उत्तर कोरिया में किन आम चीजों पर लगा दिया जाता है बैन, जानें अजीबोगरीब नियमों के बारे में

अगर आप अलग-अलग देशों के बारे में रोचक तथ्य जानना पसंद करते हैं, तो आपको नॉर्थ कोरिया के बारे में ये बातें जरूर जाननी चाहिए।

kim john un korean dictator

उत्तर कोरिया पूर्वी एशिया में बसा हुआ एक देश है, जिसके बारे में आपने कभी न कभी अवश्य सुना होगा। यह देश खास तौर पर अपने तानाशाह किम जोंग उन और उसके सनकी फैसलों के कारण जाना जाता है। अगर आप नॉर्थ कोरिया के विषय में थोड़ी सी भी जानकारी रखते हैं तो आपने किम जोंग इल और किम जोंग उन दोनो के क्रूर शासन के बारे में जरूर सुना होगा। किम जोंग इल कभी कोरिया का तानाशाह हुआ करता था, वहीं उसकी मृत्यु के बाद यह जिम्मेदारी उसके बेटे किम जोंग उन को मिल गई। अपने पिता की तरह किम जोंग उन भी बेहद सनकी और क्रूर शासकों में गिना जाता है,इस शासक के चर्चे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर होते हैं।

बता दें कि 17 दिसंबर 2011 के दिन किम जोंग इल की दिल का दौरा पड़ जाने से मृत्यु हो गई थी। अपनी मौत से पहले किम कई सालों तक कोरिया का तानाशाह था, हाल में ही किम की मृत्यु की दसवीं वर्षगांठ के चलते उत्तर कोरिया एक बार फिर चर्चा में आया, जहां पूरे देश में किम जोंग इल की वर्षगांठ पर 11 दिनों के लिए शोक मनाने का आदेश दिया गया है।

इन दिनों में नॉर्थ कोरिया के लोगों पर हंसने और शराब पीने पर बैन लगा दिया गया है, इतना ही इन 11 दिनों के दौरान किसी भी मनोरंजन की चीजों को देखने पर भी बैन लगाया गया है। वहीं इस मौके पर लोगों को खरीदारी करने की अनुमति नहीं है। ये कोई पहली बार नहीं है, इस तरह के बैन कोरिया में अक्सर लगाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं उत्तर कोरिया के ऐसे अजीबोगरीब प्रतिबंधों के बारे में।

लेदर जैकेट पर लगा है बैन-

banned things of north korea

सर्दी के मौसम में लेदर की बनी जैकेट बड़ी आरामदायक होती है। पर क्या आप यह सोच सकते हैं कि तानाशाह किम जोंग उन ने इस पर भी बैन लगाकर रखा है। बताया जाता है कि एक बार किम जोंग उन ने एक लेदर जैकेट पहना था, जिसकी चर्चा पड़ोसी देश साउथ कोरिया तक भी पहुंची। धीरे-धीरे जोंग का वो जैकेट लोगों के बीच और फेमस होने लगा। कुछ ही दिनों में बाजार में इस तरह कई और तरह की कॉपीज भी मिलने लगीं, जिसे देखकर किम जोंग ने लेदर जैकेट पर ही बैन लगाने का फैसला सुना दिया। रातों- रात कोरिया की लेदर इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो गया।

देश का कैलेंडर है पूरी दुनिया से अलग-

diffrent calander of north korea

यह बात शायद ही आपको पता हो कि नॉर्थ कोरिया के पास अपना खुद का अलग कैलेंडर है। इस कैलेंडर को तानाशाह किम जोंग उन ने शुरु करवाया था, जिसमें पिछले शासक किम जोंग इल के जन्म को कैलेंडर की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि इस समय उत्तर कोरिया में 106 जुशे वर्ष चल रहा है, जिसे साल 2012 से लागू किया था, यहां आम कैलेंडर का इस्तेमाल कोई भी नहीं करता।

विदेशी फिल्में देखने पर हो सकती है सजा और फांसी-

things which are banned in north korea

आप में से कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें विदेशी फिल्में या गाने सुनने का शौक होगा, तो आप शुकर करें कि आपका जन्म नॉर्थ कोरिया में नहीं हुआ। यहां अगर आप किसी और देश का संगीत या फिल्म देखते पाए जाते हैं तो आपको जेल की सजा हो सकती है, वहीं अगर आप पॉर्न देखते पाए जाते हैं तो आपको फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है। बता दें कि साल 2015 में किम जोन उन ने सभी विदेशी कैसेट, टेप और सीडियों पर बैन लगा दिया, जिसके बाद देश में यह सभी बाहरी चीजें प्रतिबंधित हैं।

इसे भी पढ़ें-ये हैं दुनिया भर में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक कीड़े, जिनसे आपको बनाकर रखनी चाहिए दूरी

अपने पसंद की हेयर स्टाइल पर है बैन-

आजकल दुनिया भर में तरह-तरह की हेयर स्टाइल का चलन है, मगर कोरिया में इन पर भी बैन लगाया गया है। यहां पर आपको कुछ चुनिंदा हेयर स्टाइल ही मिलेंगी, जिन्हें आप अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा महिलाएं अपने हिसाब से कोई भी हेयर स्टाइल रख सकती हैं। मगर अगर महिला शादीशुदा नहीं है तो उसके लिए भी कुछ हेयर स्टाइल निर्धारित की गई है। उसे आदेश के अनुसार अपने बाल छोटे ही रखने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें-ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी, महीने की कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

मात्र 28 साइटों का ही कर सकते हैं इस्तेमाल-

आज वेब की दुनिया में अनगिनत साइटें देखने को मिलती हैं। मगर नॉर्थ कोरिया के लोगों को सिर्फ 28 प्रकार की वेब साइटों का इस्तेमाल करने की अनुमति है। इन चुनिंदा साइटों के अलावा दुनिया भर की सभी साइटों पर बैन लगाया है।

मां- बहन की गाली देने पर मिल सकती है मौत की सजा-

things banned in north korea

भारत में लोगों के मुंह से बात-बात पर गालियों के निकलना बड़ी आम सी बात है, मगर नॉर्थ कोरिया में इनपर भी पूरी तरह से बैन लगाया गया है। अगर आप गाली देते पाए जाते हैं, तो आपको मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है। बीबीसी की खबर के मुताबिक गाली देना इस देश में कानूनी अपराध माना जाता है, जिसके चलते आपको गाली देने की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

तो ये थे उत्तर कोरिया में लगने वाले कई बेहद अजीबोगरीब कानून, जिनका पालन वहां की जनता कई सालों से कर रही है। हमारा आज का आर्टिकल आपको अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

image credit- narcity.com, static.toimg.com, self.com, slobodenpecat.com and uritours.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP