herzindagi
best image of kajol wedding

Throwback: काजोल की मेहंदी में शाहरुख और गौरी संग आए थे आर्यन खान, अजय देवगन के साथ शादी को लेकर ये थी लोगों की पहली राय

काजोल की मेहंदी की रस्म में शाहरुख खान, गौरी खान और आर्यन खान भी आए थे। उनकी शादी बहुत ही साधारण तरीके से महाराष्ट्रियन स्टाइल में हुई थी।
Editorial
Updated:- 2020-04-24, 09:29 IST

हिंदी फिल्मों की कुछ बेहद हिट जोड़ियों में से एक रही है काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी। बेहतरीन केमेस्ट्री, स्टाइल, रोमांटिक फिल्में और पर्दे पर दोनों का जादू देखते ही काफी अच्छा लगता है। ये दोनों सिर्फ को-स्टार ही नहीं रहे हैं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी है। पहली 1993 फिल्म साथ में की थी बाज़ीगर और तब से लेकर अब तक इन दोनों ने पीछे पलट कर नहीं देखा। इनकी दोस्ती उसी समय से फेमस है। शाहरुख और काजोल की दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों के परिवार वाले भी एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते रहे हैं, तभी तो देखिए काजोल की शादी में शाहरुख, गौरी और नन्हे आर्यन भी थे।

काजोल की मेहंदी की रस्म की एक पुरानी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सिर्फ शाहरुख खान और काजोल ही नहीं हैं बल्कि गौरी खान और नन्हें आर्यन खान भी मौजूद हैं। काजोल और शाहरुख की स्माइल तो देख लीजिए। इस समय जब भारत लॉकडाउन में है तो इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स की थ्रोबैक तस्वीरें और उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और उन्हीं में से एक ये भी है।

kajol mehdi rasam photo

इसे जरूर पढ़ें- काजोल ने 20वीं सालगिरह पर खोले सफल शादी के कई सीक्रेट्स

शाहरुख और काजोल आखिरी बार एक साथ फिल्म दिलवाले में दिखे थे। रोहित शेट्टी की ये फिल्म साल 2015 में आई थी दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में भी खूब पसंद किया गया था।

जहां तक अजय देवगन और काजोल की बात है तो इन दोनों ने साथ में पहली फिल्म की थी 1992 की बेखुदी। इस फिल्म को तो सक्सेस नहीं मिली, लेकिन ये जोड़ी जरूर हिट हो गई।

ajay kajol throwback photo

लोगों को लगा था कि नहीं चलेगा अजय और काजोल का रिश्ता-

जिस दौरान इन दोनों स्टार्स की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं तभी मीडिया में ये बातें भी उठने लगी थीं कि ये दोनों ज्यादा दिन साथ नहीं रहेंगे। इसका एक अहम कारण था अजय और काजोल का स्वाभाव। अजय जहां शर्मीला और गंभीर था वहीं काजोल उनके बिलकुल विपरीत थीं और किसी भी वक्त ठहाका मारकर हंसने लगती थीं। पर चार साल डेट करने के बाद इस जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया और 24 फरवरी 1999 को इनकी शादी हो गई।

ajay devgn and kajol trhowback

काजोल और अजय देवगन की शादी साधारण महाराष्ट्रियन स्टाइल में हुई थी। अजय देवगन भले ही हीरो हैं, लेकिन उन्हें कैमरा उतना ज्यादा पसंद नहीं था और इस शादी में प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी नहीं हायर किए गए थे।

 



इसे जरूर पढ़ें- अजय और काजोल ने एक-दूसरे को नहीं किया था प्रपोज फिर कैसे शुरू हुई यह लव स्टोरी?

एक साथ झेला है बहुत कुछ-

काजोल और अजय देवगन ने एक साथ कई मुश्किलों का सामना किया। शादी के कुछ समय बाद ही ये बातें मीडिया में आने लगी थीं कि काजोल अपने ससुराल वालों के साथ घुल-मिल नहीं पा रही हैं, हालांकि, काजोल ने इसका सिरे से खंडन किया था। इसके बाद अजय देवगन के अफेयर की खबरें सामने आईं तब भी काजोल ने इसे मना किया।

 



इस जोड़े की सबसे बड़ी परीक्षा तब थी जब काजोल का मिसकैरेज हुआ था। फिल्म कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के दौरान काजोल इस दर्द से भी गुजर रही थीं। साल 2001 में काजोल प्रेग्नेंट हुई थीं और अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में थीं तब काजोल का मिस्कैरेज हो गया था। अजय और काजोल दोनों ही इस खबर के बाद काफी दुखी हुए थे और दोबारा परिवार शुरू करने की प्लानिंग उन्होंने थोड़ा समय लगा, लेकिन 20 अप्रैल 2003 को अजय और काजोल के घर बेटी न्यासा देवगन का जन्म हुआ। इसके सात साल बाद अजय और काजोल के घर युग देवगन का जन्म हुआ। काजोल ने अपने बच्चों के लिए कई ऑफर्स भी ठुकराए।

पर आखिरकार इन दोनों की शादी ने ये जरूर साबित कर दिया कि दो अलग-अलग स्वाभाव के लोग भी एक सफल जिंदगी बना सकते हैं। ये दोनों अपने रिश्ते को स्पेस भी देते हैं और साथ ही साथ हर मौके पर एक साथ खड़े रहते हैं। रिश्ता ऐसा ही तो होना चाहिए न। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। साथ ही साथ ऐसी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

All Photo Credit: Pinterest/ Youtube/ Kajol Fanpage

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।