आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता अब पक्का होने जा रहा है। पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड के ये लव बर्ल्ड जल्द ही सगाई करने वाले हैं। बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों को मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैमिली ने दोनों का रिश्ता पक्का करने का फैसला ले लिया है।
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी एक ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज़ के लिए भी खास ज्वेलरी डिज़ाइन करती हैं। जब से आलिया भट्ट और रणबीर की शादी की बात आगे बढ़ने लगी है तब से रणबीर की बहन के मन में सिर्फ अपने भाई की शादी के लिए खास ज्वेलरी डिज़ाइन आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2019 में रणबीर और आलिया की सगाई होगी और 2020 में दोनों शादी के सात फेरे ले लेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने आलिया भट्ट के लिए को प्यार की निशानी तोहफे में दी है। रिद्धिमा और आलिया एक दूसरे को काफी पसंद करती हैं और दोनों अकसर एक साथ कई बार लंच पर भी एक साथ जाती हैं। रिद्धिमा कपूर ने आलिया को एक डिज़ाइनर रिंग गिफ्ट की है। इस रिंग पर AR ये दो अक्षर लिखे हैं। A का मतलब है आलिया और R का मतलब है रणबीर कपूर। वैसे इन दिनों बॉलीवुड में इस तरह की कस्टमाइज़ ज्वेलरी का फैशन काफी ट्रेड कर रहा है। सोनम कपूर ने भी अपना मंगलसूत्र इसी तरह से डिज़ाइन किया था। जिसमें उनके और उनके पति की राशि के चिन्ह का डिज़ाइन डायमंड से बना था।
Read more: आलिया और रणबीर इस 1 खास जगह की वजह से आएं एक-दूसरे के करीब
रणबीर कपूर को आलिया भट्ट तब से पसंद करती हैं जब वो बॉलीवुड फिल्मों में भी नहीं आयी थी। आलिया भट्ट ने कॉफी विद करन शो में एक बार कहा था कि अगर उनका बस चले तो वो रणबीर कपूर के साथ रोमांस करना चाहेंगी। आलिया भट्ट को शुरु से ही रणबीर कपूर पर क्रश है। रणबीर कपूर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी डेट कर चुके हैं लेकिन जब से रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने रनवीर सिंह के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं तब से रणबीर कपूर का मन भी है कि वो भी अब शादी करके अपनी लाइफ सेटेल कर लें।
इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर कपूर के हर फैमिली फंक्शन पर आलिया भट्ट उनके साथ ही नज़र आती हैं। आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राज़दान और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर दोनों एक-दूसरे से अपने बच्चों के लिए मिल भी चुकी हैं। रणबीर कपूर आलिया भट्ट के पापा से भी अलग से एक बार मीटिंग कर चुके हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।