herzindagi
 couples who engaged but not married

इन बॉलीवुड और TV सेलेब्स ने सगाई तो की, पर नहीं कर पाए शादी

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के बहुत से ऐसे स्टार कपल रहे हैं जो एक दूसरे के साथ काफी वक्त थे और सगाई भी कर चुके थे, लेकिन शादी नहीं कर पाए। 
Editorial
Updated:- 2021-10-28, 15:36 IST

प्यार और प्यार का इकरार दोनों ही बहुत खूबसूरत चीज़ें होती हैं और अगर प्यार सगाई तक पहुंच गया तब तो फिर लोग बस अपनी शादी का इंतज़ार करते हैं। सगाई से शादी तक का समय बहुत ही खूबसूरत होता है और भावी पती-पत्नी अपनी जिंदगी के कई सपने संजोते हैं। पर कई बार ऐसा भी होता है कि प्यार और सगाई होने के बाद भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाता है।

ऐसा हमारी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ भी हुआ है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार भी करते थे, सगाई भी कर चुके थे, लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध पाए।

1. अभिषेक बच्चन और करिश्मा

इस लिस्ट में सबसे चर्चित जोड़ी इन्हीं दोनों की है। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद भी थी और दोनों ही 2002 में आधिकारिक तौर पर कपल बन चुके थे। उनकी सगाई अक्टूबर 2002 को हुई थी पर सगाई ज्यादा दिनों तक नहीं चली। फरवरी 2003 में ही ये रिश्ता टूट गया।

abhoshekh and karishma

कई इसे बबिता का फैसला मानते हैं तो कई को लगता है कि करिश्मा और अभिषेक के बीच अनबन थी, लेकिन इसका असली कारण कभी सामने नहीं आया।

इसे जरूर पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे छोटी शादियां, कुछ समय बाद ही हो गया था तलाक

2. करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट

करण सिंह ग्रोवर जो पहले ही तीन बार शादी कर चुके हैं उनकी एक एक्स बरखा बिष्ट भी थीं। यही नहीं, ऐसा माना जाता है कि ये सबसे पहली लड़की थीं जिनका नाम करण सिंह ग्रोवर से जुड़ा था। ये दोनों सीरियल 'कितनी मस्त है जिंदगी' के सेट पर मिले थे और 2004 में उनकी सगाई की खबरें भी आई थीं पर 2006 में इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और बरखा और करण कभी शादी नहीं कर पाए।

karan singh grover and barkha

3. उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

बिग बॉस सीजन 8 की ये हाई प्रोफाइल जोड़ी शो के बीच में ही एक दूसरे के करीब आए थे और ये दोनों काफी लंबे समय तक शो में एक साथ भी रहे थे। ये दोनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में साथ आए थे जहां उपेन ने करिश्मा को प्रपोज किया था और उसके बाद दोनों की सगाई इस शो के सेट पर ही हुई थी। पर उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का रिश्ता इतना ही था और दोनों ने कुछ महीनों बाद अपने रास्ते अलग कर लिए।

karishma tanna and upen patel

4. शिल्पा शिंदे और रोमित राज

'भाभी जी घर पर हैं' से फेमस हुईं शिल्पा और रोमित राज दोनों की ही लव स्टोरी काफी फेमस थी। दोनों 2009 में शादी करने वाले थे और दोनों की सगाई भी बहुत ही चर्चित हुई थी। शिल्पा शिंदे ने अपने विवादित बयान में ये भी कहा था कि, 'मैं अतीत को नहीं खंगालना चाहती, लेकिन ये जरूर कहूंगी कि किसी इंसान के लिए अपनी होने वाली पत्नी से ये कहना कि वो अपने माता-पिता से सारे रिश्ते तोड़ ले ये गलत है।'

shilpa shinde ex

5. राखी सावंत और इलेश परुजनवाला

राखी सावंत ने अपने चर्चित शो 'राखी का स्वयंवर' में इलेश परुजनवाला को चुना था और दोनों ने नेशनल टीवी पर शादी की बात कही थी। ये दोनों शो में ही सगाई के बंधन में बंधे थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। राखी ने कहा था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दोनों के विचार नहीं मिलते थे।

rakhi sawant and elesh

6. रतन राजपूत और अभिनव शर्मा

ये भी बिल्कुल राखी सावंत जैसा ही था। रतन राजपूत का भी टीवी पर स्वयंवर हुआ था जिसे 'रतन का रिश्ता' नाम दिया गया था। रतन ने इस शो में अभिनव शर्मा को चुना था और उसके बाद दोनों ने अपनी दूरियां बना लीं।

ratan rajput and ratan ka rishta

इसे जरूर पढ़ें- विदेश में पढ़ते हैं ये स्टार किड्स, जानिए कौन कर रहा है कहां पढ़ाई

7. सिकंदर खेर और प्रिया सिंह

अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर की सगाई सोनम कपूर की कजन प्रिया सिंह से हुई थी। प्रिया सोनम कपूर की मौसी की बेटी हैं। ये दोनों ही 2016 में शादी करने वाले थे, लेकिन फिर कुछ रिपोर्ट्स ऐसी आई कि इनकी शादी टूट गई है। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ ये अभी तक नहीं पता है।

sikander kher and priya singh

ये सारे सेलेब्स एक समय एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन बाद में इनके रिश्तों में दरार आ गई।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।