herzindagi
arjun kapoor with arpita khan and malaika arora

Throwback: अर्पिता खान ने ऐसे किया था अर्जुन कपूर से ब्रेकअप, इंटरव्यू में सलमान से अपने रिश्ते के बारे में बोले थे अर्जुन

अर्जुन कपूर ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे अर्पिता खान से ब्रेकअप के बाद उनका हाल हो गया था और सलमान खान से उनकी बॉन्डिंग कैसी थी।
Editorial
Updated:- 2020-03-26, 17:06 IST

सेलेब्स चाहें जो भी करें वो न्यूज में जरूर आते हैं। चाहें वो अपनी फिल्मों या काम की वजह से हों, चाहें वो कहीं छुट्टियां मना रहे हों या फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हों। किसी सेलेब की रिलेशनशिप को लेकर तो ज्यादा ही बातें की जाती हैं। चाहें नया रिश्ता बने या फिर टूटे। कुछ समय से अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। पहले जहां अर्जुन कपूर अर्पिता खान के साथ थे वहीं अब हमेशा उनकी और मलाइका अरोड़ा की बातें ही चलती हैं। बात यहां तक पहुंच चुकी है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

क्या आप जानती हैं कि अर्जुन कपूर और अर्पिता खान का रिश्ता क्यों टूटा था? दरअसल, 2012 में डेब्यू करने से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। हां, अभी वो सलमान की पूर्व भाभी मलाइका को डेट कर रहे हैं और पहले वो सलमान की बहन को डेट कर रहे थे। अर्जुन और अर्पिता का रिश्ता काफी सीरियस था और अर्पिता खान के साथ अर्जुन कपूर ने पूरे दो साल रिश्ता निभाया।

arpita khan relationship

इसे जरूर पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने मंगलसूत्र उतार पहना अर्जुन कपूर के नाम का गहना ?

इसे अर्जुन कई बार अपना पहला प्यार कहते हैं। अर्जुन ने अर्पिता को डेट करना तब शुरू किया जब वो 18 साल के थे और उनका वजन 140 किलो के लगभग था। अर्जुन कपूर का ब्रेकअप जैसे ही हुआ उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और लाइफस्टाइल बदली। इसके बाद वो बॉलीवुड के स्टार बन गए।

arjun kapoor relationship

जब अर्जुन कपूर ने बताई थी ब्रेकअप की बात-

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था। साथ ही उन्होंने सलमान खान के बारे में भी बताया था कि उनकी बॉन्डिंग कैसी थी सलमान से। अर्जुन कपूर ने कहा था, 'वो मेरी एकलौती सीरियस रिलेशनशिप थी। (उस समय अर्जुन और मलाइका डेट नहीं कर रहे थे।), हमने एक दूसरे के साथ डेटिंग तब शुरू की जब मैं 18 साल का था। ये सलमान खान और कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान था। मैं सलमान भाई से बहुत अटैच था। तभी हमारा रिश्ता शुरू हुआ। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया। मैं चाहता था कि उन्हें पहले पता चले। वो बहुत अच्छे से पेश आ रहे थे। सलमान भाई को थोड़ा शॉक लगा था, लेकिन वो लोगों को और उनके रिश्तों का आदर करते हैं। इतना ही नहीं वो इतने पार्शियल थे कि वो हमेशा मेरा साइड ही लेते थे।'

 

इसे जरूर पढ़ें- सलमान खान के जन्मदिन के दिन अर्पिता खान ने दिया बेटी को जन्म, ये रखा गया है नाम

अर्पिता ने किया ब्रेकअप तो ऐसा था अर्जुन का हाल-

अर्जुन ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि ब्रेकअप के बाद उनका हाल क्या हुआ था। अर्जुन ने कहा, 'मैं 140 किलो का था जब निखिल अडवाणी की सलाम-ए-इश्क में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था। इसके अलावा, मेरे पास एक गर्लफ्रेंड भी थी। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी सही डायरेक्शन पर जा रही है। 22 साल की उम्र तक तो मैं एक फिल्म भी डायरेक्ट कर लूंगा। सब सही चल रहा था कि अचानक एक दिन अर्पिता ने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। मैं एकदम कन्फ्यूज था कि आगे क्या होगा और फ्यूचर ने मेरे लिए क्या रखा है। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी मैं सलमान खान से मिलता था और वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे।'

 



जहां ये सब पुरानी बातें हैं वहीं अर्जुन कपूर अब अपने मलाइका के साथ अपने रिश्ते में खुश हैं। इस जोड़े को छुट्टियां मनाते हुए, साथ में कई बॉलीवुड इवेंट्स अटेंड करते हुए और साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि न्यू इयर पर तो इन दोनों ने एक साथ काफी रोमांटिक फोटो भी पोस्ट की थी। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर भी जिस तरह से बातें होती हैं उस तरह से तो ये कहा जा सकता है कि जल्दी ही ये जोड़ा शादी का फैसला ले ले।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।