आज, दुनिया भर में अलग-अलग फील्ड से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं कमाल का काम कर रही हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में देखने को भी मिलता रहा है। कुछ समय पहले तक माना जाता था कि अभिनेत्रियों के लिए बहुत सीमित चॉइस हैं। मगर आज बॉलीवुड की हसीनाओं ने साबित कर दिया है कि वह एक्टिंग के अलावा कई सारे कामों में उत्कृष्ट हैं। बॉलीवुड की ये हसीनाएं सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रही हैं, बल्कि आज एक सफल उद्यमी के तौर पर उभर रही हैं। कुछ सालों पहले तक निर्माता की कुर्सियों पर सिर्फ पुरुषों का दबदबा था, लेकिन दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों ने यह बागडोर न सिर्फ पकड़ी बल्कि बखूबी संभाली।
कैटरीना कैफ ने ब्यूटी इंडस्ट्री में अपने 'के-ब्यूटी' प्रोडक्ट्स से तहलका मचा दिया। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने निर्माता बनने के साथ-साथ हेयर केयर ब्रांड 'एनोमली' और हाल ही में न्यूयॉर्क में एक रेस्तरां स्थापित किया। अभी पिछले महीने बेबो यानी करीना कपूर खान ने लेखिका के तौर पर अपनी किताब निकाली और फिर घोषणा की थी कि वह भी निर्माता की कुर्सी पर विराजमान हो चुकी हैं।
वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कई सारी चीजों के बाद, ब्यूटी और लाइफस्टाइल वर्ल्ड में भी कमाल दिखाने के लिए उतर चुकी हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की कि वह जल्द ही लाइफस्टाइल ब्रैंड लॉन्च करेंगी, जिसमें पहली कैटेगरी में ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स होंगे।पहले से ही ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा हैं और इस बात को साबित कर चुकी हैं कि एक महिला सब कुछ कर सकती है। आइए जानें बॉलीवुड की ऐसी कुछ एंटरप्रेन्योर के बारे में-
दीपिका पादुकोण
ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह भारत में जल्द ही एक ग्लोबल लाइफस्टाइल ब्रैंड को लॉन्च करेंगी। लॉन्च की पहली कैटेगरी ब्यूटी और स्किन केयर पर फोकस करेगी। ब्रैंड का नाम अब तक सामने नहीं आया है, पर उम्मीद है कि यह साल 2022 तक लोगों के सामने होगा। इससे पहले भी वह मेंथल हेल्थ फाउंडेशन 'लिव लव लाफ' को स्थापित कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में 'का प्रोडक्शन' शुरू किया और कुछ समय पहले ही उन्होंने चॉकलेट्स और स्प्रेड्स के एक हेल्दी वर्जन में क्रिएट किया है। दीपिका इसके साथ हॉस्पिटैलिटी में भी अपना हाथ आजमा रही हैं और उन्होंने अपने 'एपिगैमिया घी स्प्रेड्स' को कुछ समय पहले लॉन्च किया था।
करीना कपूर खान
बॉलीवुड करीना कपूर खान एक्टिंग करने के अलावा अब फिल्मी पर्दे के पीछे जाने का निर्णय किया है। बेबो ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। पिछले महीने करीना ने अपने बतौर प्रोड्यूसर बनने और अपनी नई प्रोजेक्ट की घोषणा के साथ ही साथ अपनी नई टीम, एकता कपूर और डायरेक्टर हंसल मेहता संग इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ,'नई शुरुआत'।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश के साथ मिलकर साल 2014 में अपना प्रोडक्शन हाउस, 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' लॉन्च किया था। बीते वर्षों में, उन्होंने न केवल 'परी', 'एनएच 10' और 'फिलौरी' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' जैसी वेब सीरिज का भी निर्माण किया है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सफल और शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने साल 2015 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' लॉन्च किया था। इसके जरिये वह कई क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। कुछ समय पहले प्रियंका ने अपना हेयर केयर ब्रैंड 'एनोमली' भी शुरू किया था। साथ ही साथ उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' भी लिखी है। इतना ही नहीं, साल की शुरुआत में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्तरां 'सोना' भी स्थापित किया है, इसकी पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल कैटरीना कैफ भी अब बिजनेस वुमेन की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। कैटरीना ने नायका के साथ मिलकर अपना मेकअप ब्रैंड 'Kay ब्यूटी' लॉन्च किया था। कैटरीना इस ब्रैंड पर कई सालों से काम कर रही थीं।महामारी के बीच अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया, 'के-ब्यूटी' ने भारत के पहले सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रैंड के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कम उम्र में अपने कड़े परिश्रम और अभिनय से एक मुकाम बनाया है। उन्होंने लॉकडाउन में 'एड-ए-मम्मा' नामक एक क्लोथिंग लेबल शुरू किया है। खास बात यह है कि यह सस्टेनेबल क्लोथिंग वेंचर बच्चों के लिए है। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट ने 2021 में इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया, और गौरी खान और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी में अपनी पहली परियोजना, 'डार्लिंग्स' की घोषणा की।
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड की वो 5 हसीनाएं, जिन्होंने पर्दे पर किया अपने से कम हाइट वाले एक्टर्स के साथ काम!
कंगना रनौत
बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इसी साल मई 1 को इंस्टाग्राम में अपने निर्माता बनने की घोषणा की थी। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम 'मणिकर्णिका फिल्म' है और इसी के साथ उन्होंने अपने डिजिटल डेब्यू 'टीकू वेड्स शेरू' की घोषणा भी की थी।
इसे भी पढ़ें :इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया था धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू पर हो गईं फ्लॉप
तापसी पन्नू
इस लिस्ट में अगला नाम तापसी पन्नू का है। तापसी पन्नू ने 2021 में अपना प्रोडक्शन हाउस, 'आउटसाइडर्स फिल्म्स' लॉन्च किया और इस खबर की घोषणा करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम का सहारा लिया और पहली फिल्म जिसे वह अपने बैनर तले बनाएंगी वह 'ब्लर' है।
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे शेयर करने में हमारी मदद करें। बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी रोचक स्टोरी के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों