herzindagi
DIFFERENT CONTROVERSIES OF AISHWARYA RAI

Throwback: ऐश्वर्या राय को लेकर करीना ने कही थी ये बात, सोनम भी बोल चुकी हैं बहुत कुछ

ऐश्वर्या राय को लेकर करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर ने इस तरह के स्टेटमेंट्स दिए हैं। जानिए क्या-क्या कहा है इन एक्ट्रेसेस ने।
Editorial
Updated:- 2020-03-28, 15:44 IST

बॉलीवुड में कई विवाद होते हैं। कई स्टार्स एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हो जाते हैं तो कई एक दूसरे को नहीं सुहाते। ऐसे में कई बार बॉलीवुड स्टार्स एक दूसरे के बारे में कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो हमेशा याद रखा जाता है। ऐसे ही कुछ स्टेटमेंट ऐश्वर्या राय के लिए भी बोले गए हैं। ऐश्वर्या राय ने एक समय मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन ड्रॉप की थी। उसका कारण ये था कि वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। उस समय उनकी जगह करीना कपूर ने ली थी। ऐश्वर्या राय के बारे में उस समय बॉलीवुड ने काफी कुछ कहा था। इसके साथ ही करीना कपूर ने भी कहा था।

मैं और ऐश्वर्या अलग-अलग जनरेशन के हैं-

ऐश्वर्या राय बच्चन को जब रिप्लेस किया गया और करीना कपूर उनकी जगह आईं तो ऐश्वर्या को लेकर करीना का स्टेटमेंट कई लोगों के गले नहीं उतरा। इसे उस समय ताना माना जा रहा था। करीना कपूर ने कहा था, 'ऐश बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं और देश की स्टार हैं। हमारी एक दूसरे से तुलना करना गलत है। हम दोनों अलग-अलग जनरेशन के हैं'।

aishwarya rai controveriws

इसे जरूर पढ़ें- 45 की उम्र में भी कैसे दिख सकती हैं Youthful, लें ऐश्वर्या राय बच्चन के स्किन केयर रुटीन से टिप्स

 

ये स्टेटमेंट करीना कपूर ने उस दौरान कहा था जब उन्हें हिरोइन फिल्म में लीड का रोल मिला था। हालांकि, करीना की फिल्म हिरोइन का रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा नहीं रहा था, लेकिन फिर भी उनकी एक्टिंग को इस फिल्म में सराहा गया था और साथ ही साथ उन्हें क्रिटिक्स की तरफ से भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

सोनम ने कहा था आंटी-

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय दोनों ही लॉरिएल ब्रांड की ब्रांड एम्बेसेडर हैं और कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान दोनों ने रेड कार्पेट पर एक साथ जाने के लिए मना कर दिया था। रिपोर्ट थी कि सोनम कपूर के साथ रैम्प वॉक करने के लिए ऐश्वर्या राय ने मना कर दिया था, उसी समय सोनम ने ऐश को कहा था, 'ऐश्वर्या ने मेरे पिता जी के साथ भी काम किया है तो मैं उन्हें आंटी कह सकती हूं ना'

SONMA KAPOOR CONTROVERSIAL STATMENT ON AISHWARYA RAI

सोनम कपूर के इस स्टेटमेंट ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। ये 2011 की बात है। हिन्दुस्तान टाइम्स की ये रिपोर्ट थी। हालांकि, बाद में सोनम ने इसे अफवाह भी बताया था। सोनम कपूर के इस कमेंट के बाद वो उस साल लॉरिएल की तरफ से कान्स फिल्म फेस्टिवल भी नहीं जा पाई थीं।

 



इसे जरूर पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन की Glowing Skin के पीछे है ये 3 बड़ी वजह

जहां तक इन तीनों एक्ट्रेसेस के काम का सवाल है तो अभी हाल ही में करीना कपूर खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। हालांकि, इसके रिलीज होने के तुरंत बाद ही देश भर में मॉल्स और सिनेमा घरों पर रोक लग गई और अब तो देश 21 दिन के लॉक डाउन पीरियड में है। करीना कपूर आने वाले समय में करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखेंगी जिसमें उनके अलावा कई सितारे हैं। इसके अलावा, सोनम कपूर फिलहाल लंदन से वापस आने के बाद 14 दिन के क्वारेंटाइन फेज में हैं। सोनम कपूर कई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं। इसी के साथ, ऐश्वर्या राय रिपोर्ट्स के मुताबिक मनी रतनम की अगली फिल्म में दिख सकती हैं। इसमें ऐश्वर्या के साथ दक्षिण के कई सुपर स्टार्स भी मौजूद होंगे।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।