herzindagi
Tv Actress Profession Before Doing Acting In Hindi

जानिए एक्टिंग में करियर बनाने से पहले क्या करती थीं आपकी फेवरेट टीवी एक्ट्रेस

क्या आप जानती हैं कि आपकी फेवरेट टीवी एक्ट्रेस एक्टिंग में करियर बनाने से पहले क्या करती थीं? जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2022-02-18, 13:11 IST

परदे पर कई अलग-अलग किरदार निभाते हुए कलाकार अपने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना लेते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया से लेकर हिना खान तक ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने फैन्स के बीच एक अलग जगह बनाई है। आमतौर पर, दर्शक परदे पर टीवी एक्ट्रेसेस के किरदार को लेकर एक अलग छवि बना लेते हैं और उन्हीं किरदार के रूप में उन्हें पसंद करने लगते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही टीवी एक्ट्रेस की भी अपनी एक फैन फॉलोइंग होती है और उनके फैन्स अपने फेवरिट टीवी सेलेब्स के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। हो सकता है कि आप भी अपनी किसी टीवी एक्ट्रेस की निजी जिन्दगी में दिलचस्पी लगती हों। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना सफल करियर बनाने से पहले किसी दूसरे प्रोफेशन को चुना था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और बाद में वह एक्टिंग की दुनिया में छा गए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आपके फेवरिट टीवी एक्ट्रेसेस के उन प्रोफेशन के बारे में बता रहे हैं, जो उन्होंने एक्टिंग करियर से पहले चुना था-

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया

Tv Actress divyanka

ये है मोहब्बतें फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया आज टीवी जगत का एक जाना माना नाम है। उन्होंने बनू मैं तेरी दुल्हन से लेकर नच बलिए 8 तक में काम करके अपने स्किल्स का लोहा मनवाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिव्यांका के करियर की शुरूआत एक रेडियो एंकर के रूप में हुई थी। जी हां, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोपाल में ऑल इंडिया रेडियो के एक एंकर के रूप में की थी। इतना ही नहीं, वह भोपाल की राइफल एकेडमी में बतौर एक्सक्यूटिव ऑफिसर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

हिना खान

Tv Actress hina

हिना खान को आज भी अधिकतर लोग अक्षरा कहकर पुकारते हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा का लीड रोल प्ले किया था। जो घर-घर में पसंद किया गया था। यह किस्मत ही थी कि वह इस शोबिज के बिजनेस में आईं, क्योंकि उन्होंने कभी भी एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। बात दें कि एक्टिंग करने से पहले हिना खान एक कॉल सेंटर में काम करती थीं, जिसके लिए उन्हें 25,000 रुपये का वेतन मिलता था। लेकिन बाद में अपनी बेहतरीन परफार्मेंस के कारण उनकी आमदनी बढ़कर 40,000 रुपए हो गई थी।

इसे ज़रूर पढ़ें-इन सेलेब्स ने कर ली थी सगाई, मगर शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता

दीपिका कक्कड़

Tv Actress dipika

दीपिका कक्कड़ ने ससुराल सिमर का सीरियल से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इस सीरियल में उन्होंने सिमर नाम की लड़की का लीड रोल प्ले किया था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि दीपिका एक्टिंग करने से पहले बतौर एयर होस्टेज काम करती थीं। वह लगभग तीन साल तक इस प्रोफेशन में रही। लेकिन बाद में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद एक्टिंग फील्ड को उन्होंने अपने करियर के रूप में चुना। (एयरहॉस्टेस का करियर दे सकता है आपके सपनों को उड़ान)

इसे ज़रूर पढ़ें-बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो अपने उसूलों पर करती हैं काम

कृतिका सेंगर

Tv Actress life

कृतिका सेंगर नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशनग्रेजुएट हैं। वह टीवी में करियर बनाने से पहले मुंबई की एक विज्ञापन एजेंसी के लिए काम करती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने हंगामा टीवी के लिए भी काम किया। बाद में, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी। इसके बाद झांसी की रानी में रानी लक्ष्मीबाई के रूप में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई। जिसमें उनके रोल को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।