herzindagi
know facts about prithvi akash ambani

देश के सबसे अमीर सेलेब किड पृथ्वी आकाश अंबानी के बारे में क्या ये बातें जानते हैं आप?

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का जन्मदिन किस तरह से मनाया जा रहा है और उसके बारे में अन्य फैक्ट्स क्या हैं ये जानें। 
Editorial
Updated:- 2021-12-10, 12:23 IST

देश में सबसे अमीर सेलेब किड का नाम लिया जाए तो पृथ्वी आकाश अंबानी ही याद आएंगे। 10 दिसंबर 2020 को पैदा हुए पृथ्वी को मीडिया से दूर रखा गया है। पृथ्वी आकाश अंबानी के नाम से लेकर उनके पहले जन्मदिन के सेलिब्रेशन तक काफी कुछ किया जा रहा है। हालांकि, कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट के डर के कारण कोई बड़ी पार्टी नहीं की जा रही है, लेकिन फिर भी 120 लोगों की गेस्ट लिस्ट के साथ कुछ शानदार प्लान किया जा रहा है।

मुकेश अंबानी का पोता होने के कारण पृथ्वी पैदा होते ही एक सेलेब बन गया था। पर क्या आप पृथ्वी आकाश अंबानी को लेकर कुछ और फैक्ट्स जानते हैं?

चलिए आज आपको देश के सबसे अमीर स्टार किड के बारे में कुछ बातें बताते हैं।

आखिर क्यों रखा नाम पृथ्वी?

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे का नाम पृथ्वी इसलिए रखा गया है क्योंकि मुकेश अंबानी के मुताबिक घर पर पहले से ही एक आकाश था और अब पृथ्वी का होना जरूरी था। यहां आसमान और धरती की बात हो रही है और एक तरह से देखा जाए तो ये कारण बहुत ही प्यारा है जो आकाश और पृथ्वी के रिश्ते को यूनिवर्स से जोड़ता है।

akash shloka as parents

इसे जरूर पढ़ें- लोकप्रियता में आलिया-रणबीर से भी आगे हैं श्लोका और आकाश, देखें उनकी 11 Unseen तस्वीरें

अंबानी परिवार ने इस तरह दी थी नामकरण की खबर-

अंबानी परिवार ने एक कार्ड को शेयर करते हुए अपने पोते के नामकरण की जानकारी दी थी। पृथ्वी आकाश अंबानी से जुड़े पूरे परिवार का नाम इस कार्ड पर छपा हुआ था।

prithvi ambani birth card

'भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी, कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से आकाश और श्लोका के बेटे 'पृथ्वी आकाश अंबानी' हमारे घर पैदा हुए अनमोल बच्चे के बारे में बताते हैं। ओवर जॉयड (खुशी का ठिकाना नहीं) ग्रैंड पैरेंट्स- नीता (दादी), मुकेश (दादा), मोना (नानी), रसेल (नाना)। ओवर द मून (खुशी चांद तक पहुंच गई) ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स- पूर्णिमाबेन, रवींद्रभाई दलाल, रजनिकाबेन, अरुणभाई मेहता, मीनाबेन, भरतभाई मेहता। शेयरिंग द जॉय (खुशी बांटने वाले)- ईशा-आनंद, अनंत, निशा-विराज, दीया-आयुष, अलाया, अमाइरा, माइआ। लॉट्स ऑफ लव- अंबानी एंड मेहता फैमिली।'

पृथ्वी आकाश अंबानी के सितारे-

पृथ्वी के जन्म के बाद से ही उसकी कुंडली सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। 10, दिसंबर 2020 को सुबह 11.40 पर पैदा हुए पृथ्वी की कुंडली के बारे में ज्योतिषाचार्य सोनिया मलिक का कहना है कि ये अंबानी परिवार के लिए काफी लकी है।

कुंभ लग्न के साथ पृथ्वी का स्वभाव काफी शांत और पॉजिटिव रहने वाला है और साथ ही मंगल दूसरे भाव में होने के कारण कभी-कभी ये गुस्से का शिकार भी हो सकता है। सूर्य उसके 10वें भाव में होने के कारण उसे अपने पिता आकाश अंबानी के लिए लकी माना जा सकता है।

ambani family and ocassion

कोरोना बबल में सेलिब्रेट हो रहा है जन्मदिन-

मुकेश अंबानी के पोते के जन्मदिन पर आप बहुत ही शानदार जश्न की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन क्योंकि मुंबई में कोरोना वायरस की समस्या है तो इसलिए पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन पर सिर्फ 120 लोगों को बुलाया जा रहा है, लेकिन इसमें भी गेस्ट लिस्ट में कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

रिपब्लिक भारत की रिपोर्ट के मुताबिक गेस्ट लिस्ट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह आदि शामिल हैं। इसके अलावा, स्पोर्ट्स सेलेब्स सचिन तेंदुलकर, जहीर खान भी इस पार्टी का हिस्सा रहेंगे।

इसे जरूर पढ़ें- जाने श्‍लोका और आकाश की इंगेजमेंट से जुड़ी 5 रोचक बातें

50,000 लोगों का भोज-

अंबानी परिवार ने अपने इस सेलिब्रेशन के मौके पर 50,000 लोगों को खाना खिलाने का आयोजन किया है। जामनगर में गरीब बच्चों और अनाथ आश्रम में उपहार भी दिए जाएंगे। अंबानी फार्म हाउस के आस-पास के गांवों में भी खाना बांटा जाएगा।

आपको ये बता दें कि पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन पर कोई गिफ्ट नहीं दिया जाएगा और साथ ही साथ सभी गेस्ट डबल वैक्सीनेशन के साथ होंगे और उन्हें हर रोज़ टेस्ट भी किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह से कोरोना पहुंच नहीं पाए। मुंबई से बाहर से आने वालों को हर रोज़ अपनी कोरोना रिपोर्ट शेयर करनी है।

तो ये थी जानकारी पृथ्वी आकाश अंबानी के बारे में। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।