कई ऐसे इंडियन सेलिब्रिटी हैं जो बचपन में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी दोस्ती को आज तक बरकरार रखे हुए हैं। बता दें कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी बचपन में एक-दूसरे के साथ पढ़ चुकी हैं। यही वजह है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि दोनों का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रही हैं।
वहीं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के अलावा कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जो बचपन में साथ पढ़ते थे। ये सेलेब्स आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि इनमें से कुछ साथ काम भी कर चुके हैं और इनकी केमिस्ट्री लोगों ने काफी पसंद भी की है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से सेलेब्स हैं जो एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं।
सलमान खान और आमिर खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। यही नहीं दोनों के बीच अपनी फिल्मों को लेकर जबरदस्त टक्कर भी देखने को मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों बचपन में साथ पढ़ चुके हैं। बता दें कि सलमान खान और आमिर खान क्लास सेकंड में एक साथ पढ़ चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंट एन्स हाई स्कूल, पाली हिल में दोनों एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन एक ही फील्ड में होने की वजह से बाद में दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए।
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना ना सिर्फ बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे, बल्कि दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। बता दें कि करण जौहर और ट्विकंल खन्ना बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करते थे। कॉफी विद करण के शो में ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि वह पहली लड़की थी, जिससे करण जौहर को प्यार हो गया था। करण ने इस बात को कन्फेस भी किया था। यही नहीं दोनों ने एक साथ स्कूल से भागने का भी प्लान बनाया था, लेकिन स्कूल के गेट तक पहुंचने के बाद दोनों पकड़े गए थे। हालांकि अब इन बातों को दोहरा कर करण और ट्विंकल काफी हंसते हैं।
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर बागी में साथ काम कर चुके हैं, दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। बता दें कि बचपन में दोनों कैथडरल एंड जॉन कैनन स्कूल में साथ पढ़ते थे, उस वक्त टाइटर की क्रश हुआ करती थी श्रद्धा कपूर। इस बात का खुलासा टाइगर श्रॉफ ने बागी के फिल्म प्रमोशन के दौरान किया था। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर बागी और बागी 3 में साथ काम कर चुके हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर
फिल्म तेवर में सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। यही नहीं इनकी केमिस्ट्री को देखने के बाद दोनों के लिंकअप की खबरें भी सामने आने लगी थीं, लेकिन अर्जुन ने इसे सिर्फ अफवाह बताया था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और सोनाक्षी फिल्मों में काम करने के अलावा एक ही स्कूल में पढ़ाई भी कर चुके हैं। दोनों ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से पढ़ाई की है, उस वक्त दोनों काफी अच्छे दोस्त नहीं थे, लेकिन एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे।
इसे भी पढ़ें:मेकअप ब्रैंड लॉन्च से लेकर प्रोड्यूसर की कुर्सी तक, बॉलीवुड की ये हसीनाएं हैं कमाल की Entrepreneurs!
अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की बहन भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन यह स्टार किड अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। वहीं अथिया शेट्टी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि कृष्णा भी उसी स्कूल में पढ़ाई करती थीं, जिसमें टाइगर श्रॉफ पढ़े हैं, लेकिन वह उनसे दो साल जूनियर थीं। वहीं कृष्णा के साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी पढ़ाई करती थीं, यही वजह है कि दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं।
रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक
एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक शादी से पहले रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं। बता दें कि रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक मुंबई के बॉम्बे स्कोत्तिश स्कूल में साथ पढ़ाई करते थे। उस वक्त रणबीर कपूर की क्रश हुआ करती थीं अवंतिका। इमरान खान की जिंदगी में आने से पहले अवंतिका और रणबीर कपूर ने कुछ वक्त के लिए एक-दूसरे को डेट भी किया था।
इसे भी पढ़ें:सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े यह इंटरस्टिंग फैक्ट्स बना देंगे आपको उनका दीवाना
डैनी और जया बच्चन
एक्टर डैनी डेंजोंगप्पा और जया बच्चन स्कूल में साथ नहीं पढ़े हैं, लेकिन क्लासमेट्स जरूर थे। दरअसल बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन डैनी और जया बच्चन पुणे स्थित FTII से एक्टिंग के गुण सीखे हैं, तब दोनों क्लासमेट्स थे। यही नहीं रियल लाइफ में दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। बता दें कि जया बच्चन और डैनी ने साथ में कई फिल्में की हैं, जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई हैं।
Recommended Video
उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों