
वैलेंटाइन डे दो प्यार करने वालों को पास लाने का दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वाले को प्रोपोज़ करते हैं और प्रेम के बंधन में बंधे जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाते हैं। किसी भी रिश्ते में साथ आने के लिए जितना दोनों के लिए प्यार का होना जरूरी है उतना ही ज्योतिष के अनुसार आपके लिए राशि का ध्यान रखते हुए भी करीब आना महत्वपूर्ण माना जाता है।
अगर आप राशि के अनुसार काम करते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं तो सफल जरूर हो सकते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन अपनों के करीब आना चाहते हैं और रिश्तों में मिठास बनाए रखना चाहते हैं तो आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष रंगों के कपड़ों का इस्तेमाल करें। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि वैलेंटाइन डे के दिन आपके रिश्तों के लिए कौन से रंग सबसे ज्यादा शुभ होंगे।

अगर हम इस राशि की बात करें तो इसका स्वामी मंगल को माना जाता है और इसी वजह से अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन लाल रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपके और पार्टनर के बीच सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप प्यार के रिश्ते में हैं तो जल्द ही शादी के योग बनेंगे।

वृषभ राशि के लोग अगर वैलेंटाइन डे के दिन गुलाबी और सफ़ेद रंगों के कपड़े पहनते हैं तो उनके आपसी रिश्ते और ज्यादा मधुर होंगे। अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बने रहते हैं तो आप दोनों इस दिन इन्हों रंगों के कपड़े पहनें।
इसे भी पढ़ें: Valentine Day Week 2023: जानिए वैलेंटाइन वीक में किस दिन है कौन सा डे?
मिथुन राशि वालों के लिए वैलेंटाइन डे के दिन सबसे अच्छा रंग हरा और पीला होगा। इस राशि का स्वामी बुध को माना जाता है इसलिए हरा रंग आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि वालों के लिए इस साल वैलेंटाइन डे के लिए सिल्वर, क्रीम, पीला और लाल रंग सबसे अच्छे रहेंगे। इस राशि चक्र पर चंद्रमा का शासन होता है जो कोमल रंगों का प्रतीक होता है। वहीं आप कुछ चमकीले रंगों से बचेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।
सिंह राशि के कपल अगर वैलेंटाइन डे के दिन सुनहरा और नारंगी रंग पहनेंगे तो इनका रिश्ता हमेशा के लिए मजबूत होगा। राशि चक्र पर सूर्य का शासन होने की वजह से आपको इन रंगों के इस्तेमाल से रिश्तों में मिठास आएगी।

कन्या राशि वाले लोग अगर वैलेंटाइन डे के दिन सफेद, हरा और नीला रंग पहनेंगे तो ये आपके जीवन में शुभता लाने में मदद करेंगे और प्रेम संबंधों वाले लोगों के लिए जल्द शादी के योग बनेंगे।
इसे भी पढ़ें: Holi 2023: राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, जीवन में आएगी खुशहाली
तुला राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है इसलिए आपके लिए इस वैलेंटाइन डे के दिन सफ़ेद और नारंगी रंग सबसे बेहतर रहेंगे। आप अपने साथी से सामंजस्य बनाने के लिए हल्का नीला रंग भी चुन सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक अगर इस वैलेंटाइन डे के दिन लाल, भूरा, नारंगी और सफ़ेद रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और आपको हरे और नीले रंग से बचना चाहिए।

धनु राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन डे के दिन नारंगी और गहरा पीला रंग शुभ होगा। राशि के स्वामी बृहस्पति होने की वजह से यह रंग आपके जीवन में प्रेम का रस घोलेगा। इस दिन आपको किसी भी तरह के नीले रंग से बचना होगा।
मकर राशि के जातक अगर अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे के दिन बैंगनी और काले रंग के कपड़े पहनेंगे तो ये आपके जीवन में आपसोई सामंजस्य बढ़ाएगा। आपकी राशि का स्वामी शनि है, इसलिए ये आपके लिए बहुत अच्छे रंग होंगे।
कुम्भ राशि के लोग वैलेंटाइन डे के दिन हल्का नीला और बैंगनी रंग चुन सकते हैं क्योंकि यह आपके बीच प्यार को बढ़ाएगा। शनि के राशि स्वामी होने की वजह से चमकीले रंग और सफेद रंग भी आपके लिए शुभ हो सकते हैं। आपको इस दिन हरे रंग से बचना होगा।
मीन राशि के लोग वैलेंटाइन डे के दिन यदि नारंगी और पीले रंग के कपड़े पहनेंगे तो ये आपके लिए बहुत शुभ होंगे। ये रंग आपके जीवन में प्यार के रंग भरने में मदद करेंगे।
अगर आप अपनी राशि के अनुसार वैलेंटाइन डे के दिन सही रंगों के कपड़े पहनती हैं तो आपके रिश्तों की मिठास सदैव बनी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।