भारत में अनेकों समुदाय के लोग रहते हैं। इन समुदायों में कायदे-कानून, रीति-रिवाज और परंपराएं होती हैं। हर धर्म में शादी का अपना एक महत्व होता है, जिसके अनुसार लोग शादी में तरह-तरह की रस्में निभाते हैं। शादी के लिए लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है, वहीं सफेद रंग को सुहाग उजड़ने का प्रतीक होता है। लेकिन भारत में एक ऐसा समुदाय भी है, जहां शादी होने के बाद माता-पिता दुल्हन का लाल जोड़ा खुलवा देते हैं। और उसे विधवा के लिबाज में घर से विदा किया जाता है। आइए जानते हैं इस रीति-रिवाज को मानने वाले समुदाय और उससे जुड़ी मान्यता के बारे में-
सफेद साड़ी में विदा होने का यह रिवाज मध्य प्रदेश राज्य के भीमडोंगरी गांव का है। जहां आदिवासी समाज के लोग रहा करते हैं। यूं तो हर भारतीय समाज की तरह यहां पर भी शादी को लेकर उल्लास देखने को मिलता है। लेकिन यहां पर एक ऐसी रस्म निभाई जाती है, जो सभी को हैरान करती है।
यहां पर विदाई के समय दुल्हन को विधवा के जैसे सफेद साड़ी पहनाई जाती है। दुल्हन के अलावा शादी में आए बाकी लोग भी सफेद कपड़े में सम्मिलित होते हैं।
इसे भी पढ़ें-बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में
दुल्हन की सफेद साड़ी के पीछे के पीछे बेहद खास मान्यता है। दरअसल इस गांव में गौंडी धर्म के लोग रहा करते हैं। इस धर्म के लोगों के लिए सफेद रंग बेहद पवित्र माना जाता है। जिस कारण लोग शादी के मौके पर इस रंग के लिबाज को बेहद शुभ मानते हैं।
इसे भी पढ़ें-बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में
बता दें कि गौंडी धर्म के लोग भारत में लंबे समय से अनेक रिवाजों को मानते आए हैं। बता दें कि यहां पर शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अलावा अन्य समुदायों में फेरे की रस्म दुल्हन के घर पर होती है। लेकिन इस समुदाय फेरे को लेकर काफी दिलचस्प हिसाब है। बता दें कि इस समुदाय में चार फेरे दुल्हन के घर पर होते हैं और बाकी के 3 फेरे दूल्हे की तरफ लिए जाते हैं। लोगों के सफेद लिबाज को देखकर आप यह तय नहीं कर पाएंगे कि शादी है या फिर किसी दुखद समारोह में शामिल हुए हैं।
तो ये थी इस गांव से जुड़ी सभी जानकारियां, जहां विधवा के लिबाज में दुल्हन की विदाई होती है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- google searches
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।