Anniversary Special: लोकप्रियता में आलिया-रणबीर से भी आगे हैं श्लोका और आकाश, देखें उनकी 11 Unseen तस्वीरें

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता को एक नया नाम दिया गया है। देखिए इस कपल की स्टाइलिश 11 तस्वीरें जो शायद आपने पहले न देखी हों।
Shruti Dixit

शादी के वक्त से ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता लोगों के चहीते बनते जा रहे थे। 9 मार्च 2019 को शादी के बाद से ही ये हॉट कपल के रूप में देखे जाते थे पर क्या आप जानते हैं कि इन्हें बाकायदा सबसे चर्चित कपल का दर्जा दिया गया है। दरअसल, कुछ समय पहले पीआर फर्म Wizikey ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके अनुसार नीता और मुकेश अंबानी सबसे ज्यादा ट्रेंडिग कपल रहे, लेकिन उनके बेटे और बहु आकाश और श्लोका अंबानी भी पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार आलिया और रणबीर को पछड़ाते हुए उन्हें ‘newsiest’ कपल का टैग मिला है। जहां आकाश और श्लोका के ऊपर 70% कवरेज किया गया और उसमें से सबसे ज्यादा पॉजीटिव था वहीं आलिया और रणबीर के ऊपर कवरेज तो ज्यादा हुआ, लेकिन Business Insider के आकलन में बताया गया कि उसमें से पॉजिटिव सिर्फ 18% था। इसका मतलब आलिया-रणबीर को पीछे छोड़ने में मुकेश-नीता और आकाश-श्लोका दोनों ही शामिल हैं। 

1 मैच का स्वैग

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 2018 में IPL के दौरान स्टेडियम में स्पॉट किए गए थे। ये दोनों ही काफी स्टाइलिश लग रहे थे। नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियन्स के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच था। 

10 अन्नसेवा

श्लोका और आकाश अंबानी ने अपनी शादी के पहले गरीब बच्चों के लिए अन्नसेवा की थी। इस मौके पर नीता और मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। और श्लोका के माता पिता भी मौजूद थे। ये फंक्शन जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ था। 

11 मेहंदी का फंक्शन

आकाश श्लोका और ईशा आनंद दोनों की ही शादी कुछ ही दिन के अंदर हुई है। ईशा और श्लोका दोनों ही अपने-अपने महंदी के फंक्शन में कुछ ऐसी लग रही थीं। 

2 मिस्टर एंड मिसेज

अपने रिसेप्शन के मौके पर आकाश और श्लोका अंबानी कुछ इस तरह तैयार हुए थे। गोल्डन रंग के गाउन में श्लोका काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। 

3 फैमिली टाइम

श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी दिव्या मेहता (श्लोका मेहता की बड़ी बहन) और दोस्तों के साथ जियो एम्प्लॉई लॉन्च इवेंट में। ये इवेंट दिसंबर 2015 में हुआ था। आकाश और श्लोका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और ये उनकी शादी के पहले की तस्वीर है। 

4 लंच टाइम

आकाश और श्लोका की ये अनसीन फोटो चर्चित जापानी आर्टिस्ट ताकशी मुराकामी के साथ है। ईशा अंबानी ने अंटीलिया में लंच पार्टी होस्ट की थी। ये तस्वीर उस समय की है। 

5 गेम्स का शौक

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की ये तस्वीर NBA India Games 2019 की है। मुंबई में ये गेम्स हुए थे। श्लोका और आकाश ने इसपर बहुत ही कैजुअल लुक लिया है। 

6 गणपति बप्पा मोरिया

आकाश और श्लोका पूरे अंबानी परिवार के साथ मुंबई के चर्चित लाल बाग के राजा के दर्शन करने गए थे। ये तस्वीर पिछले साल के गणपति महोत्सव की है। 

7 दिवाली सेलिब्रेशन

आकाश और श्लोका अंबानी रिलायंस कंपनी के दिपावली उत्सव में आए थे। ये उत्सव मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ था। श्लोका का पिंक लहंगा उन्हें काफी सूट कर रहा है। 

8 जीत की खुशी

श्लोका मेहता अपने नो मेकअप लुक में आकाश अंबानी के साथ मुंबई इंडियन्स की जीत की खुशी मना रही हैं। ये तस्वीर 2019 IPL गेम्स के दौरान ली गई थी। 

9 श्लोका का स्टाइलिश लुक

करीना और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन के संगीत के फंक्शन में आकाश और श्लोका कुछ इस अंदाज़ में पहुंचे। श्लोका ने इस मौके पर बिना दुपट्टे के अपने लहंगे को काफी अच्छी तरह से कैरी किया है। 

 
Akash Shloka Wedding Akash Ambani Shloka Ambani Shloka Mehta Nita Ambani Mukesh Ambani Alia Bhatt Ranbir Kapoor