herzindagi
WHERE IS BLIND VILLAGE SITUATED

ये है वो रहस्यमयी गांव जहां जन्म के बाद लोग हो जाते हैं अंधे  

इस लेख में हम आपको बताएंगे एक ऐसे गांव के बारे में जहां इंसान से लेकर जानवर तक कई लोग अंधे हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-15, 12:19 IST

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगह है जिसके बारे में सुन कर आपको बहुत हैरानी होती होगी। ऐसी ही एक और रहस्यमयी जगह के बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे है जहां कई सारे लोग अंधे हैं।

कहां है यह गांव ?

Tiltepec Village  in mexico

इस गांव का नाम टिल्टेपक है जो मैक्सिको में स्थित है। आपको सुन कर इस बात पर भले ही विश्वास ना हो पर टिल्टेपक गांव में कई सारे इंसान अंधे हैं। यही नहीं इंसान के अलावा यहां पर जन्म लेने वाले कई जानवर भी अंधे हो जाते हैं। आपको बता दें कि जन्म से यहां पर लोग अंधे नहीं होते है लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद ही लोग अंधे हो जाते हैं।(इंदौर के आसपास हैं ये 5 अद्भुत जगहें, यहां आप भी जरूर पधारे)

इस रहस्यमयी गांव को 'अंधों का गांव' भी कहा जाता है। टिल्टेपक गांव दुनिया का पहला ऐसा गांव है जहां पर सबसे ज्यादा अंधे लोग ही रहते हैं। आपको बता दें कि इस गांव में जोपोटेक जनजाति रहती है। इस गांव में लगभग 60 झोपड़ियां हैं। आपको बता दें कि इन लोगों के घरों में एक छोटे से द्वार के अलावा कोई खिड़की नहीं होती।

इसे भी पढ़ें- इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है 90 साल पुरानी परंपरा

वैज्ञानिकों ने क्या बताया है कारण?

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक जहरीली मक्खी के कारण ऐसा होता है। उस मक्खी के काटने की वजह से लोगों के शरीर में कुछ ऐसे बदलाव हो जाते है जिसके कारण यहां के लोग अंधे हो जाते हैं।

आपको बता दें कि इस गांव में मैक्सिको की सरकार ने लोगों की मदद करने की कई सारी कोशिश की है और कई सारे प्रयास अभी भी कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की आंखें ठीक हो सकें।(मध्य प्रदेश के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर मिलता है घूमने का असली मजा)

सरकार का यह भी कहना है कि यहां पर रहने वाले कुछ लोग अंधे नहीं है जिससे बाकि लोगों की भी मदद हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों इस शहर के लोगों ने सड़क पर लटका दी हैं हज़ारों BRA, जानिए रोचक किस्सा

इस गांव के लोग का क्या मानना है?

आपको बता दें कि इस गांव में रहने वाले जेपोटेक जनजाति का मानना है कि एक श्रापित पेड़ की वजह से कई लोग अंधे हैं। इस पेड़ का नाम लावजुएला है।

यहां पर रहने वाले लोगों का यह मानना है कि लावजुएला पेड़ को देखने के बाद लोग अंधे हो जाते हैं।

तो यह थी जानकारी एक रहस्यमयी और अनोखे गांव के बारे। अगर आपको इस तरह की अन्य कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है तो हमे कमेंट करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit-pexels/who

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।