herzindagi
best video of taimur ali khan and saif

Viral Video: सैफ के इंटरव्यू को तैमूर ने किया हाईजैक, टीवी एंकर से ही पूछ लिया ये सवाल

एक चैनल पर सैफ लाइव इंटरव्यू दे रहे थे कि अचानक तैमूर आ गए और सारा फोकस तैमूर पर ही चला गया।
Editorial
Updated:- 2020-03-28, 11:04 IST

जहां बात स्टार किड्स की आती है वहां तैमूर ही सबसे ज्यादा फेमस स्टार किड माने जाते हैं। यकीनन सोशल मीडिया पर लोग तैमूर के दीवाने हैं और उनके वीडियो और फोटो हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में हुआ है जहां सैफ अली खान के इंटरव्यू को तैमूर ने हाईजैक कर लिया। नहीं-नहीं हमारा मतलब गलत मत समझिए तैमूर सिर्फ कुछ ही सेकंड के लिए वीडियो में आए थे, लेकिन मज़े की बात तो ये है कि तैमूर ने एंकर से ही सवाल पूछ लिया।

हाल ही में एक टीवी चैनल के लाइव इंटरव्यू में तैमूर हल्क बनकर आ गए थे। दरअसल, मामला था कोरोना वायरस के बारे में सैफ के इंटरव्यू का। सैफ अली खान इस सीरियस समस्या के बारे में बात कर रहे थे और अपने सुझाव दे रहे थे और उसी समय तैमूर लाइव वीडियो में आ गए। तैमूर ने मार्वल एक्शन हीरो हल्क का मास्क लगाया हुआ था और उसी के हैंड ग्लव्ज पहने हुए थे।

इसे जरूर पढ़ें- सुपर क्यूट तैमूर हैं नंबर वन स्टार किड, देखिए उनकी ये प्यारी तस्वीरें

तैमूर अली खान ने पूछा ये सवाल-

तैमूर अली खान जैसे ही कैमरे के सामने आए एंकर उनसे सवाल पूछने लगी कि उन्हें कैसा लग रहा है जब सैफ उनके साथ हैं इस समय। तैमूर ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बार-बार उनके सवाल करने पर तैमूर ने ही सवाल कर लिया, 'where are you' (आप कहां हो), इसपर सैफ ने तैमूर को समझाया कि हम सिर्फ उनकी आवाज़ सुन सकते हैं और वो कैमरा के जरिए हमें देख सकती हैं। तैमूर कुछ सेकंड सैफ की गोद में बैठकर चले गए।


तैमूर का ये लाइव वीडियो उनका टीवी डेब्यू भी कहा जा सकता है। इससे पहले तैमूर कभी किसी लाइव टीवी शो में नहीं आए हैं। अब यकीनन मम्मी-पापा दोनों ही घर के अंदर हैं तो तैमूर को तो मज़ा आ ही रहा होगा।

कुछ समय पहले करीना ने तैमूर और सैफ की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो और सैफ गार्डनिंग कर रहे थे।

 

 

 

View this post on Instagram

My boys doing their bit! Together, let's make the world a better place for us all. Play your part... #StayHome #StaySafe #JantaCurfew

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) onMar 22, 2020 at 12:34am PDT



ये तस्वीर जनता कर्फ्यू के दिन की है जहां तैमूर अपने पापा के साथ पौधा लगा रहे हैं। इसके अलावा, करीना कपूर खान ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें तैमूर और सैफ बाथरोब में घूम रहे थे।

 

 

 

View this post on Instagram

Dear India, let's do this. Be responsible. Be home. Be safe. 🙏🏻🙏🏻 #21DayLockdown #InThisTogether @narendramodi @adityathackeray @cmomaharashtra_ @my_bmc

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) onMar 24, 2020 at 11:06pm PDT

 



इसे जरूर पढ़ें- करीना कपूर खान अपने बेटे को क्या खिलाती हैं?

इस तस्वीर के साथ करीना कपूर खान ने कैप्शन दिया था कि , 'डियर इंडिया सेफ रहो, हम ये सब कुछ साथ में कर सकते हैं। रिस्पॉन्सिबल रहो, घर पर रहो, सुरक्षित रहो।'

यकीनन सैफ एक बहुत ही अहम मुद्दे पर बात कर रहे थे कि कोरोना वायरस के दौर में वो घर पर बैठकर क्या कर सकते हैं। इसके अलावा, करीना ने अपनी पोस्ट के जरिए जो मैसेज दिया वो भी बहुत सही है। हम अपने-अपने घरों में बैठकर ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं न कि बाहर घूमकर। इस वक्त जो हालात चल रहे हैं उसमें घर पर रहना ही सबसे सुरक्षित है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपके लिए और आपके आस-पास मौजूद लोगों के लिए खतरा बढ़ जाएगा।

 



ये समस्या सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही खत्म हो सकती है। 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड में हमें अपना और अपनों का खयाल रखने की जरूरत है। आप भी सुरक्षित रहें और ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।