नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। टीवी पर आने वाले पॉपुलर शो 'सांस' से लेकर 'बधाई हो' तक, नीना गुप्ता ने अपने दिल छू लेने वाले किरदारों से दर्शकों को इंप्रेस किया है। सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज वाली तस्वीरें अपने फैन्स से शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महिलाओं को रिलेशनशिप पर नेक सलाह दी गई है। फिलहाल नीना गुप्ता उत्तराखंड में अपना हॉलीडे मना रही हैं और यहां से उन्होंने अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते हुए महिलाओं को सलाह दी कि उन्हें शादीशुदा पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए। अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए नीना गुप्ता ने बताया कि शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिश्ता किस तरह से बिगड़ता है और उसमें क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं। इस पोस्ट पर फैन्स नीना गुप्ता की बेबाकी की सराहना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
ज्यादातर सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि कोई निजी जानकारी मीडिया में आने से उनकी इमेज खराब हो सकती है, लेकिन इसके उलट नीना गुप्ता अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करती हैं।
नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता 1989 में पैदा हुई थी। इसके बाद विवियन ने Miriam नाम की महिला से शादी कर ली, वहीं नीना गुप्ता ने चार्टेर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा के साथ घर बसा लिया।
इसे जरूर पढ़ें: 60 की उम्र में भी नीना गुप्ता की तरह दिखा जा सकता है स्टाइलिश, देखिए ये खूबसूरत अंदाज
जहां 60 साल की उम्र में महिलाएं खुद को बूढ़ा मान लेती हैं, वहीं नीना गुप्ता आज भी खुद को स्टाइलिश अंदाज में कैरी करती हैं। चाहें उनके कैजुअल लुक्स हों या फिर साड़ी और सूट वाले एथनिक लुक्स, उनका हर अंदाज बेमिसाल लगता है और उनकी पॉजिटिविटी को भी दर्शाता है। नीना गुप्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई स्ट्रगल्स का सामना किया है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी लाइफ को इससे प्रभावित नहीं होने दिया। नीना गुप्ता की शख्सीयत से आज के दौर की महिलाएं इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: HerZindagi Exclusive: 'दिया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह के वार्ड्रोब में रहती हैं कौन सी स्टाइलिश ड्रेसेस, उन्हीं से जानिए
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता अपनी फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' में प्रभावी किरदार में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, जीतेंद्र कुमार और गजराज राव कैसे कलाकार थे। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था और अब एक बार फिर उन्होंने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के जरिए वापसी की है। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ दोबारा दिलचस्प अवतार में नजर आने वाली हैं।
Image Courtesy: Instgram(@neena_gupta)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।