
भारत की पहली महिला वीजे रूबी भाटिया इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक से चर्चा में आ गई हैं। यूं तो आप में से ज्यादातर लोग उनके बारे में जानते होंगे, लेकिन अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि वो 90 के दशक में टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम रही हैं और उन्होंने इंडियन टीवी को एक अलग और नई पहचान दिलवाई थी। हालांकि, उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया था। रूबी कौन हैं और उनके अचानक से वायरल होने के पीछे क्या वजह है, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
रूबी भाटिया ने एक वक्त पर टीवी होस्टिंग से खूब पैसा और नाम कमाया। वो टीवी शोज होस्ट किया करती थीं और इंडिया की पहली वीजे थीं। कहा जाता है कि एक वक्त पर वो एक शो के लिए करीब 1 लाख रुपया चार्ज किया करती थीं और टीवी होस्टिंग के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली होस्ट्स में से एक रही हैं। रूबी पूर्व मिस इंडिया कनाडा भी रह चुकी हैं और लंबे समय तक उन्होंने ग्लैमर वर्ड पर राज किया हालांकि, शादी के बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहले उन्होंने साल 1996 में सिंगर नितिन बाली शादी की और साल 1999 में वो अलग हो गई थीं। इसके बाद दिसंबर 2009 में उन्होंने अजीत एस. दत्ता से शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं।
For 90s kids, Ruby Bhatia was everywhere, a familiar, confident face on TV, VJing, anchoring, interviewing.
Seeing her reels today, offering life coaching, makeup tips, and even asking people to WhatsApp her for work for ₹1000, just feels heavy.
Not mocking her at all. It’s… pic.twitter.com/JAP2YPkZXp
— Sapna Madan (@sapnamadan) January 29, 2026
रूबी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसकी वजह से लगभग दो दशकों के बाद वो फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उनके वायरल वीडियो में वो लाइफ कोटिंग देने की बात कर रही हैं और हैरानी की बात ये है कि वो कम पैसों में ही लाइफ कोचिंग सेशन देने की बात कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है कि उनका कोई ऐसा फिक्स्ड चार्ज नहीं है। वो 1000 रुपये की फीस में भी काम करने के लिए तैयार नजर आईं। उन्होंने ये भी कहा कि लोग अपनी मर्जी से फीस दे सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी के पास फीस देने के पैसे नहीं है, तो भी मैं उसकी मदद करना चाहूंगी। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं और लिख रहे हैं कि टीवी के जाने-पहचाने चेहरे को आज इस तरह देखना काफी अजीब है। बता दें कि 90 के दशक में रूबी इवेंट्स में एंकरिंग के लिए हर प्रोजेक्ट के लिए लगभग 1 लाख रुपये लिया करती थीं।
यह भी पढ़ें- Ruhi Singh Chat Leak: कौन हैं रूही सिंह, जिनके नाम से व्हाट्सएप पर वायरल हुईं गंदी बातें?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।