Wedding Anniversary: अजय और काजोल ने एक-दूसरे को नहीं किया था प्रपोज फिर कैसे शुरू हुई यह लव स्टोरी?

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे अजीब बात यही है कि दोनों में से किसी ने एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया लेकिन दोनों की पता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।

ajay devgan kajol love story

एक्शन हो या फिर कॉमेडी करनी हो हर किरदार में अपने आपको बेस्ट साबित करने वाले बॉलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की शादी को आज पूरे 21 साल हो गए हैं। इन 21 सालों में अजय और काजोल ने खुद को आम कपल्‍स के आगे एक मिसाल के तौर पर पेश किया है। दोनों का ही सभाव एक दूसरे से जुदा है मगर, दोनों के बीच गजब की अंडरस्‍टैंडिंग है। 24 फरवरी को काजोल और अजय देवगन की शादी की सालगिराह होती है। दोनों ही हर साल की तरह इस साल भी इस दिन को खास बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने कई फिल्‍मों में साथ काम किया है। हाल हि में दोनो की फिल्‍म 'तान्‍हा जी' भी रिलीज हुई थीं। इस फिल्‍म को बहुत अच्‍छे रिव्‍यूज मिले थे। आज हम आपको इन दोनों की लवस्‍टोरी के बारे में बताएंगे।

ajay devgan kajol love story inside

अजय और काजोल की लव स्टोरी

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी बाकी प्रेम कहानियों से थोड़ी अलग है। वैसे अजय देवगन काफी शांत इंसान माने जाते हैं पर सेट के उनसे ज्यादा मजाक कोई और नहीं कर सकता। हालांकि अजय देवगन और काजोल एक दूसरे से काफी अपोजिट हैं पर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स की टॉप लिस्ट में इनका नाम शामिल है। अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी। उस टाइम काजोल 25 की थीं और उनका बॉलीवुड में करियर ऊंचाइयों की उड़ान भर रहा था और अजय देवगन का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन काजोल के जितना नहीं।

इसे जरूर पढ़ें: जानिए DDLJ की शूटिंग लोकेशन से जुड़ी दिलचस्प बातें

अगर इस कपल के बारे में यह कहें तो गलत नहीं होगा कि काजोल ने अजय का हाथ तब थामा था जब वो बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थें।

एक इंटरव्यू में काजोल ने इस बात का खुलासा किया था कि वो जिंदगी और करियर में ठहराव चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला लिया था। काजोल का कहना था कि शादी का फैसला लेने से पहले उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए लगभग 9 साल हो गए थे। हर साल 4-5 फिल्में आ रही थीं। सब कुछ था पैसा, शोहरत और कामयाबी पर खुद के लिए ना वक्त था और ना सुकून। एक बड़ा फैसला लेने का वही सही वक्त था। उस टाइम काजोल ने तय किया कि वो उसी से शादी करेंगी जिससे वो प्यार करती हैं और सही टाइम पर करेंगी।अजय देवगन ने अब तक क्यों नहीं देखी काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म डीडीएलजे

ajay devgan kajol love story inside

Image Courtesy: Wikimedia

अजय और काजोल ने एक-दूसरे को नहीं किया था प्रपोज

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे अजीब बात यही है कि दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था लेकिन दोनों को ही पता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। ऐसी लव स्टोरी तो बॉलीवुड में किसी और की नहीं होगी। अजय और काजोल की शादी को कई साल बीत चुके हैं लेकिन काजोल ने अजय को उस वक्त अपना हमसफर चुना था जब अजय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे।

इसे जरूर पढ़ें: काजोल ने अजय देवगन के साथ लव लाइफ, शादी और मिसकैरेज को लेकर ये अनसुनी बातें बताई

ajay devgan kajol love story shadi

Image Courtesy: Wikimedia

ऐसे करीब आए अजय और काजोल

अजय और काजोल के करीब आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। यहां आपको बता दें कि काजोल और अजय फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। बॉलीवुड के इस स्टार कपल के दो बच्चे नायसा और युग हैं।

काजोल नहीं थीं अजय का पहला प्यार

आपको क्या लगता है काजोल, अजय देवगन का पहला प्यार थीं। बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन के बीच अफेयर और ब्रेकअप की खबरें हमें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन ऐसी प्रेम कहानियों के बारे में लोग कम ही जातने हैं जिसमें दोनों प्रेमी जोड़े शादी से पहले किसी और को चाहते थे।शादी का ख़याल? तो ले लीजिये एक्ट्रेस काजोल से थोड़े टिप्स

अजय और काजोल की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई जब अजय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन काजोल एक खास मुकाम बना चुका थीं। फूल और कांटे में अभिनय कर चुके अजय का नाम कभी बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ जुड़ा था। बॉलीवुड सूत्रों की मानें तो यह जोड़ी उस दौरान सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती थी। उस दौरान की मीडिया खबरों की मानें तो जब करिश्मा अजय के जीवन में आईं तब अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। मतलब अजय काजोल से पहले करिश्मा और रवीना को डेट कर चुके थें।

ajay devgan kajol love story inside

Image Courtesy: Wikimedia

अजय और काजोल की हैप्पी फैमली

बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल अजय और काजोल के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम न्यासा देवगन है और बेटे का युग देवगन। हालांकि दोनों को कई बार मम्मी-पापा के साथ स्पॉट किया गया है लेकिन मां-पिता हमेशा उन्हें इस स्पॉट लाइट से छिपाकर ही रखने की कोशिश करते हैं। बच्चों को मीडिया से दूर रखने का फैसला अजय और काजोल ने आपसी सहमति से लिया है। काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगा कि बच्चों को बेवजह के दबाव से दूर रखना चाहिए। वह नहीं चाहतीं कि उनके कारण बच्चों को मीडिया और किसी भी प्रकार के सार्वजनिक दबाव से जुझना पड़े। यह उनकी च्वाइस है कि वो क्या बनना चाहते हैं। बस हम उन्हें वह प्लेटफॉर्म देंगे जिस पर वह खड़ा होना चाहते हैं। बच्चों को उनका बचपन जीने देना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए काजोल ने चुना यूरोप का सबसे सस्ता देश

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP