Women Harassment At Home: बाहर ही नहीं घर में भी सजग रहने की है जरूरत, अपनों की ये हरकतें देती हैं खतरे का संकेत

सुबह अखबार उठाते ही पहले या बीच के पन्नों पर आपको महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म की खबर पढ़ने को मिल जाती है। दुख उस दौरान ज्यादा होता है, जब उनके साथ होने वाली इस घटना का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि रिश्तेदार होते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बच्चियां और औरतों अपने घर पर भी सुरक्षित नहीं है।
image

अक्सर कहा जाता है कि घर इंसान के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है। लेकिन कौन कहता है कि महिलाओं का शोषण केवल घर के बाहर ही होता है? हर दिन सोशल मीडिया या अखबार के एक पन्ने पर खबर दिखाई पड़ जाती है, जहां किसी मासूम, मां और दादी के उम्र की महिलाओं का शोषण उनके रिश्तेदारों द्वारा किया जाता है।

आए दिन आपको ऐसी खबरें सुनने और पढ़ने को मिल जाएंगी कि माता-पिता के न होने पर मामा के लड़के या अन्य जैसे चाचा, भाई और पिता ने बेटी के साथ गलत हरकत की। अगर आपको अपने परिवार या रिश्तेदार की कोई हरकत गलत या अजीब लगती है, तो उससे दूरी बनाकर रखना क्योंकि यह आपके लिए खतरे का संकेत हो सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप समझकर खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।

काम करते वक्त अचानक से किसी का पीछे आकर खड़ा होना

Harassment at home safety tips

महिलाओं के साथ होने वाली गलत हरकते अगर घर में हो रही हों, उसे यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि उसके लिए क्या सही है क्या नहीं। उसे यह सोचने में काफी समय लग जाता है कि उसके घर का इंसान भी उसके साथ गलत कर सकता है। ऐसे में उन कुछ संकेतों को समझ पता लगा सकती हैं, कि वह सही या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ काम कर रहे हैं, तो उसी समय कोई पुरूष आपके पास अचानक आकर खड़ा हो जाता है।

इस कारण कई बार महिलाएं असहज महसूस कर जाती है। इस दौरान आप सबसे पहले यह देखें कि क्या वह इंसान कौन है। साथ ही उस दौरान उसकी बॉडी लैंग्वेज समझें कि वह क्या करना चाह रहा है। अगर आपके साथ यह चीजें बार-बार हो रही हैं,तो उसे नजर अंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें-सड़क तो सड़क...इंटरनेट पर भी सेफ नहीं हैं महिलाएं, बढ़ते अपराधों के बीच ऐसे रहें सावधान

अजीब तरह की बातें करना

अगर कई शख्स आपके माता-पिता के न होने पर कोई शख्स आपके पास आता है और अजीब बातें करता है, तो इस बात को बिल्कुल भी नजर अंदाज न करें। बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं और उसे मम्मी पापा के रहने पर आने के लिए बोंले। साथ ही इस बात को भी नोटिस करें कि वह किस प्रकार की बातें और हरकतें कर रहा है।

गलत तरीके से छूना

tips to be safe harassment at home from family members

अगर आपके परिवार को कोई भी सदस्य आपको गलत तरीके से छू रहा है, तो यह किसी भी प्रकार का सही संकेत नहीं है। ऐसे में उसके खिलाफ खोलें अन्यथा यह आने वाले समय में आपके लिए गलत साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-निर्भया से लेकर अपराजिता तक, हर जघन्य अपराध के बाद बने नए कानून लेकिन कितना आया बदलाव... जानें महिलाओं की राय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP