करिश्मा कपूर से लेकर रश्मिका मंदाना तक, इन सेलिब्रिटीज ने शादी से पहले तोड़ी थी अपनी सगाई

बॉलीवुड में ऐसी कई कपल रहे हैं जिन्होंने सगाई तो की लेकिन शादी से पहले रिश्ता तोड़ लिया। इस लिस्ट में कई स्टार्स शामिल हैं-

bollywood couples

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं, जिनकी लव स्टोरी काफी समय तक चर्चा में रही। उनकी केमिस्ट्री को देखकर ऐसा कहा जाता था कि ये बॉलीवुड बेस्ट कपल साबित होंगे, लेकिन इनका रिश्ता एक मुकाम तक पहुंचे, उससे पहले ही इन स्टार्स ने अपना रिश्ता तोड़ लिया। इस लिस्ट में कई ऐसे सेलिब्रिटीज कपल शामिल हैं। वहीं कई ऐसे भी सेलेब्स रहे हैं, जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन शादी से पहले ही तोड़ लिया। आज उन्हीं सेलिब्रिटीज की बात करेंगे, जिनकी सगाई हो चुकी थी और वो कुछ समय बाद शादी भी करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उनका रिश्ता टूट गया।

बता दें कि बॉलीवुड में जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं। एक-दूसरे के साथ कभी सहज दिखने वाले इन सेलिब्रिटीज का रिश्ता कब टूट जाए यह कह पाना मुश्किल है। तो चलिए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज कपल के बारे में जिन्होंने शादी से पहले अपनी सगाई तोड़ दी।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

karshma kapoor and abhishek

ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक बच्चन की शादी करिश्मा कपूर से होने वाली थी। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते थे। यही नहीं अभिषेक बच्चन का परिवार भी करिश्मा कपूर को काफी पसंद करता था। अभिषेक बच्चन पहली बार करिश्मा कपूर से अपनी बहन श्वेता बच्चन की शादी में मिले थे। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ और फिर इस तरह उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया। परिवार को भी इनका रिश्ता पसंद था, ऐसे में उनकी सगाई कर दी गई। हालांकि, सगाई के कुछ वक्त बाद दोनों ने ये रिश्ता तोड़ दिया। कॉस्मोपॉलिटन की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की सगाई टूटने के पीछे करिश्मा कपूर की मां बबीता बताई जाती हैं। दरअसल, उस वक्त अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री में नए थे, जबकि करिश्मा कपूर हिट एक्ट्रेस में गिनी जाती थी।

इसे भी पढ़ें:देश के सबसे अमीर सेलेब किड पृथ्वी आकाश अंबानी के बारे में क्या ये बातें जानते हैं आप?

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

upen patel and karishma

बिग बॉस 8 में उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों की जोड़ी को शो में काफी पसंद किया गया था। घर निकलने के बाद करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल अन्य टीवी रियलिटी शो में नजर आए, जहां दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। डांस रियलिटी शो नच बलिए 7 में दोनों बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो में दोनों सगाई करके सुर्खियों में आ गए थे और इसके बाद फैंस उन्हें शादी का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे। हालांकि, शो से निकलने के 2, 3 महीने बाद ही अपना रिश्ता तोड़ लिया था। इस बारे में शुरुआत में दोनों कुछ बोलने से कतराते थे, लेकिन कुछ समय बाद करिश्मा तन्ना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया 'कभी-कभार गलत चीजों का जवाब नहीं होता, कई बार दो अच्छे लोग मिलकर भी साथ नहीं हो पाते। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।'

रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी

rashmika mandana

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भले ही अब तक बॉलीवुड फिल्मों में नजर ना आई हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं। अपनी चुलबुले अंदाज और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं असल जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म किराक पार्टी के एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी करने का फैसला किया। दोनों ने काफी धूमधाम से सगाई की थी, लेकिन अचानक इसे तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई टूटने के पीछे दोनों के बीच कम्पैटिबिलिटी बताई जाती। दोनों को अपने रिश्ते को चलाने में काफी दिक्कतें आ रही थीं, ऐसे में उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी।

गौहर खान और साजिद खान

gauhar khan

बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस गौहर खान डायरेक्टर साजिद खान को डेट कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौहर खान ने साल 2003 में साजिद खान से सगाई कर ली थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उन्होंने यह रिश्ता बाद में तोड़ दिया। बता दें कि गौहर उम्र में साजिद खान से 12 साल छोटी हैं। उस वक्त दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी, लेकिन बाद में ये खबर पूरी इंडस्ट्री में फैल गई। हालांकि, गौहर और साजिद खान कभी भी इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।

इसे भी पढ़ें:जानें दुनिया की 5 सबसे अजीबो-गरीब जॉब्स के बारे में

सलमान खान और संगीता बिजलानी

sangeeta bijlani

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सलमान का नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा है। बता दें कि एक्टर कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं, जिसमें संगीता बिजलानी का नाम शामिल हैं। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे, कि दोनों शादी करना चाहते थे। शादी से पहले दोनों ने सगाई की थी, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे इनका रिश्ता खत्म हो गया। उस वक्त संगीता को पता चल गया था कि सलमान उन्हें धोखा दे रहे हैं। दरअसल, उस वक्त सलमान की जिंदगी में सोमी अली की एंट्री हो गई थी, जिसके साथ वह ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे थे। सलमान खान की इस हरकत को देखने के बाद संगीता बिजलानी ने सगाई तोड़ दी थी।

उम्मीद है कि आपको बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP