herzindagi
tips to remember while cleaning wardrobe

वार्डरोब की सफाई करते समय इन बातों का रखें ख्याल

लकड़ी की अलमारी की सफाई करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-02-21, 12:43 IST

वार्डरोब का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। हालांकि कई लोग वार्डरोब काफी गंदा रखते हैं। ऐसे में उन्हें बार- बार अपने वार्डरोब की सफाई करनी होती हैं। अगर आप भी अपने वार्डरोब की सफाई करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे। कई लोग के घर में लकड़ी का वार्डरोब होता है। इसे अच्छे तरीके से साफ ना किया गया तो यह कुछ ही दिनों में खराब होने लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने वार्डरोब की सफाई कर सकती हैं। जिससे की आपका वार्डरोब साफ भी हो जाएगा और खराब भी नहीं होगा। कई लोग गलत तरीके से वार्डरोब की सफाई करते हैं और उनका महंगा वार्डरोब खराब होने लगता है।

पानी का इस्तेमाल ना करें

अगर आप भी अपने वार्डरोब की सफाई करने के लिए पानी का इस्तेमाल करती हैं तो आपको नहीं करना चाहिए। यह आपके लकड़ी की अलमारी को खराब कर सकता है। ऐसे में आपको पानी की मदद से वार्डरोब की सफाई ना करें।

नमी के कारण वार्डरोब होगा खराब

easy tips to clean wooden wardrobe inside

बता दें कि हवा में मौजूद नमी आपके लकड़ी की अलमारी को खराब कर सकता है। इसलिए आपको अपने वार्डरोब की सफाई करते समय सिरका का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आपको सूखे कपड़े की मदद से अपने वार्डरोब की सफाई करनी चाहिए। ऐसे में सीलन भी नहीं लगता है।

इसे जरूर पढ़ें - Summer वार्डरोब को करना है अपग्रेड तो इन टिप्स को करें फॉलो

बाहरी हिस्से की जरूर करें सफाई

easy tips to clean wooden wardrobe inside

वार्डरोब की सफाई अंदर से करने के बाद वार्डरोब को कोने को भी साफ करना जरूरी है। धूल के कारण वार्डरोब के कोने में गंदगी चली जाती है और साथ ही वार्डरोब के बाहरी पार्ट को भी आपको सूखे कपड़ों की मदद से साफ करना चाहिए। ऐसे इसलिए यहां मौजूद गंदगी आपके पूरे वार्डरोब को गंदा कर सकता है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

इसे जरूर पढ़ें - लड़कियों की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

 

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।