herzindagi
best similar things in india and pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच कौन सी बातें  हैं बिल्कुल एक जैसी

भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के इतने सालों बाद भी कुछ चीजें बिल्कुल एक जैसी हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2021-12-21, 13:48 IST

साल 1947 में भारत देश आजाद हुआ। देश की आजादी के साथ ही एक नया देश बना, जिसे हम पाकिस्तान के नाम से जानते हैं। पाकिस्तान और भारत के बीच तब से ही रिश्ता बहुत तना- तनी का रहा है, जिस वजह से 2 बार दोनों देशों के युद्ध भी हो चुका है। दोनों ही देश एक दूसरे के पड़ोसी होने के साथ-साथ एक दूसरे के कट्टर दुश्मन भी हैं, ऐसे में दोनों देशों के बीच खासा बेहतर रिश्ते नहीं हैं।

पर कई मायनों में दोनो देश बिल्कुल एक जैसे हैं, जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि आजादी के इतने बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत सी समानताएं हैं। आइए आज के आर्टिकल में हम जानते हैं दोनों देशों के बीच मिलने वाली समानताओं के बारे में। जो इन दोनों के काफी हद तक एक जैसा बनाता है।

एक जैसी दिखती हैं कई इमारतें-

Similar things in india and pakistan

मुगलों ने भारत के ऊपरी राज्यों में शासन किया था, जिस कारण दोनों ही देशों में बनी ऐतिहासिक इमारतों पर इस्लाम की छाप देखने को मिलती हैं। भारत और पाकिस्तान में स्थित कई इमारतें बिल्कुल एक जैसी हैं। भारत में स्थित पार्वती घाटी और पाकिस्तान में स्थित नीलम वैली बहुत हद तक एक जैसे ही नजर आती हैं। भारत में बना उमेद भवन और पाकिस्तान में बना नूर महल दोनों में ही कई समानताएं देखने को मिलती हैं। वहीं पुरानी दिल्ली और लाहौर के बाजार बहुत हद तक एक जैसे दिखते हैं।

संगीत के लिए एक जैसा प्यार-

भारत में पाकिस्तानी गाने बड़े चाव से सुने जाते हैं, वहीं पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों की भारी फैन फॉलोइंग है। कोक स्टूडियो पाकिस्तान के गाने भारत में बड़े चाव से सुने जाते हैं। संगीत को लेकर आज भी दोनों देशों में एक जैसा प्यार देखने को मिलता है। जो कई बार भारत और पाकिस्तान को एक करने का प्रयास भी करता है।

एक जैसी है कुदरती सुंदरता-

similar things between india and pakistan

दोनों ही देशों में पहाड़, झरने, नदियां खूबसूरत बीचेस देखने को मिलते हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश कुदरती रूप से बेहद खूबसूरत हैं,जहां सैलानी जाकर आनंद उठा सकते हैं। कराची में स्थित बीच और मुंबई का मरीन ड्राइव दोनों काफी हद तक एक दूसरे में मिलते जुलते हैं।

एक जैसा मौसम-

भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में मौसम एक जैसे देखने को मिलते हैं। दोनों देश एक दूसरे से जमीनी तौर पर जुड़े हुए हैं, जिस कारण यहां सर्दी, गर्मी, वसंत और बारिश के मौसम एक जैसे ही देखने को मिलते हैं।

राष्ट्रीय खेल है एक -

things which are similar in india and pakistan

भारत की तरह पाकिस्तान का भी राष्ट्रीय खेल हॉकी है। दोनों देश कई बार ओलंपिक में एक दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं। एक समय था जब पाकिस्तान की हॉकी टीम भी दुनिया की सबसे दमदार टीमों में से एक मानी जाती थी। क्रिकेट की तरह ही हॉकी में भी तगड़ा मुकाबला देखने को मिलता था।

दोनों देशों में बसे हैं एक दूसरे के रिश्तेदार-

आजादी के दौरान दोनों देशों का बंटवारा तो हुआ मगर कई लोग अपने देश में ही रह गए, वहीं उनके कई रिश्तेदारों ने पलायन करने का फैसला लिया। आज भी भारत में रहने वाले कई नागरिकों के रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं, वहीं कई पाकिस्तानी परिवारों के रिश्तेदार यहां पर रहते हैं। देशों के बीच खराब माहौल होने के कारण अब इन परिवारों में मिलने- जुलने में बड़ी मुश्किलें आती हैं।

इसे भी पढ़ें-जानें जापान की वो 5 अजीबो-गरीब बातें, जिन्हें सुनकर निकल आएगी आपकी भी हंसी

काफी हद तक मिलती-जुलती है भाषाएं-

हिंदी और उर्दू में कई सामनताएं हैं, जिस वजह से दोनों देशों में लगभग एक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बोलने के तरीके से आप ये अंदाजा जरूर लगा पाएंगे कि व्यक्ती भारत का है या पकिस्तानी। बता दें कि दोनों ही देशों में पंजाबी भाषा बहुत ज्यादा चलन में है। अमृतसर से बेहद पास होने के कारण दोनों ही देशों में पंजाबी भाषी लोग देखने के लिए मिल जाते हैं। राष्ट्रीय भाषा उर्दू होने के बाद भी पाकिस्तान के लोगों द्वारा पंजाबी बोली जाती है।

इसे भी पढ़ें-उत्तर कोरिया में किन आम चीजों पर लगा दिया जाता है बैन, जानें अजीबोगरीब नियमों के बारे में

क्रिकेट के प्रति प्रेम-

दोनों के ही राष्ट्रीय खेल हॉकी है, मगर दोनों ही देशों में क्रिकेट को लेकर एक अलग प्रकार का पागलपन देखने को मिलता है। जिस दिन भारत और पाकिस्तान का मैच होता है, दोनों देश सभी काम छोड़कर क्रिकेट देखने में लग जाते हैं। क्रिकेट दोनों देशों के लिए खेल से बढ़कर इमोशन की तरह काम करता है।

खाने में दिखती हैं एक जैसी वैरायटी-

similar food between india and pakistan

सबसे पहले हम खाने की बात करते हैं। दोनों ही देश अपने लजीज और तीखे खाने के लिए बहुत फेमस हैं। हालांकि भारत में रहने वाले लोग वेज और नॉनवेज दोनों खाते हैं, इस कारण भारत में आपको खाने की ज्यादा वेराइटी देखने को मिलती है, वहीं लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई और हैदराबाद का नॉनवेज भी दुनिया भर में अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है। नॉन वेज में मिलने वाला मुर्गा टिक्का, अफगानी चिकन और लहोरी बिरियानी दोनों ही देशों में बड़े चाव से खाई जाती है।

तो ये थी कुछ ऐसी चीजें जो भारत और पाकिस्तान को एक जैसा बनाती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- onmanorama.com, traveltrian.com, culturetrip.com, britanica.com, tastepak.com, mygoodtime.com, cloudanary.com wikimedia.com and jagran.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।