हम रोजाना कुछ न कुछ गूगल पर सर्च करते हैं लेकिन कुछ सवाल या लोगों के बारे में गूगल से सबसे ज्यादा सवाल किए जाते हैं। हाल ही में गूगल ने टॉप 100 सर्च एशियनकी लिस्ट जारी है जिसमें भारत की कई एक्ट्रेस का नाम शामिल है। फिर चाहे हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी हो या दीपिका, आलिया, सबका नाम इस लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस के अलावा इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस भी पीछे नहीं है। आइए जानते हैं, टॉप 100 सर्च एशियन की लिस्ट में इंडिया की किस एक्ट्रेस ने टॉप किया है।
टॉप 100 सर्च एशिया की लिस्ट में भारत की 4 नामी महिलाओं का नाम शामिल है। लिस्ट में पांचवें स्थान पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम शामिल है। उनकी इसी साल 6 फरवरी के दिन मृत्यु हुई थी। लता मंगेशकर के बाद सातवें स्थान पर कैटरीना कैफ का नाम शामिल है। इसके अलावा 8वें स्थान पर आलिया भट्ट और 9वें स्थान पर प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है।
इसे भी पढ़ेंःएक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण
कभी अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से तो कभी अपने बेबाक बातों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का नाम भी टॉप 100 सर्च एशिया की लिस्ट में शामिल हैा उर्फी को लिस्ट में 57 रैंक मिली है। वहीं कंगना, जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी, कियारा जैसी एक्ट्रेसेस उर्फी से बहुत पीछे रह गई हैं। पिछले कुछ समय से उर्फी की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही हैं। उन्हें 3.2 मिलियन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःViral News: केरल की लड़की ने भाई को मनाने के लिए लिखा ये स्पेशल खत
स्वरागिनी टीवी सीरियल से फेमस हुई तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस जीतने के बाद से खूब पॉपुलैरिटी लूट रही हैं। उनकी और करण कुंद्रा का जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। वह किसी न किसी वजह से ट्विटर पर भी उनका हैशटैग ट्रेंड करता रहता है। टॉप 100 सर्च एशियन की लिस्ट में तेजस्वी को 81 रैंक मिली है।
टॉप 100 सर्च एशिया की लिस्ट में भारत की इतनी सारी महिलाओं का नाम आना अपने आप में गर्व की बात है। आपकी फेवरेट एक्ट्रेस का नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएइगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।