Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:04 AM IST HZ Awards 2026
image

Ear Chain Designs for Ethnic Wear: एक जैसे इयररिंग्स के बजाय अब एथनिक और ट्रेडिशनल के साथ शामिल करें ये ट्रेंडी इयरचेन, देखें डिजाइंस

Ear Chain Designs for Ethnic Wear: अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और किसी भी खास त्योहार पर खूबसूरत दिखने के लिए एक्सेसरीज में इयररिंग्स जरूर शामिल करती हैं, तो अब आप एक जैसे झुमके पहनने के बजाय कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर इयर चेन को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 20:29 IST

नवरात्रि हो या रामनवमी अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए तरह-तरह की एक्सेसरीज शामिल करती हैं, खासकर बात करें त्योहार की, तो महिलाएं अपने फेस्टिवल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हर प्रयास करती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट इयर चेन के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

फ्लावर पैटर्न व्हाइट मोती इयर चेन

अगर आप किसी भी खास त्योहार पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत फ्लावर पैटर्न व्हाइट मोती इयर चेन बेस्ट हो सकती हैं। इस तरह के इयर चेन आपको डिफरेंट लुक देंगे और आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने में भी मदद करेंगे। इसे आप किसी भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

j

मल्टीकलर स्टोन वर्क इयर चेन डिजाइन

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और त्योहार पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो एक जैसे इयररिंग्स पहनने के बजाय आप इस तरह की मल्टीकलर स्टोन वर्क इयर चेन डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। इन दिनों ऐसी डिजाइंस काफी ट्रेंड में है, जो त्योहार पर पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Oxidised Earring Designs: सूट के साथ पहनने के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं ये ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

j3

सिल्वर झुमका व्हाइट मोती इयर चेन

अगर आप भी इस साल आने वाले त्योहार पर अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं और अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं, तो आपको एक्सेसरीज को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की खूबसूरत सिल्वर झुमका व्हाइट मोती इयर चेन को शामिल कर सकती हैं। ऐसी इयर चेन डिजाइंस आपके चेहरे की रौनक को बढ़ा देगी और गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेंगी।

j4

गोल्डन चेन व्हाइट मोती इयर चेन डिजाइन 

आपके लिए गोल्डन चेन व्हाइट मोती इयर चेन डिजाइन भी बेस्ट हो सकती है। ऐसी इयर चेन डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगी साथ ही आपके चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देगी। इसकी मदद से आप अपने बालों को भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह के इयर चेन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

j5

व्हाइट कुंदन ग्रीन स्टोन इयर चेन डिजाइन 

त्योहार वाले लुक को परफेक्ट और अट्रैक्टिव बनाने के लिए अगर आप भी आउटफिट के साथ एक्सेसरीज की तलाश में हैं, तो आपको एक्सेसरीज को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ व्हाइट कुंदन ग्रीन स्टोन इयर चेन डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। इयर चेन के ऐसे डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल सकते हैं।

j2

यह भी पढ़ें- इयर चेन के 5 नए डिजाइन, जो बढ़ा देंगे आपके चेहरे की खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: pinterest//Etsy/Saumyas Jewellery 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।