बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मां श्रीदेवी के द्वारा बताए गए घरेलू उपाय का इस्तेमाल करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वह त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का उपयोग करती हैं। अगर आप भी जाह्नवी कपूर की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आइए जानते हैं उनके होममेड फेस मास्क के बारे में और उसे बनाने का सही तरीका।
दही और शहद का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सदियों से होता आया है। प्राचीन समय में महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल करती थी। आज भी ग्लोइंग स्किन के लिए यह प्राचीन उपाय असरदार है। इसी वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी ग्लोइंग स्किन के लिए शहद और दही का फेस मास्क यूज करती हैं।
नोट- इस फेस मास्क को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःशहद से लेकर एलोवेरा तक, 2020 में ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाओं ने अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे
त्वचा को डीप नरिश करने के लिए फेशियल क्लींजर बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर यह क्लींजर होममेड हो तो यह त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। बता दें कि घर पर फेशियल क्लींजर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है।
इसे जरूर पढ़ेंःमलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
View this post on Instagram
किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट को लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। अगर आप गलत तरीके से ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करेंगी तो यह त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं फेस क्लींजर को यूज करने का तरीका।
नोट- हफ्ते में इस क्लींजर का उपयोग 2 से 3 बार करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।