Wed Apr 1, 2026 | Updated 08:56 AM IST HZ Awards 2026
image

Dholna Jewellery Designs: फिर लौटा महिलाओं में ढोलना का क्रेज, गले की खूबसूरती में राजसी ठाट लगा देंगे ये नए डिजाइन्स

Dholna Jewellery Designs: महिलाओं को एक्सेसरीज पहनने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई तरह की एक्सेसरीज को शामिल करती हैं, तो अब आप ढोलना डिजाइंस को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 18:05 IST

अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ कई तरह की एक्सेसरीज शामिल करती हैं। अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट ढोलना डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। आप भी इन्हें शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

फिलीग्री वर्क ढोलना डिजाइन

अगर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत फिलीग्री वर्क ढोलना डिजाइन ज्वेलरी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की ज्वेलरी को आप साड़ी या किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

2 - 2026-03-31T152057.973

सिलेंड्रिकल ढोलना पेंडेंट डिजाइन

अगर आप किसी खास फंक्शन या इवेंट में जा रही हैं और वहां अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत सिलेंड्रिकल ढोलना पेंडेंट डिजाइन भी सही रहेगा। इस तरह के ढोलना डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे आप साड़ी या किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना बना सकती हैं।  

1 - 2026-03-31T152103.793

व्हाइट कुंदन ट्रेडिशनल ढोलना

अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी शामिल करती हैं, तो अब आप इस खूबसूरत व्हाइट कुंदन ट्रेडिशनल ढोलना को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ढोलना डिजाइन आपको नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

4 - 2026-03-31T152059.766

यह भी पढ़ें- Gold Ring Mangalsutra Designs: गले नहीं, अब उंगलियों में पहनने के लिए खरीदें मंगलसूत्र; देखें लेटेस्ट डिजाइंस

डैंगलिंग बेल्स ढोलना डिजाइन

अगर आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का डैंगलिंग बेल्स ढोलना डिजाइन भी सही रहेगा। इस तरह के ढोलना को आप न सिर्फ ट्रेडीशनल आउटफिट बल्कि साड़ी या लहंगे के साथ भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ढोलना डिजाइन आपको भीड़ से हटकर लुक देने में मदद करेंगे।

3 - 2026-03-31T152105.194

ढोलना शेप लटकन मंगलसूत्र पेंडेंट

अगर आप भी एक जैसी ज्वेलरी पहनकर बोर हो गई है और कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो ज्वैलरी डिजाइंस को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के खूबसूरत ढोलना शेप लटकन मंगलसूत्र पेंडेंट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ढोलना इन दिनों अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। 

3 - 2026-03-31T152105.194

यह भी पढ़ें- Latest Silver Mangalsutra: एक जैसे मंगलसूत्र के बजाय ट्राई करें ये लेटेस्ट सिल्वर मंगलसूत्र, देंगे रॉयल लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :  PINTEREST/Aastha Lakhan Panday/Morvi Jewels/Jewellery by Avni Gujral/morvijewels - Etsy

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।