herzindagi
Wardrobe Essential

लड़कियों की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें

फैशनेबल कपड़े होने के बाद भी हर महिलाओं को अपनी अलमारी में कुछ खास चीजें रखनी चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2023-12-19, 14:53 IST

आप कितने भी फैशनेबल कपड़े क्यों ना खरीद लो, लेकिन आपको अपनी अलमारी में कुछ खास चीजें हमेशा रखना चाहिए। हर लड़कियों के साथ यह समस्या कभी ना कभी जरूर आती है कि उन्हे समझ नहीं आता है कि उन्हें क्या पहनना है। कितने भी कपड़े क्यों ना हो उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पास कपड़े है ही नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको अपनी अलमारी में किन चीजों को जरूर रखना चाहिए।

ब्लैक जींस  

ब्लैक जींस किसी भी कपड़े के साथ काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में आपको ब्लैक जींस अपनी अलमारी में जरूर रखना चाहिए। किसी भी प्लेन टी शर्ट के साथ आप चाहें  तो ब्लैक जींस या डार्क कलर की जींस कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी अलमारी में फैशनेबल कपड़ों के साथ ही डार्क कलर की जींस जरूर रखना चाहिए।

डेनिम जैकेट

आपको अपनी अलमारी में डेनिम जैकेट जरूर रखना चाहिए। डेनिम जैकेट कई कलर के होते हैं। आप चाहें तो लाइट कलर का डेनिम जैकेट खरीद सकती हैं। हल्की ठंड या गर्मी के मौसम में भी डेनिम जैकेट काफी काम आते हैं। कई बार हम स्लीवलेस कपड़े पहनते हैं, जो देखने में भले अच्छे लगते हों, लेकिन हम कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं। ऐसे में हम साथ में  डेनिम जैकेट कैरी कर सकते हैं।

ब्लेजर

five basics every woman needs in her wardrobe

अगर आप नौकरी करती हैं,  तो आपको अपनी अलमारी में ब्लेजर जरूर रखना चाहिए। ब्लैक कलर का ब्लेजर रखें, यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में जब भी आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनना है, तो आप सफेद प्लेन टी शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:मानसून सीजन में स्टाइल करें ये कपड़े, दिखेंगी फैशनेबल

टी शर्ट

every woman needs in her wardrobe

आपको अपने अलमारी में कुछ टी शर्ट भी रखना चाहिए। कभी भी आपको कपड़ों  को लेकर यह दुविधा हो रही है  कि आप क्या पहनेंगे तो आपको प्लेन टी शर्ट ब्लेजर के साथ पहन लेना है। अगर आप किसी मीटिंग में जा रही हैं, तो आपको टी शर्ट के साथ ब्लेजर कैरी करना चाहिए। वहीं, अगर आप घूमने जा रही हैं,  तो आपको टी शर्ट के साथ ब्लैक जींस कैरी करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो कम्फ़र्टेबल कपड़ों में भी दिखेंगी स्टाइल क्वीन

ब्लैक ड्रेस

कई बार हमें ज्यादा कुछ पहनने का मन नहीं करता है। ऐसे में आपको खुद के लिए ब्लैक ड्रेस जरूर रखना चाहिए। अगर आप ब्लैक ड्रेस अपनी अलमारी में रखती हैं, तो आप इसे लास्ट समय पर पहन सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ और पहनने की जरूरत नहीं होगी। अगर आप अपने दफ्तर से कहींजा रही है तो आप ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लेजर कैरी कर सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।