हम सब फिल्मी दुनिया की प्रेम कहानियों को देखकर बड़े हुए हैं। जिन कहानियों के अंत में हीरो-हीरोइन मिल जाते हैं और हमेशा साथ-साथ रहते हैं। हालांकि यह रियल लाइफ में यह इतना आसान नहीं होता, कई बार कपल्स एक-दूसरे से अपने निजी कारणों के चलते अलग हो जाते हैं। असल जिंदगी के कई बार लड़का और लड़की एक लंबा समय साथ बिताते हैं, मगर आखिर में दोनों की शादी नहीं हो पाती। कई बार इसके पीछे जमाना होता है, तो कई बार कपल्स खुद ही रिश्ता खत्म करने का फैसला लेते हैं।
फिल्मी पर्दों पर कहानी को पूरा करने वाले कई सेलेब्स रियल लाइफ में अपने रिश्तों को अधूरा छोड़ देते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड और टीवी सीरियल के उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। सभी के सामने सगाई की, मगर शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। शादी के पहले ही इन कपल्स ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में-
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर-
कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर और बच्चन फैमिली के जूनियर बच्चन अभिषेक दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, वहीं अक्टूबर 2002 के दौरान अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर दोनों की सगाई हो गई। हालांकि यह सगाई कुछ ही समय बाद फरवरी 2003 में टूट भी गई। इस सगाई के टूटने के बाद कई तरह की अफवाह सामने आईं। कुछ लोगों का मानना था कि दोनों के इस ब्रेकअप का कारण करिश्मा की मां थीं तो कुछ लोगों का मानना था कि करिश्मा बच्चन परिवार के शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम न करने वाले फैसले से खुश नहीं थीं। अब दोनों के ब्रेकअप के पीछे की वजह आज तक मीडिया में सामने नहीं आई, मगर इसके बाद दोनों के रास्ते पूरी तरह से अलग हो गए।
विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल-
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक्टर विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनो ने सगाई भी की, मगर कुछ समय बाद ही दोनो ने अपने-अपने रास्ते बदल लिया। इस पर विवेक ने तो कभी खुलकर बात नहीं की, मगर गुरप्रीत नें मीडिया इंटरव्यू में जरूर इस ब्रेकअप का ज्रिक किया।
बरखा बिष्ट और करण सिंह ग्रोवर-
करण के एक्स पार्टनर्स की जब भी बात चलती है तो शारदा निगम, जेनिफर विंगेट और निकोल अल्वारेस का नाम सामने आता है, मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि वो बरखा बिष्ट के साथ इंगेजमेंट कर चुके थे। बता दें कि अपने इन एक्स पार्टनर्स से मिलने से पहले करण और बरखा रिलेशनशिप में थे, बता दें कि दोनो ने अपना डेब्यू एक ही शो ‘कितनी मस्त है जींदगी’ से किया था। साल 2004 में दोनों ने सगाई कर ली, मगर साल 2006 तक आते-आते दोनों अलग हो गए।
गौहर खान और साजिद खान-
इस बात का कोई प्रूफ नहीं है कि गौहर खान और साजिद खान एक दूसरे के साथ थे। लेकिन दोनो के विक्कीपीडिया पर आपको यह नजर आएगा कि गौहर और साजिद की सगाई हो चुकी थी। रिपोर्ट्स की माने तो यह तब की बात है जब दोनो फेमस नहीं थे, यही वजह है कि दोनो की सगाई का इतना बज नहीं देखा गया। मीडिया को दिए इंटरव्यू में साजिद ने यह कहा था कि साल 2003 के करीब उन्होंने किसी से सगाई की थी, मगर समय के साथ उनका रिश्ता टूट गया। हालांकि साजिद ने गौहर खान का नाम नहीं लिया, मगर दोनो को विकिपीडिया पर यह जानकारी देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें-करिश्मा कपूर से लेकर रश्मिका मंदाना तक, इन सेलिब्रिटीज ने शादी से पहले तोड़ी थी अपनी सगाई
राखी सावंत और इलेश परुजनवाला-
सालों पहले राखी सावंत का एक शो ‘ राखी का स्वयंवर’ टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। जिसमें 15 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था। शो के आखिर में इलेश परुजनवाला नाम के एक कंटेस्टेंट की जीत हुई थी, जिसके बाद राखी और इलेश ने एक दूसरे से सगाई की। हालांकि कुछ समय के बाद राखी और इलेश का ब्रेकअप हो गया और दोनो अलग-अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद इलेश ने राखी पर उनके नाम के जरिए फेमस होने का आरोप भी लगाया, जिसके बाद अब दोनो में कोई भी रिश्ता नहीं रह गया है।
रतन राजपूत और अभिनव शर्मा-
राखी की तरह ही टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने भी टीवी शो के जरिए अपना स्वंयवर किया था। जिसमें उन्होंने शो में आए कंटेस्टेंट अभिनव शर्मा को विनर के रूप में चुना था। बता दें कि अभिनव और रतन ने सगाई की, मगर राखी और इलेश की तरह ही कुछ समय बाद ये दोनो भी अपने निजी कारणों के चलते अलग हो गए।
इसे भी पढ़ें-आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की बहन से मिला प्यार का तोहफा, जल्द होने वाली है सगाई!
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल-
हाल ही करिश्मा तन्ना की शादी हुई है, पर आपको यह बता दें कि कुछ सालों पहले करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल रिलेशनशिप में थे। दोनो बिग बॉस शो के सीजन 8 में मिले और शो के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। बिग बॉस शो में दोनो लंबे समय तक साथ रहे, इनकी केमिस्ट्री को शो में बहुत पसंद किया गया। शो के बाद इस जोड़ी ने एमटीवी लव स्कूल शो को होस्ट किया, जहां दोनो को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इस शो के बाद दोनो ने रियालिटी शो ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया, जहां एक बार उपेन ने टीवी शो पर ही करिश्मा से प्यार का इजहार किया और रिंग पहना कर इंगेजमेंट की । दोनों ने कहा कि जल्द ही शादी वो शादी की तारीख अनाउंस करेंगे, मगर इस शो के कुछ दिन बाद ही दोनो का ब्रेकअप हो गया।
शिल्पा शिंदे और रोमित राज-
‘चिड़िया घर’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ जैसे शो से फेमस हुई एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने साल 2009 में एक्टर रोमित राज से सगाई की थी। कुछ समय बाद दोनों शादी करने वाले थे, मगर अचानक दोनो की सगाई टूट गई और दोनो के रास्ते अलग-अलग हो गए।
तो ये थे कुछ सेलेब्स जिन्होंने एक दूसरे से सगाई तो की, मगर इनकी बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- google searches
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों