herzindagi
things you should not do in front of kids

बच्चों को बैड हैबिट्स से दूर रखने के लिए भूल से भी ना करें उनके सामने ये चीजें

अगर आप अपने बच्चे को एक बेहतर इंसान बनाना चाहती हैं तो उनके सामने कुछ चीजों को करने से बचें।
Editorial
Updated:- 2022-03-27, 15:00 IST

हर पैरेंट की यह इच्छा होती है कि वह अपने बच्चे को दुनिया की हर तरह की बुराई से बचाए और उसे एक अच्छा इंसान बनाए। हालांकि, कभी-कभी हम खुद ही उनके सामने कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिसके कारण उनमें गलत संस्कार आ जाते हैं। बाद में, जब बच्चा आपके द्वारा की जाने वाली हरकतों को ही दोहराता है तो शायद आपको बिल्कुल भी अच्छा ना लगे।

इसलिए एक पैरेंट के रूप में हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों के सामने किसी भी बात को बोलने और कोई भी काम करने से पहले एक बार यह अवश्य सोचें कि इसका बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। यकीनन बच्चे का पहला स्कूल उसका घर ही होता है और जो भी अपने घर में देखता व सुनता है, उसे ही बाहरी दुनिया में इस्तेमाल करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको बच्चों के सामने करने से बचना चाहिए-

पार्टनर से झगड़ा करना

parents mistakes

एक कपल या पैरेंट के रूप में आपकी और आपके पार्टनर की सोच अलग हो सकती है। ऐसे में आपकी अपने पार्टनर से बहस होना या फिर झगड़ा होना सामान्य है। लेकिन कभी भी बच्चों के सामने झगड़ा ना करें। इससे ना केवल उनके बालमन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह भी हो सकता है कि वह आप दोनों की इज्जत करना छोड़ दें। या फिर आपके आपसी झगड़ों को वह अपने पर्सनल फायदों के लिए इस्तेमाल करने लग जाए। इतना ही नहीं, जब बच्चों को घर में खुशनुमा माहौल नहीं मिलता है तो वह बाहरी दुनिया में अच्छे दोस्त की तलाश करते हैं और कभी-कभी गलत संगत में पड़ जाते हैं।

गलत शब्दों का इस्तेमाल करना

यह भी एक ऐसी गलती है, जो भूल से भी पैरेंट्स को बच्चों के सामने नहीं करनी चाहिए। कभी-कभी होता है कि हम किसी का मजाक उड़ाते हैं और उसके लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, गुस्से में होने पर हमारे मुंह से गाली तक निकल जाती है। आपका शायद इन बातों पर ध्यान ना जाए, लेकिन बच्चा आपकी हर छोटी-छोटी बात को नोटिस करता है। बाद में, बच्चा खुद भी उन्हीं शब्दों को बोलना शुरू कर देता है, फिर भले ही उसे उन शब्दों का अर्थ पता हो या ना हो। यकीनन आप ऐसा कभी भी नहीं चाहेंगे।(बचपन में ही दें बच्चों को ये 5 सीख)

इसे जरूर पढ़ें:काम के चक्कर में बच्चे ना रह जाएं पीछे, मेरी तरह ऐसे करें दोनों को मैनेज

गैजेट्स पर ज्यादा समय बिताना

parents tips for kids

आज के समय में पैरेंट्स बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर काफी चिंतित नजर आते हैं। लेकिन ऐसा करने का प्रोत्साहन उन्हें कहीं ना कहीं अपने पैरेंट्स से ही मिलता है। अगर पैरेंट्स बहुत अधिक टाइम फोन या लैपटॉप पर बिताते हैं, उनके बच्चे भी ऐसा ही करते हैं। इसलिए जरूरत ना होने पर आप फोन या टैब को एक तरफ रख दें और किताबें पढ़ने में अधिक समय बिताएं। बच्चों के साथ बाहर खेलें और उनके साथ कुछ अच्छा वक्त बिताएं।(बच्चों के साथ मिलकर खेलें यह माइंड गेम्स)

इसे जरूर पढ़ें:अपने सेंसिटिव बच्चे को इन 5 तरीकों से रखें अनुशासित और खुश

स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करना

should not do in fornt of kids

कभी भी पैरेंट्स को बच्चे के सामने स्मोकिंग या ड्रिंकिंग नहीं करनी चाहिए। आपको भले ही लगता हो कि बच्चे के सामने स्मोकिंगया ड्रिंकिंग करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन वास्तव में आप कहीं ना कहीं अपने बच्चे को गलत आदतों की तरफ धकेल रहे हैं। जब बच्चे अपने ही घर में पैरेंट्स को स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करते हुए देखते हैं, तो वह उसकी तरफ आकर्षित होते हैं और उसे एक बार ट्राई करना चाहते हैं। इस तरह, वह धीरे-धीरे गलत आदतों की गिरफ्त में आ जाते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, pexels

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।