दुनिया भर में कई देश है जहां आज भी डेमोक्रेसी नहीं है और डिकटेटरशिप चलती है। इन देशों की सुची में नॉर्थ कोरिया का नाम भी आता है। यह देश पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बना हुआ है और यहां के तानाशाह किम जोंग की क्रूरता के चर्चे पूरी दुनिया में किए जाते हैं। सबसे गंभीर बात तो यह है कि इस देश में महिलाओं की स्थिती बहुत ज्यादा खराब है। यहां फिजिकली और मैंटली दोनों ही तरह से उन्हें टॉर्चर किया जाता है। यहां उनके साथ कई ऐसे घिनौने काम होते हैं जो मानवीय संवेदानाओं के विपरीत होते हैं। इस देश में रहने वाली महिलाओं की किस्मत इतनी खराब है कि वह यहां से भाग भी नहीं सकतीं क्योंकि यह देश दुनिया भर कटा हुआ है। मगर इन्हीं में से मी.ह्यांग नाम की एक महिला यहां से भागने में कामयाब हो गई और वह भाग कर पहले साउथ कोरिया और फिर चीन में रहने लगी। एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए उसने नॉर्थ कोरिया में अपने साथ और अन्य महिलाओं के साथ होने वाली क्रूरता के बारे में बताया।
Read More: रेप और यौन शोषण की पीड़िता की इस तरह आप कर सकती हैं मदद
नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है जहां पर महिलाओं को सैक्स स्लेव की तरह ट्रीट किया जाता है। आपको जानकर बेहद अजीब लगेगा कि यहां शायद ही कोई महिला ऐसी होगी जिसका रेप न हुआ हो। यह रेप कोई और नहीं बल्कि खुद नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग करता है। किम जोंग ने एक ऐसा दस्ता बना रखा है जिसमें हर वक्त 2000 लड़कियां मौजूद रहती हैं और किम उनमें से कभी भी किसी को भी सैक्स के लिए अपने पास बुला सकता है। हैरानी की बात तो यह है कि जब किम किसी लड़की से बोर हो जाता है तो उसे अर्मी के अफसरों के सामने परोस दिया जाता है। फिर उस लड़की का बारी-बारी से सभी अफसर रेप करते हैं। मी.ह्यांग खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं। वह नॉर्थ कोरिया की महिला मिलैट्री में थीं, तब उनका कई बार मिलैट्री के कंमाडरों द्वारा रेपकिया गया था।
Read More: इस साल हर दिन दिल्ली में हुए 5 महिलाओं का रेप, अध्यादेश के बाद भी नहीं रुक रहे रेप
नॉर्थ कोरिया में रहने वाली हर उस लड़की को 13 नंबर से डर लगता है, जो नाबालिग है और 13 वर्ष की होने वाली है। दरअसल नॉर्थ कोरिया में रिवाज है कि जो लड़कियां 13 वर्ष की हो जाती है उसके साथ संबंध बनाए जा सकते हैं। इसलिए स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों में 13 वर्ष की लड़कियों में कुछ खूबसूरत और अच्छी आवाज वाली लड़कियों को राजा किम के लिए के प्लेजर स्क्वॉड के लिए चुना जाता है। कई बार राजा किम खुद ही स्कूल पहुंच कर लड़कियों को चुनता है। लड़कियों का चुनाव उनकी खूबसूरती और सुरीली आवाज के आधार पर किया जाता है। दरअसल जो लड़कियां सुंदर और सुरीली होती हैं उन्हें राजा के दरबार में डांस और गाना गाना होता है।
मी.ह्यांग जब 17 वर्ष की थीं तो उन्होंने यह सोच कर मिलैट्री में जाने का फैसला लिया था कि वह देश की भलाई के लिए कुछ कर पाएंगी और मिलैट्री में रहेंगी तो उनको और उनके घर वालों को वक्त पर खाना मिलता रहेगा क्योंकि नॉर्थ कोरिया में बहुत ज्यादा गरीबी है, यहां रहने वाले लोगों के लिए दो वक्त का खाना जुटा पाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग मिलैट्री में शामिल हो जाते हैं। मी.ह्यांग भी यही सोच कर मिलैट्री में शामिल हुई थीं मगर उनके साथ वहां अच्छा बर्ताव नहीं किया गया। एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते वक्त उन्होंने बताया, मेरे साथ रोज रेप होता था और यह रेप मिलैट्री के ही पुरुष करते थे। रेप को नॉर्थ कोरिया में अपराध नहीं माना जाता क्योंकि यहां महिलाओं को सैक्स ऑब्जेक्ट की तरह ही देखा जाता है। जब जिस पुरुष को जिसके साथ संबंध बनाने वह बना सकता है।
सबसे बड़ी दिक्कत की बात तो यह है कि पूरी दुनिया से कटा होने की वजह से नॉर्थ कोरिया से भाग पाना भी बेहद मुशिकल होता है। यहां अगर कोई भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे ऐसी सजा दी जाती है कि जान कर किसी की भी रूह कांप जाएगी। मी.ह्यांग भागने में कामयाब हो गईं थी मगर हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती है। इसलिए यहां पर महिलाओं को वैसा ही करना होता है जैसा उनसे करने को कहा जाता है।
नॉर्थ कोरिया में जो महिलाएं प्लेजर स्क्वॉड में होती हैं या जो मिलैट्री का हिस्सा होती हैं उनके पीरियड्स को बंद कराने के लिए उन्हें कई कई दिनों तक खराब खाना खिलाया जाता है। पीरियड्स होने पर उन्हें एक ही पैड को कई बार इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। कई बार तबियत खराब होने या संक्रमण होने से ही महिलाओं की मौत हो जाती है और कई बार महिलाओं के पीरियड्स रुक जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है ताकि ये महिलाएं रेप होने पर बार-बार प्रेगनेंट न हो सकें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।