तैमूर की एक नई तस्वीर इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी मम्मी के साथ मजे से स्ट्रोल में लंदन की सड़कों पर सैर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तैमूर किसी डिवाइस पर खेलने में मगन हैं, वहीं करीना कपूर की नजरें पूरी तरह से सड़क पर हैं। गौरतलब है कि सैफ अली कान अपनी अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं और इस दौरान करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर फुर्सत का वक्त एंजॉय कर रहे हैं। करिश्मा कपूर भी फिलहाल लंदन में ही हैं और अपनी बहन के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना कपूर भी मुंबई में अपने टीवी शो के सेट्स विजिट करने के बाद तैमूर अली खान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
View this post on Instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान पॉपुलेरिटी के मामले में किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। तैमूर अली खान की एक झलक पाने के लिए मीडिया में होड़ मची रहती है। नन्हें तैमूर जहां भी जाते हैं, अपनी मासूमियत और नटखटपने से लोगों का दिल जीत लेते हैं। तैमूर अली खान की दीवानगी का आलम ये है कि वह जहां भी अपने मम्मी-पापा के साथ निकलते हैं, उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए मीडिया वाले जमा हो जाते हैं। हालांकि शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर, करण जौहर की बेटियां यश और रूही, आमिर खान का बेटा आजाद, ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन जैसे स्टार किड्स भी काफी पॉपुलर हैं, लेकिन तैमूर के लिए लोग जिस कदम क्रेजी हैं, वैसा किसी और स्टार किड के लिए नहीं दिखता। ऐसे में अगर तैमूर को स्टार किड नंबर वन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तैमूर के बारे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे फैक्ट्स, जो आपको काफी एक्टाइटिंग लगेंगे।
नंबर वन स्टार किड है तैमूर
जैसे ही तैमूर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट होती है, वैसे ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान के साथ अक्सर बाहर सैर करते हुए या हॉलीडे पर जाते हुए नजर आते हैं और उनकी प्यारी सी तस्वीरें देखकर उन पर ढेरों कमेंट्स देखने को मिलते हैं। तैमूर के कई फैन पेज भी बने हुए हैं, जिन्हें विजिट करने वालों की संख्या लाखों में है।
इसे जरूर पढ़ें: तैमूर ने 'स्पोर्ट्स डे' पर जीता गोल्ड मेडल, करीना खुशी से झूम उठीं
सैफ अली खान ने बताया तैमूर के नाम का मतलब
तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। जब सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था तो लोगों ने इसे क्रूर मंगोलियाई शासक तैमूर से मेल खाता हुआ नाम होने की वजह से सैफ अली खान और करीना दोनों की ट्रोलिंग की थी, लेकिन कुछ वक्त बाद मामला ठंडा पड़ गया। हालांकि हाल-फिलहाल में सैफ अली खान ने स्पष्ट किया था कि तैमूर का मतलब होता है 'लोहा' और यह एक अरेबियन नाम है।
पापा सैफ और मम्मी करीना से मिले हैं गुड लुक्स
तैमूर के गुलाबी गाल और प्यारी सी सूरत हर किसी को भा जाती है। तैमूर अली खान को गुड लुक्स उनके खूबसूरत मम्मी-पापा से मिले हैं। जाहिर सी बात है जब करीना कपूर और सैफ दोनों खुद इतने सुंदर दिखते हैं तो उनके बेटे को तो इतना प्यारा दिखना ही था।
तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था और उसकी राशि धनु है। तैमूर अक्सर अपनी मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ हॉलीडे पर विदेश जाते हैं।
ये है तैमूर की पसंद का खाना
तैमूर को हेल्दी रखने के लिए करीना कपूर उसे बाहर का खाना देने से पूरी तरह से परहेज करते हैं। घर के खाने में तैमूर को दाल और आलू बहुत पसंद है।
तैमूर की मां करीना और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने मुंबई से 50 किमी दूर एक जंगल को तैमूर नाम दिया है। कम्यूनिटी फार्म इनिशिएटिव के तौर पर करीना ने यह कदम उठाया ताकि तैमूर पर्यावरण की रक्षा करने और डाइवर्सिटी के बारे में समझ सके। 1000 स्क्वायर फीट में फैले हुए इस जंगल में ढेर सारे फलों के पेड़ हैं। इनमें जामुन, आंवला, केले, मोरिंगा, कोकुम, पपीते और नींबू के पेड़ शामिल हैं।
क्यूट-क्यूट तैमूर को अपनी इलेक्ट्रिक कार बहुत ज्यादा पसंद है और वह उसके बिना अपना घर नहीं छोड़ता है। खिलौने की दीवानगी हो तो ऐसी।
नटखट हैं नन्हे तैमूर अली खान
तैमूर काफी शरारती है और कभी-कभार ही वह दूसरे बच्चों की तरह जिद करता है। तैमूर को कैमरे के सामने आना पसंद है। जब मीडिया वालों ने तैमूर से उसका नाम पूछा तो उसने भोलेपन से कहा 'टिम'। तैमूर के लिए करीना कहती हैं, 'तैमूर धरती पर सबसे प्यारा बच्चा है। मैं उससे एक मिनट के लिए भी दूर नहीं रह सकता। मैं चाहूंगी कि मेरा बेटा बड़ा होकर एक्टर बने।
तैमूर की देखभाल करने वाली दो नैनी हैं और वो शिफ्ट में काम करती हैं। इन नैनीज को सैलरी घंटों के हिसाब से मिलती है और ओवरटाइम करने पर इन्हें अलग से भी पैसे दिए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार इनकी महीने की सैलरी ढाई से तीन लाख रुपये के बीच है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों