herzindagi
movie stars have gone to jail

ये 7 फिल्मी सितारे किसी ना किसी वजह से जेल जा चुके हैं

फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सितारे है जो कभी ना कभी किसी नियन उल्लखन या किसी अन्य मामले में पुलिस हिरासत में ज़रूर लिए गए है।
Editorial
Updated:- 2019-12-17, 11:53 IST

कानून सब से लिए बराबर होता है। ये आप सब ने बखूबी सुना होगा। एक आम इंसान हो या फिर कोई नेता इन सब के लिए भारतीय कानून व्यवस्था बराबर होती है। इन्हीं आम लोगों और नेताओं के बिच में फिल्मी सितारे भी आते हैं जिनके लिए भी कानून व्यवस्था सामान रूप से सामान्य होती है। फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सितारे है जो कभी ना कभी किसी नियन उल्लखन या किसी अन्य मामले में पुलिस हिरासत में ज़रूर लिए गए है। भारतीय सिनेमा में ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक्टर ही इस कानूनी पचड़े में फसे हो, कई एक्ट्रेस का भी नाम इस सूची में आता है। तो चलिए जतने हैं वो कौन से एक्टर और एक्ट्रेस रहे हैं जो पुलिस हिरासत में लिए गए है या जेल के चार दिवारी में कैद हुए है-  

1-सलमान खान-

movie stars have gone to jail for some reason inside

सबसे पहले अगर किसी एक्टर का नाम आता है तो वो स्टार एक्टर सलमान खान, जो पुलिसिया मामले में गिरफ्तार हुए थे और कुछ दिन जेल भी गए थे। सलमान खान को पहली बार वर्ष 1998 में काले हिरन के शिकार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में वर्ष 2002 में उन्हें शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस हिट एंड रन मामले में, एक की मौत हो गई और तीन बुरी तरह घायल हो गए थे।

2-संजय दत्त-

movie stars have gone to jail for some reason inside

बाबा के नाम से बॉलीवुड में महसूर अभिनेता संजय दत्त भी जेल की सजा काट चुके हैं। संजय ने 3 साल पुणे की यरवदा जेल में बिताएं हैं। वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में शामिल होने के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया था।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के एक्स एमएलए कुलदीप सेंगर नाबालिग के अपहरण और रेप मामले में दोषी करार

3-सोनाली बेंद्रे-

movie stars have gone to jail for some reason inside

शायद कम लोगों को मालूम होगा कि एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी पुलिस हिरत में रही है। अभिनेत्री ने मार्च 1998 में पत्रिका शोटाइम के कवर पेज पर कथित तौर पर सेमी-न्यूड पोज़ दिया था। उन्हें 27 मार्च, 2001 को फोटोग्राफर अमित अशर और ड्रेस डिजाइनर एशले रेबेलो के साथ गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में सोनाली को छोड़ दिया गया था।

 

4-सैफ अली खान

movie stars have gone to jail for some reason inside

सैफ अली खान भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। एक्टर सैफ अली खान को एक व्यापारी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साल 2012 में, सैफ अली खान को ताज के वासाबी रेस्ट्रारंट में एक दक्षिण अफ्रीकी आधारित व्यवसायी की पिटाई करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

5- पायल रोहतगी

movie stars have gone to jail for some reason inside

बिग बॉस कि एक्स खिलाड़ी और अभिनेत्री पायल रोहतगी फ़िलहाल न्यायिक हिरासत में है। पायल रोहतगी को नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया साइट्स पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए एक कांग्रेस नेता की शिकायत पर दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है। 

 

6-शाइनी आहूजा 

movie stars have gone to jail for some reason

अभिनेता शाइनी आहूजा पर वर्ष 2009 में अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। वर्ष 2011 में, शाइनी को सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद अदालत ने फैसला वापस ले लिया और नौकरानी को दोषी पाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा चलाया गया और शाइनी को जेल से रिहा कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: एक्टर अक्षय कुमार बता रहे हैं डिलिवरी के दौरान एक मां को कितना दर्द उठाना पड़ता है

7- मोनिका बेदी

movie stars have gone to jail for some reason inside

बॉलीवुड अभिनेत्री, मोनिका बेदी को वर्ष 2002 में गिरफ्तार किया गया था, जब वह अबू सलेम के साथ लिस्बन में एक नकली पासपोर्ट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ी गई थी। कहां जाता है कि मोनिका बेदी अबू सलेम कि एक्स गर्लफ्रेंड थी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।