म्यूजिक लोगों के लिए स्ट्रेस बस्टर का काम करता है। यही वजह है कि हम अपने मूड और पसंद के हिसाब से अपने प्ले लिस्ट के लिए गाने चुनते हैं। अगर आप म्यूजिक सुनने के शौकीन हैं, तो आपने Coke Studio का नाम जरूर सुना होगा। भारत और पाकिस्तान में इस बैनर तले कई बेहतरीन गाने रिलीज किए जाते हैं। गानों की क्वालिटी और इनमें फीचर किए गए गायक हर मायने में बेहतरीन हैं।
इंडियन और पाकिस्तान कोक स्टूडियो एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन भारतीय और पाकिस्तानी गानों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दोनों ही देशों में खूब पसंद किया जाता है। सालों बाद भी ये Soulful गानें लोगों के बीच बेहद खास जगह बनाए हुए हैं।
‘हुस्ना’ इंडियन कोक स्टूडियो के बेहतरीन मास्टरपीस में से एक हैं। इस गाने को एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने गाया है। यह गीत पाकिस्तान और इंडिया की खूबसूरत लव स्टोरी को गाने के रूप में दर्शाता है।
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान और फरह सिराज की आवाज में गाया गया गाना ज़रिया भारतीय सोलफुल म्यूजिक का उम्दा नमूना है। अगर आप ए आर रहमान के म्यूजिक के फैन हैं, तो आपको इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
कोक स्टूडियो का यह बेहतरीन पंजाबी गाना लोगों के बीच काफी फेमस है। जिसे एक्टर दलजीत दोसांझ और जितेंद्र साह ने गाया है।
इसे भी पढें-करोड़ों की लागत में बने थे बॉलीवुड के ये सॉन्गस, आपने कौन सा है सुना?
इस खूबसूरत गाने में सचिन जिगर, तनिक्षा सांघवी, किर्तिदान गधवी और रेखा भारद्वाज जैसे उम्दा सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। यह गीत जितना प्यारा है, उतना ही इमोशनल भी।
हाल ही पाकिस्तानी गायक अली सेठी का गाना पसूरी भारत समेत दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों छाया हुआ है। पंजाबी भाषा में गाया गया यह गाना आपको यकीनन अली सेठी का फैन बना देगा।
राहत फतेह अली खान म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। पाकिस्तान समेत भारत में भी उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। कोक स्टूडियो का ‘आफरीन- आफरीन’ गीत लोगों को बेहद सोलफुल लगता है, जिसे सुनने बेहद पसंद किया जाता है। इसे राहत फतेह अली खान और मोमिना मुस्तेहसन ने बेहद खूबसूरती से गाया है।
इसे भी पढ़ें-अगर आप बॉलीवुड के फैन हैं तो शायद इन गानों के बोल पढ़ते ही आप फिल्म का नाम पहचान लेंगे।
ज्यादातर म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में ताजदार- ए-हरम गाना जरूर शामिल होगा। इस गाने को आतिफ असलम ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।
तो ये थे हिंदुस्तान और पाकिस्तान के कई बेहतरीन सोलफुल गाने, जिन्हें आपको जरूर सुनना चाहिए। आपका मनपसंद गाना कौन सा है हमें कमेंट में जरूर बताएं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।