुआ तो मैं पीछे मुड़ कर उनके पास पहुंचा। तब अनुष्का काफी नाराज हो गई थीं और मेरे से बात भी नहीं कर रही थीं।' 80 करोड़ के बंगले सहित इन 5 मेहंगी चीजों के मालिक है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
इसे जरूर पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस खास तरीके से बिता रहे हैं परिवार के साथ समय
View this post on Instagram
विराट क्रिकेट फील्ड में बेहद शांत रहते हैं। मगर, असल जिंदगी में विराट काफी हंसमुख हैं। इतना ही नहीं वह अच्छे एक्टर भी हैं। विराट कहते हैं, 'मुझे अगर अनुष्का के साथ मेरी बायोपिक में एक्टिंग करने का मौका मिले तो मैं कर लूंगा। मगर मैं अनुष्का जितना अच्छा एक्टर नहीं हूं।' साल 2019 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिल कर कमाए 1200 करोड़ रुपए
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने बेहद प्राइवेट फंक्शन में 11 दिसंबर 2017 के दिन इटली में शादी की थी। विराट और अनुष्का की शादी की भनक किसी को नहीं थी। ऐसा केवल अनुष्का की वजह से हो पाया था।
विराट कोहली ने खुद बताया, 'अनुष्का ने फेक ईमेल आईडी बनाए थे। उससे पूरी वेडिंग प्लानिंग की थी। अगर यह काम मुझे करना होता तो सब को पता चल जाता। इतना ही नहीं अनुष्का जब यह सब कुछ कर रही थीं तब मैं टेस्ट मैच खेल रहा था।' विराट और अनुष्का की 12 PICS में देखिए करवाचौथ से ट्रैवल तक कैसे बीते उनके दो साल
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने कभी भी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया। दोनों की बीच की अंडरस्टैंडिंग इतनी है कि दोनों ने अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन का इंतजार नहीं किया। विराट कहते हैं, 'अनुष्का और मुझे शुरुआत से ही पता था कि हम दोनों को शादी करनी है। हम रोज ही अपने प्यार को सेलिब्रेट करते हैं। अपसी समझ जरूरी है बस। '
Image Credit: Anushka Sharma/Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।