यार मैं अपनी जॉब से परेशान हो गई हूं क्या करुं? कुछ समझ नहीं आ रहा है? काश कोई ऐसी जॉब होती जिसमें ज्यादा काम भी न करना पड़ता और पैसे भी मिल जाते। लेकिन ऐसा हो सकता है कि आपको काम भी न करना पड़े और आपको मजा भी आए। हैरान न हो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जॉब्स के बारे में बताएंगे जिसे सुन आप हंसने भी लगेंगे और आपको हैरानी भी होगी। आइए जानते हैं इन जॉब्स के बारे में।
अरे चलो यार पार्टी करते हैं और बीयर पीते हैं मजा आएगा। लेकिन पैसे कौन देगा? अब आपको पैसों के बारे में सोचने की चिंता छोड़ देनी चाहिए क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी जॉब के बारे में बताएंगे जिसमें आपको सिर्फ बियर पीनी पड़ेगी और सोचिए अगर आपको बियर पीने के पैसे मिलने लगे तो क्या होगा। हम मजाक नहीं कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में बियर टेस्ट करने की जॉब होती है। इस जॉब में सिर्फ आपको बियर को टेस्ट कर बताना होगा कि वह कैसी है। सोचिए कितना मजा आएगा न अलग-अलग बियर वो भी फ्री में, साथ ही बियर पीने के पैसे अलग। जॉब हो तो ऐसी हो वरना न हो।
क्या आपको दूसरे की बातों में अपनी नाक घुसाने की आदत है। अगर हम आपको कहें कि आपकी इस आदत के लिए आपको जॉब मिल जाएगी तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन यह सच है। चलिए बताते हैं कैसे, हम सभी परफ्यूम और डियोडरेंट का इस्तेमाल करते हैं और इसकी खुशबू सूंघकर हमारा मन खुश हो जाता है । लेकिन ये परफ्यूम और डियोडरेंट बदबू को कितना भगता है इसे चेक करने के लिए कुछ लोगों को हायर किया जाता है। ये लोग दूसरे लोगों की बगलों को सूंघते हैं और बताते हैं कि क्या यह डियोडरेंट खुशबू को बरकरार रखता है।
इसे भी पढ़ें:जानें जापान की वो 5 अजीबो-गरीब बातें, जिन्हें सुनकर निकल आएगी आपकी भी हंसी
सोचिए अगर आप रेंट पर कोई बॉयफ्रेंड खरीद सकें तो, हंसे नहीं ये बात बिल्कुल सच है। पैसों की इस दुनिया में अब सामान से लेकर इंसान तक को खरीदा जा सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि टोक्यो में आप बॉयफ्रेंड को रेंट पर खरीद सकती हैं। इसके लिए बस आपके पास खूब सारा पैसा होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:क्या आप भी जानना चाहते हैं विभिन्न देशों की ये अजीबो-गरीब बातें?
अक्सर हम सोचते हैं कि काश ऐसी कोई जॉब होती जहां में सोती रहती और मुझे पैसे भी मिल जाते और सोचिए अगर आपको सोने के लिए सच में पैसे मिले तो क्या होगा? आप शायद हमारी बात पर यकीन न करें लेकिन यह एकदम सच है। आपको सोने के पैसे मिल सकते हैं और इस जॉब को प्रोफेशनल स्लीपर के नाम से जाना जाता है। इस जॉब में लोगों को सोने के लिए कहा जाता है ताकि वैज्ञानिक नींद से जुड़े विकारों का पता लगा सकें या उन पर रिसर्च कर सकें। बिना किसी संदेह के यह दुनिया के सबसे अच्छी जॉब है। तो चलिए आज ही यह बात अपने घरवालों को बताएं और कहें कि अब आपको सोने के लिए ताने नहीं दिए जाने चाहिए।
क्या आपको वॉटर स्लाइडिंग पसंद है? ऐसे में आज हम आपको उस जॉब के बारे में बताएंगे जिसमें आपको वॉटर स्लाइड करनी है। इस जॉब का नाम वॉटर स्लाइडर टेस्टर है। इसमें आपको स्लाइड करनी होती है और यह देखना होता है कि ये वॉटर राइड सेफ है या नहीं। हालांकि, इस दौरान अगर किसी व्यक्ति को चोट लग जाती है तो इसके लिए उन्हें मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com & theplaidzebra.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।