Thu Apr 2, 2026 | Updated 01:08 AM IST HZ Awards 2026
itbp officers viral news

Viral Video: सेना के जवानों का ये गाना आ रहा है लोगों को पसंद, आप भी देखिए वीडियो

Viral Video: सेना के जवानों का गाना गाते हुए वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 
Editorial
Updated:- 2022-07-04, 17:16 IST

म्यूजिक लवर्स कोक स्टूडियो के गानों की लिस्ट को काफी पसंद करते हैं। कोक स्टूडियो का जैसे ही कोई गाना रिलीज होता है लोगों के दिल और जुंबा पर बैठ जाता है। ऐसा ही एक उम्दा गाना है, आफरीन-आफरीन। यह गाना राहत फतेह अली खान और मोमिना मुस्तहसन ने गाया है। इन दिनों इस गाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। वायरल हो रही वीडियो में गाना गाते हुए कोई सिंगर नहीं बल्कि सेना के जवान नजर आ रहे हैं। गिटार की धुन पर उनका गाना गाने का स्टाइल देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। आइए देखते हैं सेना के जवानों का गाने गाते हुए वीडियो जिसे सुन आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

देखिए सेना के जवानों का वीडियो

वायरल हो रही वीडियो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान नजर आ रहे हैं। गिटार की धुन पर जवानों ने जिस तरह गाना गाया है वो लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। सिख कांस्टेबल विक्रम जीत सिंह ने आफरीन-आफरीन गाना गाया। वहीं उनके साथ खड़े दूसरे कांस्टेबल गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आईटीबीपी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "गाते गुनगुनाते हिमवीर।" इस वीडियो अभी तक लगभग 5 हजार लोग देख चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंःनिरमा के एड की कहानी जिसने पूरे हिंदुस्तान को बना दिया था दीवाना, कंपनी ने बस किया था ये एक काम

यूजर्स ने लिखा, "जय हिंद"

सेना के जवानों का टैलेंट देखकर यूजर्स अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं अधिकतम यूजर्स कमेंट सेक्शन में "जय हिंद" लिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आप दोनों की आवाज बहुत अच्छी है। वहीं एक यूजर ने लिखा, यू आर दी बेस्ट। वर्दी में दिख रहे दोनों जवानों की जोड़ी ने जो कमाल किया है वो सच में काबिले तारीफ है।

इसे भी पढ़ेंःमुंबई का Swiggy डिलीवरी बॉय क्यों हुआ घोड़े पर सवार? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान जवानों का गाना गाते हुए भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में नौसेना के जवान 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस 58 सेकंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।

राहत और मोमिना की जोड़ी

राहत फतेह अली खान और मोमिना मुस्तेहसन की आवाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों के आफरीन-आफरीन गाने पर लगभग 36 करोड़ से ज्यादा व्यूज आए हुए हैं। वहीं 2.8 मिलियन लोगों ने उनके गाने को लाइक किया हुआ है। इतना ही नहीं उनके के कमेंट सेक्शन में 1 लाख से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।